Friday, February 3, 2023

100 साल पुराना दुर्लभ त्रिलोक बेर का पेड़ आज भी फल दे रहा है, इसका अनोखा है इतिहास

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक ऐसा पेड़ है, जो 100 साल पुराना है. सबसे ख़ास बात ये है कि यह पेड़ बेर का है, जो आज भी फल दे रहा है. लोगों के लिए यह चौंकाने वाली बात लग रही है, मगर ये सच है. समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के भोपाल के इंतखेड़ी में स्थित फल अनुसंधान केंद्र में त्रिलोक बेर नाम का एक पेड़ है, जो 100 साल पुराना है. त्रिलोक बेर एक दुर्लभ प्रजाति का पेड़ है, इसे संरक्षित किया जा रहा है. देखा जाए तो त्रिलोक बेर की पूरे देश में भारी मांग है. लोग इस पेड़ और फल की मांग कर रहे हैं.

वर्तमान में भारत में बेर की 125 किस्में हैं. 100 साल पहले जगदीशपुर (इस्लामनगर) के एक मंदिर में त्रिलोक बेर मौजूद था. यह पेड़ प्राकृतिक रूप से फलते-फूलते थे. मंदिर परिसर में पेड़ होने के कारण आस-पास के ग्रामीणों ने इसका नाम भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश (त्रिदेव) के नाम पर रखा. ग्रामीणों का मानना है कि यह प्रसाद है. इस बेर को प्रसाद समझा जाता है.

वैज्ञानिक एचआई सागर ने त्रिलोक पेड़ के बारे में कहा, 'भोपाल की जलवायु के कारण यह पेड़ यहां पाया जाता है. हालांकि, पेड़ों की लगातार कटाई होने के कारण संख्या कम हो रही है. इस फल की खासियत है कि यह अन्य फलों से अधिक पका हुआ होता है. सामान्य तापमान में भी 12 दिन यह फल रह सकता है. इस फल में सुगंध होता है. लोगों को यह बेर बहुत ही ज़्यादा पसंद है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Ym9PkME

Thursday, February 2, 2023

Day of disruption in U.K. as hundreds of thousands join strike

More walkouts, including by nurses and ambulance workers, are planned for the coming days and weeks

from The Hindu - World https://ift.tt/VQoeEGg

New Income Tax Regime : जानें क्या है नया टैक्स स्लैब, 7 लाख से कम आय पर नहीं लगेगा इनकम टैक्स

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश कर दिया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा कि अब 7 लाख से कम आय वालों को कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा. हालांकि, यह लाभ केवल नई टैक्स रिजीम को चुनने वालों को मिलेगा. वहीं 3 लाख रुपये तक आय वालों सभी लोगों पर इनकम टैक्स नहीं लगेगा. 

पूरा टैक्स स्लैब ऐसे समझें

  1. अब तीन लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. 
  2. अब यह 3-6 लाख तक सालाना आय वालों को 5 फीसदी टैक्स देना होगा. 
  3. अब 6-9  लाख रुपये तक की सालाना आय पर 10 प्रतिशत का टैक्स लगेगा.
  4. अब सात लाख रुपये से कम सालाना आय वालों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. यह नई टैक्स रिजीम चुनने वालों को  लाभ मिलेगा.
  5. 9-12 लाख रुपये सालाना आय वालों को 15 प्रतिशत का टैक्स लगेगा.
  6. माना जा रहा है कि 15.5 लाख रुपये तक की आय वालों को 52 हजार रुपये का फायदा होगा.
  7. 12-15 लाख रुपये सालाना आय वालों पर 20 प्रतिशत की दर से टैक्स लगेगा. 
  8. 15 लाख से ऊपर सालाना आय वालों को 30 प्रतिशत तक टैक्स देना होगा.
u3n1i7q8

वित्तमंत्री ने बताया कि इस साल 6.5 करोड़ ITR की प्रोसेसिंग की गई हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/k0Bgu63

एफबीआई ने डेलावेयर में जो बाइडेन के बीच हाउस की ली तलाशी : रिपोर्ट

अमेरिकी लॉ इनफोर्समेंट ने बुधवार को डेलावेयर में राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच हाउस की तलाशी शुरू की. उनके वकील ने कहा कि अनुचित तरीके से रखे गए क्लासीफाइड डॉक्यूमेंट्स को ट्रैक करने के लिए एक ऑपरेशन का यह नया चरण है. रेहोबोथ में सर्च की गई, जिसके बारे में वकील बॉब बाउर ने कहा, "राष्ट्रपति के पूर्ण समर्थन और सहयोग के साथ" तलाशी का काम किया गया. इसी तरह की तलाशी के बाद विलमिंगटन में बाइडेन के घर और वाशिंगटन डीसी में एक पूर्व आफिस स्पेस में कुछ दस्तावेज़ मिले हैं.

पहला कार्यकाल आधा बीत जाने के जश्न के बीच यह रहस्योद्घाटन बाइडेन के लिए तनाव पैदा करने वाला है. वे कथित तौर पर अगले कार्यकार्य के लिए मैदान में उतरने की घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं.

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा में स्थित घर पर खोजे गए गुप्त दस्तावेजों के विशाल भंडार की जांच की देखरेख करने के लिए एक विशेष वकील की नियुक्ति के समान ही इस मामले में भी एक स्वतंत्र जांच के लिए न्याय विभाग द्वारा एक विशेष वकील नियुक्त किया गया है.

व्हाइट हाउस के अनुसार, बाइडेन की समस्या एक दशक पहले, जब वह बराक ओबामा के अधीन वाइस प्रेसिडेंट थे, के दौर के दस्तावेजों को एकत्रित करके रखने में हुईं गलतियां अपेक्षाकृत कम हैं. इसके विपरीत ट्रम्प ने 2021 में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद सैकड़ों क्लासीफाइड डॉक्यूमेंट सौंपने का विरोध किया था.बाइडेन का कहना है कि उन्होंने वाशिंगटन में एक थिंक टैंक में इस्तेमाल किए गए एक पूर्व कार्यालय में चंद क्लासीफाइड डॉक्यूमेंट की तलाश के दौरान अधिकारियों के साथ सहयोग किया है.

विलमिंगटन में उनके मुख्य निजी घर की FBI द्वारा की गई सर्च में और भी दस्तावेज़ मिले. रेहोबोथ प्रापर्टी, जिसका वे बहुत कम उपयोग करते हैं, वह तीसरी जगह है जहां अब अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाने वाला है.

बाउर ने अपने बयान में कहा कि न्याय विभाग ने "अग्रिम सार्वजनिक सूचना के बिना रेहोबोथ में सर्च शुरू की, और हम सहयोग करने के लिए सहमत हुए."



from NDTV India - Latest https://ift.tt/J8qIudQ

Sweden can't join NATO if Quran-burning is allowed, says Erdogan

Erdogan has reaffirmed that Turkey won’t allow Sweden to join the NATO military alliance as long as it permits protests desecrating Islam’s holy book

from The Hindu - World https://ift.tt/0gqBXxN

क्या 'पठान' में नहीं मरा जॉन अब्राहम किरदार ? 'पठान 2' में एक्टर के रोल को लेकर सिद्धार्थ आनंद ने कही ये बड़ी बात

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है. फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में जॉन अब्राहम ने विलेन जिम का रोल किया है. जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म पठान की सफलता को देखते हुए हाल ही में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इसके सीक्वल की घोषणा की है. अब उन्होंने पठान 2 में जॉन अब्राहम के किरदार को लेकर बड़ी बात कही है.

फिल्म पठान के क्लाइमेक्स में जॉन अब्राहम को पहाड़ों से गिरते हुए दिखाया गया है. ऐसे में अब सिद्धार्थ आनंद ने पठान 2 में जिम के किरदार को फिल्म में जिंदा करने को लेकर इशारा किया है. उन्होंने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से पठान 2 और जिम के किरदार को लेकर बात की. सिद्धार्थ आनंद ने कहा है कि जिम का किरदार प्रीक्वल की मांग करता है. यह एक स्पाई यूनिवर्स है और आप किरदारों के साथ कुछ भी कर सकते हैं. यह एक खेल का मैदान है. जिम का प्रीक्वल हो सकता है. लेकिन, 'ओह रुको...क्या होगा अगर जिम मरा ही न हो?'

सिद्धार्थ ने कहा है कि ऐसा हो सकता है जो उसने पैराशूट खींच दिया हो. हालांकि इसके अलावा उन्होंने जिम के बारे में और ज्यादा कुछ नहीं बताया है. आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यश राज फिल्म्स की 'पठान' घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रूप से आगे बढ़ रही है क्योंकि इसने सिर्फ सात दिन में दुनिया भर में 634 करोड़ रुपये की कमाई की है. पठान ने अपने सातवें दिन, भारत में नेट 23 करोड़ (हिंदी में 22 करोड़ और सभी डब संस्करण 1 करोड़ रुपये) दर्ज किए, जिससे भारत की ग्रॉस कमाई 28 करोड़ हो गई है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/TlNrmcM

U.K. govt. defends BBC’s independence, ties with India

Statement comes after supporters of PM Modi raised strong objections to BBC documentary

from The Hindu - World https://ift.tt/q270SAI

Wednesday, February 1, 2023

Suspected jihadists kill 28 in troubled Burkina Faso

Violence linked to Al-Qaeda and the Islamic State group has killed thousands of people and forced around two million more to flee their homes

from The Hindu - World https://ift.tt/9Po82xE

कार्तिक आर्यन के साथ कुछ इस अंदाज में डांस करते दिखे आमिर खान, लोग बोले- हम तो पहचान ही नहीं पाए, देखें VIDEO 

कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक बने हुए हैं. भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक की फैन फॉलोइंग अलग ही लेवल पर पहुंच गई है. कार्तिक जल्द ही फिल्म 'शहजादा' में दिखाई देंगे, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पांस मिला है. कार्तिक आर्यन का एक लेटेस्ट वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें वे बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही फैन्स ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन आमिर खान के साथ डांस कर रहे हैं. ये वीडियो किसी इवेंट या फंक्शन का लग रहा है. वीडियो में जहां आमिर शेरवानी पहने दिख रहे हैं, वहीं कार्तिक सूट बूट में नजर आ रहे हैं. दोनों का ही लुक बहुत कमाल का लग रहा है. हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आमिर खान को उनके लुक के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं. दरअसल, वीडियो में आमिर खान की दाढ़ी, बाल और मूंछे बिलकुल सफेद नजर आ रही है. एक यूजर ने एक्टर को ट्रोल करते हुए लिखा है, "ये कार्तिक आर्यन के दादाजी भी डांस कर रहे हैं". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "ओह गॉड! शुरुआत में मैं आमिर खान को पहचान नहीं पाया. मुझे पहले लगा यह अश्नीर ग्रोवर है".

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो वीडियो को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, "आमिर खान सर मस्त डांस कर रहे हैं". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "आमिर खान का डांस कार्तिक से अच्छा है". बता दें, आमिर खान को आखिरी बार करीना कपूर के साथ लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, तो वहीं फ्रेडी कार्तिक की लास्ट फिल्म थी. 
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/lm1LXy3

Bangladesh orders 191 'anti-State' news sites blocked

The Reporters Without Borders 2022 World Press Freedom Index ranked Bangladesh at 162

from The Hindu - World https://ift.tt/zWRM1In

जनवरी 2023 में 1.55 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्‍शन, अब तक का दूसरा सर्वाधिक : वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि जनवरी में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है. मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘जनवरी 2023 में 31 तारीख को शाम 5 बजे तक सकल जीएसटी राजस्व 1,55,922 करोड़ रुपये है. इसमें सीजीएसटी 28,963 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 36,730 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 79,599 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 37,118 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,630 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 768 करोड़ रुपये सहित) है.''

जनवरी 2023 तक चालू वित्त वर्ष में राजस्व पिछले वर्ष की समान अवधि के जीएसटी राजस्व से 24 प्रतिशत अधिक है. यह तीसरी बार है कि चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह ने 1.50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. जनवरी 2023 में जीएसटी संग्रह अप्रैल 2022 में दर्ज किए गए 1.68 लाख करोड़ रुपये के सकल राजस्व के बाद दूसरा सबसे अधिक संग्रह है.अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही में महीने के अंत तक कुल 2.42 करोड़ जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह संख्या 2.19 करोड़ थी. मंत्रालय ने कहा कि यह अनुपालन में सुधार के लिए वर्ष के दौरान शुरू किए गए विभिन्न नीतिगत परिवर्तनों के कारण हुआ.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ILgm8YK

अमेरिका में खुला मैकडॉनल्ड्स का पहला ऑटोमेटिड रेस्टोरेंट, रोबोट ले रहे हैं ऑर्डर, देखें वीडियो

अमेरिका के टेक्सास में मैकडॉनल्ड्स का पहला ऑटोमेटिड रेस्टोरेंट खुल चुका है. इस स्टोर में रोबोट ही ऑर्डर लेता है और बिल देता है. यहां कोई भी कर्मचारी नहीं है. डिजिटल के दौर में यह अमेरिका का पहला मैकडॉनल्ड्स का रेस्टोरेंट है. इस रेस्टोरेंट का अनुभव एक इंस्टाग्राम यूज़र ने शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स रेस्टोरेंट में जाता है और ऑर्डर करता है. यह वाकई में एक बेहतरीन अनुभव है.

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स मैकडॉनल्ड्स का पहला ऑटोमेटिड रेस्टोरेंट में जाता है. वहां जाते ही वो देखता है कि रोबोट ही सर्विस दे रहा है. उसने खुद के लिए एक बर्गर ऑर्डर किया. ऑर्डर करने के तुरंत बाद शख्स को बर्गर मिल जाता है. यह वीडियो लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है.

वीडियो में शख्स वेंडिंग मशीन में अपना ऑप्शन सेलेक्ट करता है. फिर इंतजार करने के बाद उसे बर्गर मिलता है.

kaansanity नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने इस वीडियो को शेयर किया है. 16 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये बहुत ही शानदार अनुभव है. समय मिलते ही मैं इसका अनुभव करूंगा. वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- रोबोट खाना सर्व करते हुए कूल लग रहा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/aG2UuCB

इस कालीन में छिपा है एक फोन, खोजना हो रहा है मुश्किल, 2 मिनट में भी नहीं ढूंढ पाएंगे

Where is Phone:  सोशल मीडिया पर हमें कई तस्वीरें ऐसी देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देखने के बाद हमारा सिर चकरा जाता है. एक पुरानी तस्वीर लोगों के लिए अभी भी चुनौती बनी हुई है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक कालीन है और एक फोन कालीन में छिपा हुआ है. लोगों को इस कालीन में फोन को खोजना (A phone is hidden in this carpe) मुश्किल लग रहा है. अगर आपकी नज़रें हैं तेज़ तो कालीन में छिपे फोन को खोजिए. वैसे इस फोन को खोजने के लिए 2 मिनट का समय है. खोजने के बाद कमेंट करके जानकारी दें.

फोटो देखिए

इस फोटो को फेसबुक पर Jei Yah Mei नाम के यूज़र हैंडल ने शेयर किया था. अभी भी यह तस्वीर लोगों को चौंका रहा है.  अभी तक इस फोटो को करीब 1 लाख 52 हज़ार लोगों ने लाइक किया है, वहीं 2 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस तस्वीर को शेयर किया है. वैसे क्या लगता है आपको? आप खोज पाएंगे.

देखिए फोन खोजना इतना मुश्किल भी नहीं है. थोड़ा मेहनत करिए. अगर नहीं मिला तो इस तस्वीर को देखिए.

gdq52p9

तस्वीर में जहां लाल रंग का गोला है, वहीं फोन छिपा हुआ है. दरअसल, इस फोन का रंग और कालीन का रंग बिल्कुल एक जैसा है. इसलिए लोगों को दिक्कत हो रही है. आप चाहें तो इस स्टोरी को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर उन्हें भी चैंलेंज दे सकते हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/fBasCuA