Monday, February 17, 2025

37 साल पहले छोड़ी एक्टिंग, अब फिल्मों से नहीं कोई नाता, कपूर खानदान के इस चिराग को देख फैन्स को याद आए शशि कपूर

कपूर खानदान के सभी मेंबर्स पर फैन्स और फॉलोअर्स की खास नजर रहती है. अब अगर ये कभी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा रहा हो तो फिर तो लोग इनका पीछा नहीं छोड़ते. जहां कहीं भी दिख जाएं लोग अपना प्यार जाहिर करना नहीं भूलते. अब हाल में शशि कपूर के लाडले बेटे करण कपूर पैपराजी के कैमरे में कैद हुए तो लोग तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. यूं तो पैपराजी नीतू कपूर को कैप्चर करने में लगे थे. करण इतनी फोटोज के मूड में नहीं थे लेकिन कैमरा पर्सन उन्हें कैसे जाने देते. तीनों ने साथ में पोज दिया और फिर वहां से निकल गए.

सोशल मीडिया ने करण कपूर पर बरसाया प्यार 

करण कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोग शशि और जेनिफर कपूर के बेटे की तारीफ करते हुए कमेंट्स की झड़ी लगा दी. एक फैन ने लिखा, ओह हां बॉम्बे डाइंन मैन करण कपूर...इतने दिनों बाद देखकर अच्छा लगा. ये तो अब पहले से ज्यादा हैंडसम लगते हैं. एक ने लिखा, ये बिल्कुल शशि कपूर जैसे लगते हैं साथ ही मां के वेस्टर्न जीन्स का भी असर है. एक ने तो करण को हॉलीवुड ही पहुंचा दिया और लिखा, ये तो जेम्स बॉन्ड लग रहे हैं. एक ने लिखा, करण इतने हैंडसम थे इन्हें हॉलीवुड या ब्रिटिश सिनेमा में किस्मत आजमानी चाहिए थी. 

बता दें कि करण अब पेशे से एक फोटोग्राफर हैं. उनके इंस्टाग्राम पेज पर आप उनका तमाम काम देख सकते हैं. खुद उनकी बात करें तो उनका चेहरा हूबहू पिता शशि कपूर से मिलता है. स्माइल और बालों का स्टाइल भी वैसा ही है. करण कपूर की इस रीसेंट अपीयरेंस ने एक बार फिर शशि कपूर की यादें ताजा कर दीं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EnkhygS

Sunday, February 16, 2025

गौतम अदाणी ने पत्नी के साथ अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चढ़ाई चादर

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत की. उनके साथ उनकी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति अदाणी भी मौजूद थीं. दंपति ने दरगाह पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए. साथ ही देश की खुशहाली की दुआ मांगी.

दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने गौतम अदाणी और उनकी पत्नी का स्वागत किया. साथ ही सिर पर साफा पहनाकर उन्हें दरगाह तक ले गए. इस दौरान उन्होंने हाथों में फूलों की टोकरी ली हुई थी. सलमान चिश्ती ने उन्हें जियारत करवाई, साथ ही तबर्रुक भी भेंट किया.

Latest and Breaking News on NDTV

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "सभी के लिए बरकत और सलामती की दुआएं."

गौतम अदाणी निजी विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे थे, वहां से वे सड़क मार्ग से अजमेर पहुंचे. उन्होंने जियारत के बाद कव्वाली भी सुनी. दरगाह में आने वाले लोग अक्सर बेगमी दालान में सूफी संगीत का आनंद लेते हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/DN4nCys

Uneven tile leads cops to underground liquor stash



from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/yKpR9ew

Saturday, February 15, 2025

Friday, February 14, 2025

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के बाद बीएनपी ने शेख हसीना को वापस भेजे जाने की उम्मीद जताई

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि भारत उनकी प्रतिद्वंद्वी शेख हसीना को वापस उनके देश भेजेगा, ताकि उन पर मुकदमा चलाया जा सके. बीएनपी का यह बयान संयुक्त राष्ट्र की एक तथ्यान्वेषण रिपोर्ट में किए गए उस दावे के एक दिन बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि पिछले साल प्रदर्शनकारियों पर ‘‘सुनियोजित तरीके से हमलों और हत्याओं के जरिये सत्ता में बने रहने की कोशिश की गई थी.''

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत को पिछले साल हसीना के प्रत्यर्पण के लिए किए गए गए अनुरोध का एक अनुस्मारक भेजा जाएगा.

हसीना की अवामी लीग पार्टी के लगभग 16 साल लंबे शासन का पांच अगस्त 2024 को छात्रों के आंदोलन के बाद पतन हो गया था, जिसके चलते वह बांग्लादेश छोड़ भारत चली गई थीं.

बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि सामूहिक हत्याएं, मानवाधिकारों का उल्लंघन और लोकतंत्र तथा संस्थाओं का विनाश हसीना के आदेश पर किया गया था, और रिपोर्ट से यह साबित हुआ है कि ‘‘हसीना एक फासीवादी हैं, जिन्होंने इस देश के लोगों को प्रताड़ित किया.''

आलमगीर ने कहा, ‘‘हम आज भारत सरकार से हसीना और उनके साथियों को तुरंत बांग्लादेश भेजने और उन्हें मुकदमे का सामना करने के लिए सरकार को सौंपने का आह्वान करते हैं.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/cD3a6d1

Direct metro to Gandhinagar



from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/YAfIgHv

Thursday, February 13, 2025

पेरिस में 3 दिन मिशन मोदी, भारत फ्रांस रिश्ते की नई कहानी की शुरुआत, जानिए प्रमुख बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) फ्रांस की अपनी यात्रा समाप्त कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों खुद उन्हें छोड़ने के लिए एयरपोर्ट तक आए. उन्होंने गले लगाकर पीएम मोदी को विदा किया. फ्रांस यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा'धन्यवाद फ्रांस! एक सार्थक यात्रा समाप्त हुई, जहां मैंने एआई, वाणिज्य, ऊर्जा और सांस्कृतिक संबंधों से लेकर कई कार्यक्रमों में भाग लिया. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस के लोगों का आभार. पीएम मोदी का फ्रांस दौरा दोनों देशों के संबंधों के नजरिए से खासा अहम रहा. इस दौरान मोदी और मैक्रों ने अपनी गहरी दोस्ती को जाहिर किया. 

पीएम मोदी की यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से आयोजित रात्रिभोज में दोनों नेताओं ने बातचीत की.  अगले दिन 'एआई एक्शन समिट' में भी यह सौहार्दपूर्ण माहौल जारी रहा. भारत और फ्रांस ने संयुक्त रूप से शिखर सम्मेलन की मेजबानी की. 

मोदी वेंस मुलाकात: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पेरिस में एआई एक्शन शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा व बेटों इवान और विवेक से मुलाकात की.  मोदी ने वेंस परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स' पर पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, “अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार के साथ एक शानदार मुलाकात हुई. हमने विभिन्न विषयों पर बहुत अच्छी बातचीत की. इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में मोदी पेरिस में वेंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करते नजर आ रहे हैं, जबकि उषा यह सब देख रही हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

मोदी ने बताया भारत का विजन: पीएम मोदी ने एआई एक्शन समिट में भारत के विजन को दुनिया के सामने रखा. उन्होंने कहा कि भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन को लेकर कहा कि भारत अपना अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने के लिए तैयार है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एआई का भविष्य सबके लिए अच्छा हो. पीएम ने कहा कि हमें AI से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए वैश्विक मानकों की जरूरत है. भारत ने अपने 1.4 अरब से अधिक लोगों के लिए बहुत कम लागत पर डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को सफलतापूर्वक तैयार किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

एआई समिट में चीन को पड़ी लताड़: एआई समिट में अमेरिका ने चीन को जमकर सुना दिया. साथ ही यूरोपीय संघ में शामिल अपने दोस्तों को भी उससे सतर्क रहने की सलाह दे डाली. इस समिट में अमेरिका ने एक तरह से जता दिया कि एआई के क्षेत्र में भी "बॉस" तो वही है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी जेडी वेन्स (US Vice President JD Vance) ने सोमवार को टेक्नोलॉजी पर चल रहे पेरिस शिखर सम्मेलन (Paris Summit) में सभी देशों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर अत्यधिक रेगुलेशंस लगाने के विचार पर चेतावनी दी. उन्होंने यूरोपीय सहयोगियों और चीन जैसे प्रतिद्वंद्वियों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के मामले में सरकारी पकड़ मजबूत करने पर चेतावनी दी.

Latest and Breaking News on NDTV

दुनिया के टॉप सीइओ से पीएम मोदी ने की बात: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई से पेरिस में मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई को भारत आने और एआई के क्षेत्र निवेश कर युवाओं पर दांव लगाने की बात कही है. पीएम मोदी ने पिचाई से मुलाकात के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आपसे मिलकर खुशी हुई सुंदर पिचाई. भारत एआई में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और इसका उपयोग जनता की भलाई के लिए कर रहा है. हम दुनिया से आग्रह करते हैं कि वे आएं और हमारे देश में निवेश करें और हमारी युवा शक्ति पर दांव लगाएं! 

Latest and Breaking News on NDTV

वाणिज्य दूतावास का उद्धाटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को संयुक्त रूप से मासे शहर में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया.  प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर फिलहाल फ्रांस के दौरे पर हैं. दोनों नेताओं ने बटन दबाकर संयुक्त रूप से मासे शहर में नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया. मासे में भारत के नए वाणिज्य दूतावास को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भारत ने इस दूतावास को खोलने की घोषणा 2023 में मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान की थी. यह दूतावास दक्षिणी फ्रांस में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय को सेवाएं प्रदान करेगा. इससे लोगों को पेरिस जाकर कांसुलर कार्य करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

मोदी और मेक्रो की ट्यूनिंग: इस दौरे में पीएम मोदी और मेक्रो के बीच गजब की ट्यूनिंग देखने को मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी यात्रा समाप्त कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों खुद उन्हें छोड़ने के लिए एयरपोर्ट तक आए. उन्होंने गले लगाकर पीएम मोदी को विदा किया.पीएम मोदी की यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से आयोजित रात्रिभोज में दोनों नेताओं ने बातचीत की. अगले दिन 'एआई एक्शन समिट' में भी यह सौहार्दपूर्ण माहौल जारी रहा. भारत और फ्रांस ने संयुक्त रूप से शिखर सम्मेलन की मेजबानी की. इसके बाद व्यक्तिगत तालमेल को दर्शाने वाले एक विशेष संकेत में मंगलवार शाम को पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने विमान में पेरिस से मार्सिले के लिए एक साथ उड़ान भरी.  

Latest and Breaking News on NDTV

मोदी और मैक्रों ने दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने हिंद-प्रशांत और विभिन्न वैश्विक मंचों एवं पहल में अपनी भागीदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता भी जताई. एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय कक्षा योजना की सफल शुरुआत का स्वागत किया. इस योजना के तहत भारतीय छात्रों को फ्रांस में उनके चुने हुए पाठ्यक्रम में दाखिला देने से पहले, प्रतिष्ठित फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों में फ्रांस की भाषा फ्रेंच सिखाई जाती है और स्थानीय कार्यप्रणाली के बारे में पढ़ाया जाता है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/o5dViO3

Tuesday, February 11, 2025

5100 से अधिक पक्षियों की मौत के पीछे एवियन फ्लू का खौफ या कुछ और, क्या है इसकी वजह, पढ़ें

झारखंड में रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के एक कुक्कुट फार्म में एवियन फ्लू का मामला सामने आने के बाद सोमवार को रांची में कुल 5,163 पक्षियों को मार दिया गया. पिछले दो दिनों के भीतर बीएयू में 5,488 पक्षियों को मारा गया है और पूरे प्रभावित क्षेत्र का संक्रमणरोधन किया गया है.

जिला पशुपालन अधिकारी (डीएएचओ) कवींद्र नाथ सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘रविवार को कुल 325 ‘गिनी फाउल' (पक्षी) को मारा गया था, जबकि सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में 5,163 पक्षियों को मारा गया.''

उन्होंने कहा कि अब 10 किलोमीटर के दायरे के सभी स्थानों पर नजर रखी जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि बीएयू के पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थित फार्म में पिछले 20 दिनों में करीब 150 ‘गिनी फाउल' की मौत हो चुकी हैं.

रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) को भेजे गए नमूनों में ‘एवियन इन्फ्लूएंजा ए वायरस' के प्रकार एच5एन1 की मौजूदगी की पुष्टि हुई है.

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने राज्य को इसके प्रसार को रोकने के लिए सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं. इन निर्देशों में संक्रमित और निगरानी क्षेत्र घोषित करने, प्रभावित परिसरों तक पहुंच प्रतिबंधित करना और पक्षियों को मारना आदि शामिल है. राज्य पशुपालन विभाग ने शनिवार को एक परामर्श और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर क्षेत्र में पक्षियों की बिक्री और खरीद पर रोक लगा दी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/8DRqZuI

कनाडा पर ट्रंप हुए और सख्त, ताबड़तोड़ ले रहे बड़े फैसले... जानिए भारत पर इसका असर

Trump Becomes More Strict On Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नज़र कनाडा पर टिकी हुई है. राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने भाषणों में ट्रंप कई बार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य कह चुके हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद भी वो ऐसा ही कह रहे हैं. सुपर बॉउल का फ़ाइनल देखने पहुंचे ट्रंप ने कहा कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए. सरकारी कामकाज से वक्त निकालकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सुपर बॉउल पहुंचे तो शायद यही वक्त रहा होगा, जब उनके दस्तखतों से कोई आदेश नहीं निकला. हालांकि, इस मैच से पहले और बाद में उन्होंने कई फैसले लिए.

Latest and Breaking News on NDTV

कनाडा को लेकर ट्रंप अपनी मंशा से पीछे हटना तो दूर और आगे बढ़ते जा रहे हैं. उनका कहना है कि वो इस मामले में बहुत गंभीर हैं. ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए, क्योंकि उसके साथ कारोबार में अमेरिका को हर साल 200 अरब डॉलर खोने पड़ते हैं और वो ऐसा नहीं होने देना चाहते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रंप ने पेनी के नए सिक्के ढालने पर रोक लगा दी है, क्योंकि ये घाटे का फैसला साबित हो रहा है. 2024 में 3.2 अरब पेनी ढाली गईं, जिसमें अमेरिकी टकसाल को साढ़े 8 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ. ट्रंप ने उपभोक्ता वित्तीय संरक्षण ब्यूरो के भी काम करने पर रोक लगा दी है. 2008 के आर्थिक संकट और गिरवी घोटाले के बाद उपभोक्ताओं के हितों की हिफाज़त के लिए इसे बनाया गया था. उनका टैरिफ वॉर भी जारी है. अब स्टील और एल्यूमिनियम के आयात पर 25 फीसदी टैक्स लगा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद ज़रूरत पड़ी तो वो अगले एक-दो दिनों में उन देशों के लिए इसे बढ़ा सकते हैं, जिन्होने ज़्यादा टैक्स लगाया है. हालांकि, भारत को ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि अमेरिका से भारत जो आयात करता है, उनमें से टॉप 30 सामानों पर टैक्स ज़ीरो से 7.5 फीसदी के बीच है. अमेरिका की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी टैरिफ मामले में भी ट्रंप से बात कर सकते हैं. भारत भी अमेरिका को स्टील निर्यात करता रहा है. अमेरिका ने मार्च 2018 में स्टील पर 25 फीसदी और एल्यूमीनियम पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया था. इससे 2017-18 के मुकाबले 2018-19 में भारत का स्टील और अल्यूमीनियम निर्यात घट गया था. इस पर बात भी हुई, लेकिन टैक्स घटाया नहीं गया.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/WdEcoVU

Monday, February 10, 2025

Vacuum Cleaners पर ऐसी बेस्ट डील्स कहीं नहीं मिलेगी आपको, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

क्या आप भी घर की सफाई को लेकर परेशान रहते हैं? क्या आप एक ऐसे वैक्यूम क्लीनर की तलाश में हैं जो आपकी सफाई को आसान और तेज बना दे? अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं! Karcher WD वैक्यूम क्लीनर हर तरह से बढ़िया है, इसका शक्तिशाली 1000 W मोटर, जो गीले और सूखे कचरे दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया है, यह स्थानों को बनाए रखने के तरीके को फिर से परिभाषित करता है. डिज़ाइन यूजर की सुविधा और फंक्शनेलिटी पर केंद्रित है, यह सुनिश्चित करते हुए कि हर कोने और दरार को बिना किसी कठिनाई के साफ किया जा सके. आज की बिजी लाइफ में, सफाई सोल्यूशन को स्मार्ट और मेहनती होना चाहिए; यह वैक्यूम क्लीनर उस बैलेंस को प्राप्त करता है. इसकी शक्ति, प्रैक्टिकेलिटी और स्टाइल का कॉम्बिनेशन इसे एक प्रमुख ऑप्शन बनाता है, जो किसी भी व्यक्ति को दैनिक सफाई कार्यों को सरल बनाने में मदद करता है, जबकि शानदार रिजल्ट्स भी प्राप्त होते हैं.

आजकल बाजार में कई तरह के वैक्यूम क्लीनर उपलब्ध हैं, लेकिन सही वैक्यूम क्लीनर चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं वैक्यूम क्लीनर पर शानदार डील्स, जिससे आप अपने बजट में एक बेहतरीन वैक्यूम क्लीनर खरीद सकते हैं.

This Vacuum Cleaner Is So Powerful: ‘It's A Mind-blowing Purchase'

यह वैक्यूम क्लीनर्स आपके घर की सफाई को आसान बना देंगे; फोटो क्रेडिट: Pexels

1. हाई-पावर परफॉरमेंस

एक मजबूत 1000 W मोटर के साथ डिज़ाइन किया गया, यह वैक्यूम क्लीनर सबसे जिद्दी गंदगी और स्पिल्स को जीतने के लिए पूरी ताकत से आगे बढ़ता है. इसका शक्तिशाली सक्शन सक्रिय रूप से कालीनों, सॉलिड फर्शों और असबाब से कचरा उठाता है, बिना किसी परेशानी के सतहों को साफ छोड़ देता है. इसके संचालन के पीछे गतिशील बल न केवल सफाई एक्टिव को बढ़ाता है, बल्कि घरेलू कामों में समय को भी काफी हद तक कम करता है. हर उपयोग के साथ, प्रभावशाली मोटर यह दिखाती है कि कैसे प्रौद्योगिकी परफॉरमेंस और दक्षता को बिना किसी कठिनाई के मिला सकती है. 

2. कार्यात्मकता में विविधता

इस अभिनव सफाई साथी में अनुकूलनशीलता इसकी मुख्य विशेषता है. यह गीले स्पिल्स और सूखे कचरे दोनों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है, Karcher WD वैक्यूम क्लीनर विविध सफाई परिदृश्यों में चमकता है. विभिन्न एक्सेसरीज़ से लैस – जैसे सक्शन होज़ और पाइप्स से लेकर विशेष गीले और सूखे नोजल्स तक – यह वैक्यूम बिना किसी कठिनाई के इनडोर कालीन सफाई से लेकर बाहरी सफाई कार्यों में परिवर्तन कर सकता है. यह विभिन्न सतहों को बिना कोई समझौता किए संभालने की क्षमता सुनिश्चित करती है कि घर के हर कोने पर पूरी तरह से ध्यान दिया जा सके.

3. यूजर-अट्रैक्टिव डिज़ाइन

उपयोग में आसानी को प्राथमिकता देते हुए, इस वैक्यूम क्लीनर का डिज़ाइन प्रैक्टिकेलिटी और विचारशील नवाचार को प्रदर्शित करता है. इसका यूजर-फ्रेंडली यांत्रिकी यह सुनिश्चित करती है कि एक्सपीरियंस सफाई करने वालों से लेकर नए यूजर तक, सभी इसे न्यूनतम सीखने की प्रक्रिया के साथ चला सकें. रणनीतिक रूप से रखे गए कंट्रोल और सहज लेआउट इसे बिना किसी परेशानी के हैंडल करने के लिए आमंत्रित करते हैं, जबकि पहिए और विस्तारित प्लास्टिक की छड़ी चिकनी गतिशीलता और कठिन-से-पहुंच वाले एरिया तक पहुंचने की गारंटी देती है. प्रत्येक घटक को अव्यवस्था को कम करने और सफाई प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए व्यवस्थित किया गया है.

4. एडवांस फिल्ट्रेशन सिस्टम  

इस वैक्यूम की दक्षता के केंद्र में एक जटिल तीन-परत निस्पंदन प्रणाली है, जो एक स्वच्छ इनडोर वातावरण सुनिश्चित करती है. कार्ट्रिज फ़िल्टर और फ्लीस फ़िल्टर बैग के संयोजन के बल से धूल, एलर्जी, और सूक्ष्म कणों को पकड़ने का काम किया जाता है, जिससे बेहतर एयर क्वालिटी को बढ़ावा मिलता है. यह निस्पंदन प्रणाली विशेष रूप से उन परिवारों के लिए मूल्यवान है, जो हवाई प्रदूषकों के प्रति संवेदनशील हैं. हर स्वीप और सक्शन चक्र इस मल्टी-स्टेज बैरियर से गुजरता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि पुन: परिसंचालित हवा स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रहे.

This Vacuum Cleaner Is So Powerful: ‘It's A Mind-blowing Purchase'

यह वैक्यूम क्लीनर्स आपके घर की सफाई को आसान बना देंगे; फोटो क्रेडिट: Pexels

5. क्लेवर एक्सेसरीज़

एक सुविचारित एक्सेसरीज़ का सेट इस वैक्यूम को एक मल्टी-टास्किंग सफाई चमत्कार में बदल देता है. पैकेज में विभिन्न एक्सेसरी शामिल हैं जैसे सक्शन होज़, पाइप्स, और विशेष गीले और सूखे नोजल्स जो विभिन्न सफाई आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त हैं. ये घटक डिवाइस में ही आसानी से संग्रहण के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि सब कुछ तुरंत उपयोग के लिए सुलभ रहेगा. प्रत्येक एक्सेसरी को विशिष्ट गंदगी को लक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जैसे कालीन के मजबूत रेशे या कठोर सतहों पर नाजुक स्पिल्स.

6. प्रैक्टिकेलिटी और इनोवेटिव 

इनोवेटिव और प्रैक्टिकेलिटी इस वैक्यूम क्लीनर में एक साथ आते हैं, जिससे यह एक डिवाइस बनता है जो उतना ही स्मार्ट है जितना कि शक्तिशाली. ब्लोअर फंक्शन का समावेश एक अतिरिक्त आयाम जोड़ता है, जिससे यूजर कठिन-से-पहुंच वाले एरिया में हवा को निर्देशित कर सकते हैं या बाहरी स्थानों से कचरा साफ कर सकते हैं. 15-लीटर डस्ट कलेक्शन क्षमता का मतलब है कि यह वैक्यूम बिना बार-बार रुकावट के बड़े कचरे की मात्रा को संभाल सकता है. चार मीटर की कॉर्ड लंबाई इसकी प्रैक्टिकेलिटी में और योगदान देती है, जिससे बड़े एरिया में बिना बार-बार स्थानांतरित किए व्यापक पहुंच मिलती है.

7. बजट-फ्रेंडली 

इसके प्रभावशाली फीचर्स के बावजूद, यह सफाई पावरहाउस आज के बाजार में एक अफोर्डेबल ऑप्शन बना हुआ है. हाई परफॉरमेंस और ड्यूरेबिलिटी को मिलाकर, यह यूनिट पैसे के लिए शानदार मूल्य प्रदान करती है. इसकी प्रतिस्पर्धी कीमत, जिसे अट्रैक्टिव कैशबैक और छूट ऑफ़र्स द्वारा और बढ़ाया गया है, इसे बजट-सीमित परिवारों के लिए एक समझदारी से किया गया निवेश बनाता है. इसकी प्रभावी संचालन और अतिरिक्त सफाई उपकरणों की आवश्यकता को कम करने से लंबी अवधि में बचत होती है, जिससे इसका आर्थिक लाभ और भी मजबूत होता है.

8. कस्टमर रिव्यु 

Karcher WD 3 V 15/4/20 Wet & Dry Vacuum Cleaner ने अनगिनत यूजर्स को हैरान कर दिया है, जिसके 11,000 से अधिक रेटिंग्स और 1,300 से अधिक शानदार समीक्षाएं हैं. कई कस्टमर्स ने इस वैक्यूम क्लीनर के साथ अपने एक्सपीरियंस को 'अविश्वसनीय' बताया है, इसकी शक्तिशाली सक्शन, विविधता और उपयोग में आसानी की सराहना की है.

This Vacuum Cleaner Is So Powerful: ‘It's A Mind-blowing Purchase'

यह वैक्यूम क्लीनर्स आपके घर की सफाई को आसान बना देंगे; फोटो क्रेडिट: Pexels

Flipkart से Vacuum Cleaners पर बेस्ट डील्स देखें

1. Karcher Classic Vacuum Cleaner (Yellow, Black) Wet and Dry Vacuum Cleaner

2. Karcher WD 3 S V-17/4/20 Wet and Dry Vacuum Cleaner

3. Karcher WD 3 S V-15/4/20 ( YSY) * EU Wet and Dry Vacuum Cleaner

4. Karcher SC2 Easyfix *SEA Steam Mops

5. Karcher WD 3 V 15/4/20_HL Wet and Dry Vacuum Cleaner

Karcher WD वैक्यूम क्लीनर्स घरेलू सफाई में एक गेम-चेंजर साबित होते हैं. इसकी शक्तिशाली सक्शन, बहुमुखी डिज़ाइन, और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स के साथ, यह गीले स्पिल्स से लेकर जिद्दी धूल तक, सभी प्रकार के कचरे को संभालने के लिए आदर्श सोल्यूशन है. प्रैक्टिकल एक्सेसरी और प्रभावी निस्पंदन प्रणाली इसकी फंक्शनेलिटी को बढ़ाती है, जबकि इसकी अफोर्डेबल कीमत इसे पैसे के लिए एक बढ़िया प्रोडक्ट बनाती है. पॉजिटिव कस्टमर रिव्यु इसके प्रभावशीलता और विश्वसनीयता को और उजागर करती हैं, इसके घरेलू उपकरण के रूप में एक अनिवार्य उपकरण के रूप में प्रतिष्ठा को मजबूत करती हैं. यह वैक्यूम क्लीनर वास्तव में सफाई एक्सपीरियंस को बदल देता है, इसे तेज, आसान और अधिक आनंददायक बनाता है – एक अविश्वसनीय खरीदारी उन सभी के लिए जो अपनी घर की देखभाल के रूटीन को सिंपल बनाना चाहते हैं.

अस्वीकरण: इस लेख में उपयोग की गई तस्वीरें केवल चित्रण के उद्देश्य से हैं. वे इस लेख में लिस्ट प्रोडक्ट्स, केटेगरी और ब्रांडों का सटीक प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/QP2RYBx

Sunday, February 9, 2025

दिलजीत दोसांझ के नए गाने के लिरिक्स को लेकर फिर बवाल, वीडियो देख यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- '12 साल के बच्चों...'

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए है. अपने कॉन्सर्ट दिल-लुमिनाटी के चलते दिलजीत बीते दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए थे. दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट के खत्म होने के ठीक एक महीने बाद सिंगर ने अपना नया सॉन्ग 'टेंशन मित्रा नु है नी' रिलीज किया है. इस गाने की लिरिक्स को लेकर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. कुछ यूजर्स दिलजीत के नए गाने के लिरिक्स को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस सिंगर को डिफेंड करने के लिए कमेंट सेक्शन में उतर चुके हैं. 

'बैड लिरिक्स' के लिए ट्रोलिंग

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दिलजीत दोसांझ के नए गाने के लिरिक्स को खराब या एवरेज बताते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं. ब्राउन मुंडे टीवी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से दिलजीत के नए गाने का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है. वीडियो के ऊपर नजर आ रहे टेक्स्ट में लिखा है, "भाई 12 साल के बच्चों के लिए गाने बनाते हैं." वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा है,  "इस तरह से क्यों कूद रहे हैं? भाई, आप 41 साल के हो." एक तरफ कुछ यूजर्स दिलजीत को नए गाने के लिए खूब ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स सिंगर के सपोर्ट में भी खड़े नजर आ रहे हैं. पंजाब को अपने गानों के जरिए खूबसूरती से रिप्रजेंट करने के लिए कमेंट बॉक्स में यूजर्स दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं.

विवादों में घिरा रहा 'दिल-लुमिनाटी'

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट शुरू से अंत तक विवादों में घिरा रहा. शराब को प्रमोट करने, बच्चों को स्टेज पर बुलाने और टिकटों की कालाबजारी के चलते कॉनसर्ट ने काफी सुर्खियां बटोरी. दिलजीत ने दिल-लुमिनाटी टूर के अंतर्गत भारत के कई शहरों में परफॉर्म किया था. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और गुवाहाटी के अलावा दिलजीत ने लुधियाना में भी परफॉर्म किया था. बता दें कि लुधियाना को अंतिम समय में जोड़ा गया जिस वजह से दिल-लुमिनाटी टूर 29 दिसंबर को गुवाहाटी के बदले लुधियाना में 31 दिसंबर को समाप्त हुआ था. दिलजीत बहुत जल्द बॉर्डर 2 और पंजाब 95 जैसी फिल्मों के साथ बड़े पर्दे के जरिए लंबे समय बाद अपने फैंस से रूबरू होंगे.

 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tN7YKoL