Tuesday, January 7, 2025

'जरूरत पढ़ने पर फिर करेंगे ऐसे हमले': अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान 

पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में अपनी हालिया एयर स्ट्राइक को उचित ठहराया है. सरकार ने सोमवार को कहा कि यदि जरूरी हुआ तो वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अफगान क्षेत्र के अंदर ऐसे और हमले करेगी. राजनीतिक मामलों पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष सहायक राणा सनाउल्लाह ने सोमवार को स्थानीय मीडिया से कहा, "यदि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान पर हमला करने के लिए किया जाता है तो हमारे पास इन ऑपरेशन को जारी रखने का कानूनी अधिकार है."

24 दिसंबर को अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में कई महिलाओं और बच्चों सहित 46 लोगों की मौत हो गई. पाकिस्तान की इस कार्रवाई की दुनिया भर में आलोचना हुई और युद्धग्रस्त देश में तालिबान शासन की ओर से उसे कड़ी चेतावनी दी गई.

हमला पक्तिका प्रांत के बरमल जिले के कुछ हिस्सों पर किया गया था. यह 2024 में इस्लामाबाद की तरफ से अफगान नागरिक क्षेत्र पर सीधे हमला करने का दूसरा मामला था. मार्च 2024 में इसी तरह के हमले में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी.

सनाउल्लाह का बयान ऐसे समय में आया है जब इस्लामाबाद ने टीटीपी और अन्य 'राज्य विरोधी आतंकवादी समूहों' के खिलाफ अपने 'आतंकवाद विरोधी अभियान' तेज कर दिए हैं.

पाकिस्तान का अफगान तालिबान पर आरोप है कि वह टीटीपी विद्रोहियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराने और उनकी आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करता है. हालांकि काबुल इन आरोपों का खंडन करता आया है. इस टिप्पणी को हवाई हमलों के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ विभिन्न तालिबान नेताओं द्वारा बार-बार दी गई धमकियों के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है. हवाई हमलों के दो दिन बाद कार्यवाहक अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा, 'अफगान अपने क्षेत्र पर हमले को नहीं भूलेंगे.' उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी शासकों को एक संतुलित नीति अपनानी चाहिए.

परमाणु बम वाली धमकी

सोवियत आक्रमण की 45वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान मुत्ताकी ने पाकिस्तान को 'सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका के अंजाम से सीखने' की सलाह दी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान कभी भी हमले को स्वीकार नहीं करेगा. मुत्ताकी ने पाकिस्तान के लोगों से अपने शासकों की गलत नीतियों को रोकने की अपील भी की.

अफगानिस्तान के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने पिछले दिनों चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान में ऐसे लड़ाके हैं जो "परमाणु बम" की तरह काम कर सकते हैं. शनिवार को काबुल में एक स्नातक समारोह को संबोधित करते हुए स्टानिकजई ने कहा, "इस्लामाबाद को अपने पश्चिमी पड़ोसी के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। हमारे पास परमाणु बम के बराबर क्षमता वाले लड़ाके हैं."



from NDTV India - Latest https://ift.tt/1nJWHio

Gujarat’s VC selection may shrink to 3-member search panel



from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/7iZq8LG

Monday, January 6, 2025

Sunday, January 5, 2025

कांग्रेस पार्टी देश भर में चलाएगी 'जय बापू-जय भीम-जय संविधान' अभियान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉक्‍टर आंबेडकर पर सदन में दिए बयान के ख‍िलाफ कांग्रेस पार्टी देश भर में 'जय बापू-जय भीम-जय संविधान' अभियान चलाएगी. शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत हर जिले में चौपाल लगाई जाएगी. उन्होंने इस देशव्यापी अभियान का पैम्फलेट भी जारी किया.

पवन खेड़ा ने कहा कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. यह उम्मीद थी कि गृह मंत्री माफी मांगेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे. लेकिन प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री का साथ दिया और आंबेडकर के अपमान में साझेदार बने. बीते माह कर्नाटक के बेलगावी में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह मुद्दा उठा था और तय किया गया था कि पूरे देश में 'जय बापू-जय भीम-जय संविधान' अभियान की शुरुआत की जाएगी.

खेड़ा ने कहा इस अभियान के तहत आयोजित चौपालों में बताया जाएगा कि भाजपा-आरएसएस दशकों से आंबेडकर का अपमान और संविधान को नीचा दिखाने का काम करते आए हैं. इसका खामियाजा नागरिकों को झेलना पड़ रहा है. देश के 90 प्रतिशत लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है. लेटरल एंट्री और निजीकरण के माध्‍यम से आरक्षित वर्ग को चोट पहुंचाई जा रही है.

उन्होंने कहा कि दस लाख से अध‍िक रिक्त पद हैं, वह भी आरक्षित वर्ग पर सीधा-सीधा हमला है. ऐसे अनेक हमले भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे हैं. इन चौपालों में इस पैम्फलेट का वितरण होगा और तथ्यात्मक तरीके से ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ देशवासियों को यह बताया जाएगा कि कैसे भाजपा-आरएसएस 90 प्रतिशत आबादी के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं.

खेड़ा ने बताया कि 26 जनवरी को बाबासाहेब आंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा. खेड़ा ने दोहराया कि गृह मंत्री शाह ने संसद में जो कहा, वह आरएसएस और उसकी राजनीतिक शाखा भाजपा की गहरी मानसिकता में है. आरएसएस ने 30 नवंबर, 1949 को अपने मुखपत्र ऑर्गनाइजर में संविधान को अभारतीय बताया था. जब आंबेडकर महिलाओं के समान अधिकार की बात करते थे, तो रामलीला मैदान में आरएसएस ने उनका पुतला जलाया था. आज न सिर्फ बाबा साहेब आंबेडकर बल्कि गांधी की विरासत पर भी हमला बोला जा रहा है.

खेड़ा ने आगे कहा भाजपा संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विरोधी है. पिछले दस सालों में भाजपा सरकार ने लगातार संविधान पर हमला किया है. भाजपा देश में दलितों और आदिवासियों के साथ न केवल सरेआम अन्याय करती है, बल्कि उनके कानूनों को भी कमजोर करती है. भाजपा को भरोसा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 पार सीट लाकर संविधान बदल देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

अगर ऐसा होता तो वह न सिर्फ संविधान बदलती, बल्कि नोटों से महात्मा गांधी का चित्र भी गायब हो जाता. जिन महात्मा गांधी जी को पूरी दुनिया आदर्श मानती है, उन्हें उनके देश का सत्तारूढ़ दल ही धीरे-धीरे हटाने की साजिश रच रहा है. बाबा साहेब आंबेडकर और महात्मा गांधी की राह पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी उनके अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी. इसलिए हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम राष्ट्रव्यापी अभियान छेड़कर उनकी विरासत से न केवल नई पीढ़ी को स्मरण कराएं, बल्कि उसे संजोने के लिए अहिंसक तरीके से लड़ें. देश संविधान के आधार पर ही चलेगा. भाजपा मुंह में संविधान और बगल में मनुस्मृति लेकर नहीं घूम सकती है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dPNKAwv

BZ Ponzi scam: Zala sent to remand for 3 more days



from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/IbdTWOi

Wednesday, January 1, 2025

36 cadaver organ donations this year at Civil Hospital



from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/Mm0kHzg

सूरत में बड़ा हादसा, स्टील प्लांट में आग लगने से 4 श्रमिकों की मौत

गुजरात के सूरत में एक बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में एक स्टील प्लांट में मंगलवार शाम आग लगने से चार श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि यह घटना आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) के प्लांट में हुई, जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई.

उन्होंने कहा, "हमें पता चला है कि संयंत्र के एक हिस्से में जलता हुआ कोयला अचानक फैल गया, जिससे आग फैल गई. आग लगने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जो उस समय संयंत्र में लिफ्ट पर थे."उन्होंने कहा कि घटना की आगे की जांच पुलिस और फैक्ट्री इंस्पेक्टर द्वारा की जाएगी.

हजीरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक दुर्घटनावश मौत की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है.एक अधिकारी ने बताया कि मरने वाले चार लोगों में से तीन के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है. कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि यह घटना कोरेक्स प्लांट में उपकरण खराब होने के कारण हुई.

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हम एएमएनएस हजीरा ऑपरेशंस में उपकरण की विफलता के कारण कोरेक्स संयंत्र में हुई दुर्घटना की रिपोर्ट करने के लिए खेद व्यक्त करते हैं. यह दुर्घटना आज शाम 6 बजे के आसपास हुई, जब शटडाउन के बाद इकाई को फिर से चालू किया गया. पास में स्थित एक लिफ्ट (एलेवेटर) पर रखरखाव का काम कर रहे एक निजी कंपनी के चार संविदा कर्मचारी प्रभाव में फंस गए और बच नहीं सके."

इसमें कहा गया है कि एक श्रमिक को मामूली चोट आई है और उसे तुरंत संयंत्र परिसर में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है.

बयान में कहा गया है, "हम प्रभावित कर्मियों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. सभी आपातकालीन प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय कर दिए गए हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच शुरू कर दी है."



from NDTV India - Latest https://ift.tt/yTKol0r