from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/RUgf6tw
Saturday, February 1, 2025
RTI data reveals lack of quality check on cooking oil
from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/RUgf6tw
Friday, January 31, 2025
Three arrested for school teacher’s killing in Viramgam
Thursday, January 30, 2025
महाकुंभ भगदड़ में 30 से ज्यादा मौतें: हादसे का सबसे दर्दनाक पल... घायल परिजन को सांसें देती रही महिला
प्रयागराज महाकुंभ (Maha kumbh 2025) में बुधवार तड़के मौनी अमवस्या के स्नान से पहले भगदड़ की दर्दनाक घटना में 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं की जान चली गई. इस हादसे में 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम भरे गले से इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस हादसे के दौरान की कुछ दर्दनाक तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में एक महिला अपने परिजन की जान बचाने के लिए मुंह से उसे सांस देती नजर आई.
घायल परिजन को सांस देती महिला.., महाकुंभ हादसे का सबसे दर्दनाक पल#Mahakumbh pic.twitter.com/19l6LzhNBc
— NDTV India (@ndtvindia) January 29, 2025
इस वीडियो में महिला परिजन की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. वीडियो बेहद दर्दनाक है. आसपास समान बिखरे हुए हैं. पानी बोतल पड़ी हुई है और जिंदगी को बचाने की जद्दोजहद जारी है.

मुख्यमंत्री योगी की श्रद्धालुओं से अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें. सीएम योगी ने लिखा- मां गंगा के जिस घाट के जो समीप है, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. पीएम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनसे प्रयागराज में मची भगदड़ को लेकर स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने श्रद्धालुओं को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया.
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में हुई घटना अत्यंत दु:खद है, मर्माहत करने वाली है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025
मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि व मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं... pic.twitter.com/IuJ8Sz2GTh
कोई अफवाह पर ध्यान न दें
प्रशासन श्रद्धालुओं के साथ पूरी तत्परता से सहयोग कर रहे हैं. कोई अफवाह पर ध्यान न दें. लोग सहयोग करें. जहां हैं, वही स्नान करके निकल जाएं. सारे घाट गंगा जी के ही घाट हैं. अगर आप कोई अफवाह फैलाते हैं तो उससे बड़ी घटना हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि अफवाह पर ध्यान ना दिया जाए और जहां है वहीं पर स्नान किया जाएं. इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.
ये भी पढ़ें-:
from NDTV India - Latest https://ift.tt/9ZNU1pE
Fugitive banker returns to India, arrested at SVPI
Wednesday, January 29, 2025
I P Gautam appointed chairman of Sabarmati Riverfront Corporation
Tuesday, January 28, 2025
NCB destroys over 4,500kg of drugs worth 870cr
Monday, January 27, 2025
राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशियाई मंत्रियों ने गाया 'कुछ कुछ होता है' गाना, काजोल ने इस तरह किया रिएक्ट
भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को आमंत्रित किया गया. इस दौरान बीती शनिवार रात राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का गाना गाकर सबका दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए जी भर कर अपना प्यार लुटा रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. बता दें कि, उदित नारायण और अलका याग्निक द्वारा गाये गए इस गाने को काजोल, रानी मुखर्जी और शाहरुख खान पर फिल्माया गया था.
यहां देखें वीडियो
#WATCH | Delhi: A delegation from Indonesia sang Bollywood song 'Kuch Kuch Hota Hai' at the banquet hosted by President Droupadi Murmu in honour of Prabowo Subianto, President of Indonesia at Rashtrapati Bhavan. The delegation included senior Indonesian ministers.
— ANI (@ANI) January 26, 2025
The… pic.twitter.com/CNttOIlSze
वीडियो ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो ANI द्वारा शेयर किया गया है. 1 मिनट 16 सेकंड के इस वीडियो को अब तक खूब देखा और शेयर किया जा चुका है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, इंडोनेशियाई मंत्री पारंपरिक 'सोंगकोक' टोपी और सूट पहनकर इस गाने को गाते नजर आ रहे हैं. उनके इस खास अंदाज ने भारतीयों के दिलों को छू लिया. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस खास पल के वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इसे भारतीय संस्कृति और इंडोनेशियाई संबंधों का खूबसूरत संगम बता रहे हैं.
Bollywood's power to unite shines again! The Indonesian delegation singing Kuch Kuch Hota Hai is such a heartwarming tribute. Truly honored! ❤️? #KuchKuchHotaHai #IndiaIndonesia https://t.co/Bg0WfProvn
— Kajol (@itsKajolD) January 26, 2025
काजोल ने दी प्रतिक्रिया
जैसा कि सभी जानते ही हैं कि, साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ काजोल ने भी अहम भूमिका निभाई थी. राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशियाई मेहमानों द्वारा गाये गए इस गाने के वायरल वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. काजोल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है, 'बॉलीवुड की एकता की ताकत फिर से चमक उठी. इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का 'कुछ कुछ होता है' गाना दिल को छू लेने वाला है. वास्तव में बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो ने शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई. बता दें कि, गुरुवार रात राष्ट्रपति सुबियांतो दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया.
ये भी पढ़ें:-तस्वीर में छिपे चेहरे को 10 सेकंड में ढूंढने का है चैलेंज
from NDTV India - Latest https://ift.tt/LOPgNGW
दिल्ली में बीते 8 वर्ष में गणतंत्र दिवस पर सबसे गर्म रहा मौसम
दिल्ली में बीते आठ वर्षों में पहली बार रविवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम सबसे गर्म रहा और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. पिछले कुछ वर्षों में 26 जनवरी को दिल्ली के तापमान में काफ़ी उतार-चढ़ाव आया है.
वर्ष 1991 से इस दिन का अधिकतम दीर्घावधि औसत (एलपीए) 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में तापमान ठंडा रहा है. 2024 में तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 17.3 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
‘स्काईमेट' के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, 'हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के बावजूद, दिन में धूप खिलने के कारण दिल्ली में अधिकतम तापमान पर अपेक्षाकृत कोई असर नहीं पड़ा है.' हालांकि, साफ आसमान रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है.
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. इससे पहले शनिवार को 8.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था. 28 जनवरी से एक नये पश्चिमी विक्षोभ के इस क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होगी.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 216 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. शनिवार को एक्यूआई 174 दर्ज किया गया था.
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/DhEWeKk
Sunday, January 26, 2025
इन दो एक्टर्स को अपना आइडियल मानते हैं सलमान खान, कहा- उनके स्टारडम का दस प्रतिशत भी मेरे पास नहीं
सलमान खान (Salman Khan) ने एक बार उन एक्टर्स के बारे में बात की थी, जिन्हें वह बड़े स्टार मानते थे. उन्होंने कहा था कि उनके लिए 'राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और कुमार गौरव (Kumar Gaurav) ' बड़े सितारे हैं. 2017 में एक पुराने इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि अगर स्टारडम की तुलना की जाए तो उन्हें लगा कि उनके पास इन एक्टर्स का 10 प्रतिशत भी नहीं है. सलमान ने दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन की भी तारीफ की थी.
राजेश खन्ना ने 1969 और 1972 के बीच लगातार 15 सोलो सुपर-हिट दिए. उन्होंने 1966 में आखिरी खत के साथ डेब्यू किया था. यह 1967 में भारत की पहली आधिकारिक ऑस्कर एंट्री थी. उन्होंने आराधना, कटी पतंग, गुड्डी, आनंद, बावर्ची सहित कई फिल्मों में काम किया. नमक हराम में वह कई अन्य स्टार्स के साथ दिखे. वहीं एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव 1980 के दशक की शुरुआत में फिल्म लव स्टोरी से रातोंरात स्टार बन गए थे. बाद में वह तेरी कसम, स्टार, नाम और कांटे में नजर आए.
समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी दिलीप कुमार से बड़ा है. उसके बाद अमिताभ बच्चन हैं, वह आज भी काम कर रहे हैं और हर जगह हैं. आपको लगता है कि हम लोग लोकप्रिय हैं तो (यह सच नहीं है) ... मुझे लगता है कि राजेश खन्ना से बड़ा कोई नहीं है और दूसरा कुमार गौरव था. मैंने दोनों का स्टारडम देखा है और यह अविश्वसनीय था. इसलिए, जब स्टारडम की तुलना की जाती है तो मुझे लगता है कि मेरे पास इनका 10% भी नहीं है.”
'सुपरस्टार' कहे जाने के बारे में सलमान ने कहा था, "यह एक्टिंग सिर्फ एक काम है. मैं अपने जीवन का पल-पल जीता हूं और हर पल में अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्म करता हूं. चाहे आप कहीं भी हों, आपको हमेशा यह सोचना चाहिए कि आप वहां कैसे उठे और अपनी पहली फिल्म के लिए जिस तरह से काम किया, उस तरह से हर शॉट में ईमानदारी होनी चाहिए.”
from NDTV India - Latest https://ift.tt/6GLhU7s
Stress pushing crocodiles in Vadodara to the brink: Study
सुशील मोदी, शारदा सिन्हा समेत बिहार की इन 7 हस्तियों को पद्म सम्मान, देखें कौन-कौन से नाम शामिल
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया.इस साल कुल 139 लोगों को यह सम्मान मिलेगा. जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पुरस्कार कला, समाजसेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा जैसे कई क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं. इस बार बिहार से 7 प्रमुख हस्तियों को पद्म सम्मान दिया जा गया है. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.
| नाम | क्षेत्र | सम्मान |
| शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) | कला | पद्म विभूषण |
| सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) | लोक कार्य | पद्म भूषण |
| भीम सिंह भवेश | समाजिक कार्य | पद्मश्री |
| हेमंत कुमार | चिकित्सा | पद्मश्री |
| किशोर कुणाल (मरणोपरांत) | सिविल सर्विस | पद्मश्री |
| निर्मला देवी | कला | पद्मश्री |
| विजय नित्यानंद सुरेश्वरी | अध्यात्म | पद्मश्री |
केंद्र सरकार ने इस साल सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री समेत कुल 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है.
Congratulations to all the Padma awardees! India is proud to honour and celebrate their extraordinary achievements. Their dedication and perseverance are truly motivating. Each awardee is synonymous with hardwork, passion and innovation, which has positively impacted countless…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2025
मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है. उनका समर्पण और धैर्य वास्तव में प्रेरक है. प्रत्येक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवीनता का पर्याय है, जिसने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है. वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और समाज की निस्वार्थ सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं.''
बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी है. उन्होंने लिखा है, बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा जी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण (मरणोपरांत), स्व. सुशील कुमार मोदी जी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण (मरणोपरांत) एवं स्व. आचार्य किशोर कुणाल जी को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री (मरणोपरांत) का सम्मान मिलना बिहार के लिए गौरव की बात है.
देखें ट्वीट
बिहार कोकिला स्व॰ शारदा सिन्हा जी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण (मरणोपरांत), स्व॰ सुशील कुमार मोदी जी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण (मरणोपरांत) एवं स्व॰ आचार्य किशोर कुणाल जी को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री (मरणोपरांत) का सम्मान मिलना बिहार के लिए गौरव की बात…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 25, 2025
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी. बिहार की जानी मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा और जापान के दिवंगत व्यवसायी ओसामु सुजुकी समेत तीन को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा. देश के पहले सिख सीजेआई जगदीश सिंह खेहर भी पद्म विभूषण पाने वाली सात शख्सियतों में शामिल हैं.
इसके अलावा 19 शख्सियतों को (चार मरणोपरांत) पद्म भूषण और 113 लोगों को (छह मरणोपरांत) पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.
पद्म भूषण पाने वालों में प्रसार भारती के पूर्व चेयरमैन ए. सूर्य प्रकाश, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे विवेक देबरॉय (मरणोपरांत), जाने माने गायक पंकज उदास (मरणोपरांत), फिल्म निर्माता शेखर कपूर, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) प्रमुख नाम हैं.
साथ ही बिहार के जाने माने लोक सेवक और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल (मरणोपरांत), जानेमाने व्यवसाई पवन गोयनका, क्रिकेटर आर. आश्विन सहित 113 शख्सियतों को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/eYFnLaR
Saturday, January 25, 2025
सऊदी अरब और OPEC तुरंत रोक सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध, ट्रंप ने क्यों कही यह बात ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि सऊदी अरब और ओपेक (पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन) रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 'तुरंत' खत्म कर सकते हैं. दावोस में विश्व आर्थिक मंच को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही.
ट्रंप ने कहा, “अगर [तेल] की कीमत कम हो जाती है, तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा. अभी, कीमत इतनी अधिक है कि युद्ध जारी रहेगा.” अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह सऊदी अरब और ओपेक से तेल की कीमत कम करने के लिए कहेंगे.
ट्रंप ने कहा, "आपको इसे कम करना होगा, मुझे हैरानी है कि उन्होंने चुनावों से पहले ऐसा क्यों नहीं किया...उन्हें यह बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था."
यूएस प्रेसिडेंट ने यह भी कहा कि वह रियाद से अमेरिकी निवेश पैकेज को प्रारंभिक 600 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 1 ट्रिलियन डॉलर करने के लिए कहेंगे. रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण किया.
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि यूक्रेन समझौता करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, "वह [यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की] समझौता करने के लिए तैयार हैं. वह रुकना चाहेंगे. वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बहुत सारे सैनिक खो दिए हैं. रूस ने ज्यादा सैनिक खोए, उन्होंने 8,00,000 सैनिक खो दिए."
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए जल्द से जल्द रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की भी इच्छा जताई.
ट्रंप ने कहा, "मैं वास्तव में जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन से मिलना चाहूंगा ताकि युद्ध समाप्त हो सके और यह अर्थव्यवस्था या किसी अन्य चीज के नजरिए से नहीं कह रहा हूं. यह इस दृष्टिकोण से कह रहा हूं कि लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही हैं... यह एक नरसंहार है. और हमें वास्तव में युद्ध को रोकना होगा."
5 नवंबर को चुनाव जीतने से पहले ट्रंप ने कई बार दावा किया कि वह पहले दिन ही यूक्रेन और रूस के बीच समझौता कर लेंगे. हालांकि अब उनके सलाहकार मानते हैं कि युद्ध को सुलझाने में महीनों लग जाएंगे.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/r3U6lOc