Saturday, January 20, 2024

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की

समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की शुक्रवार को औपचारिक घोषणा की और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के जरिये गठबंधन की घोषणा की. यादव ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई. जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं.''

‘एक्स' पर अखिलेश के ट्वीट को दोबारा पोस्ट करते हुए जयंत चौधरी ने 'एक्स' पर लिखा, ''राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें.''

जयंत चौधरी ने इसके साथ ही अपने पोस्ट के साथ तस्वीरें भी डाली जिसमें वह और अखिलेश यादव हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं.

रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने ‘पीटीआई-भाषा' से बात करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है. उन्होंने कहा, 'रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी.'

दुबे से जब यह पूछा गया कि रालोद किन सीटों पर चुनाव लड़ेगा तो उन्होंने इस संबंध में विस्तार से कुछ नहीं बताया.

ये भी पढ़ें :

* 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में अखिलेश के शामिल होने की संभावना नहीं
* "सपा PM बनाने का सपना देख रही थी, लेकिन वो तो...": अखिलेश यादव का मायावती पर पलटवार
* 22 जनवरी को 'सांप्रदायिक सद्भाव रैली' करेंगी ममता बनर्जी, अयोध्या जाने के सवाल पर दिया ये जवाब



from NDTV India - Latest https://ift.tt/rkHyMaw

Friday, January 19, 2024

Exclusive: प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) लगभग बनकर तैयार है. बरसों इंतजार के बाद श्रीरामलला राम मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन और प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) का कार्यक्रम है. इस बीच भगवान राम की मूर्ति की पहली झलक सामने आ गयी है. गुरुवार रात रामलला की मूर्ति कि पहली झलक सामने आयी. मूर्ति को गर्भ गृह में रखा गया है. 

प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से ही अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. 17 जनवरी (बुधवार) को गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर लाया कल लाया गया था और उसे आज गर्भगृह में पहुंचाया गया है. पहले इस रामलला की मूर्ति को मंदिर परिसर भ्रमण कराने का प्लान था, लेकिन मूर्ति का वजन होने के कारण इसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति परिसर में घुमाई गई.

22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे होगी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 6000 दिग्गज शामिल होंगे. इनमें 4000 संत भी शामिल होंगे. 

7 दिन तक चलेगा प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 7 दिन तक चलेगा. 
16 जनवरी को मंदिर ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से नियुक्त किए गए यजमान प्रायश्चित समारोह की शुरुआत हुई.
17 जनवरी को 5 साल के रामलला की मूर्ति के साथ एक काफिला अयोध्या पहुंचा. रामलला की मूर्ति गर्भगृह में लाई गई. 
18 जनवरी को गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण और वास्तु पूजा के साथ औपचारिक अनुष्ठान शुरू होंगे.
19 जनवरी को पवित्र अग्नि जलाई जाएगी. नवग्रह की स्थापना और हवन किया जाएगा.
20 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह को सरयू जल से धोया जाएगा, जिसके बाद वास्तु शांति और 'अन्नाधिवास' अनुष्ठान होगा.
21 जनवरी को रामलला की मूर्ति को 125 कलशों के जल से स्नान कराया जाएगा.
22 जनवरी की सुबह की पूजा के बाद दोपहर में 'मृगशिरा नक्षत्र' में रामलला के मूर्ति का अभिषेक किया जाएगा.

अयोध्या में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स

अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर ही नहीं बन रहा, बल्कि पूरी अयोध्या ही बदल रही है. यहां 30,923 करोड़ रुपये के 200 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं. 37 डिपार्टमेंट इन प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटे हैं. UP हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड ने 1200 एकड़ में न्यू अयोध्या टाउनशिप डेवलप करने का प्लान बनाया है. यहां स्टेट गेस्ट हाउस, रेसिडेंशियल अपार्टमेंट के अलावा होटल्स भी बनेंगे. सीवेज सिस्टम डेवलपमेंट, वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट, नए पावर स्टेशंस के साथ ही अंडरग्राउंड केबलिंग का काम भी हो रहा है.

ये भी पढ़ें-:



from NDTV India - Latest https://ift.tt/z3bIhfo

दृष्टिबाधितों के लिए कला का नया आयाम: 'हुनर अनलिमिटेड' में NFC तकनीक से सजी पेंटिंग्स

PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री द्वारा आयोजित 'हुनर अनलिमिटेड' कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं ने नवाचार और सामाजिक समावेशीता का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत किया. लेकिन ये कलाकृतियाँ सामान्य नहीं थीं क्योंकि इनमें नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) और क्विक रिस्पॉन्स (QR) कोड तकनीक का इस्तेमाल किया गया था, जिससे दृष्टिबाधित लोग भी कला का अनुभव कर सकते हैं.
 
18 जनवरी को PHD के मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने तकनीकी और सृजनात्मकता के संगम के माध्यम से एक नई पहल की. NFC और QR कोड्स जो चित्रों में लगे थे, उन्होंने दृष्टिबाधित आगंतुकों को अपने स्मार्टफोन से स्कैन करने और ऑडियो विवरणों के माध्यम से कला को अनुभव करने की संभावना प्रदान की.सेंट स्टीफेंस कॉलेज के ऑर्थोपेडिक डॉ. मैथ्यू वर्गीज, जिन्होंने इन चित्रों को कार्यक्रम में लाने में मुख्य भूमिका निभाई, ने इस तकनीक के क्षेत्र में क्रांतिकारी क्षमता को रेखांकित किया. उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, "दुनिया भर के संग्रहालयों में दृष्टिबाधितों के लिए नैरेशन तकनीकें हैं. हमारी दृष्टि है कि भारत के हर संग्रहालय में ये NFC चिप्स लगाए जाएं."

 विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए, जिन्होंने एनडीटीवी  को अपनी प्रतिक्रिया में कहां, "PHD चैम्बर जैसी संगठनों द्वारा समाज के सबसे कमजोर वर्गों के बच्चों को उद्यमी कौशल और प्रशिक्षण से संपन्न करना देखकर अच्छा लगता है. आज का कार्यक्रम यह दिखाता है कि कैसे तकनीक अंतरों को पाट सकती है, जिससे अंधे भी कला के संवर्धन का आनंद ले सकते हैं."

चैम्बर के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने 'आत्मनिर्भर भारत' की प्रधानमंत्री मोदी की दृष्टि के साथ संगठन की प्रतिबद्धता को प्रकट किया, विशेष रूप से अशक्षम बच्चों के कौशल विकास पर जोर देते हुए.  कार्यक्रम के अंत में, PHD फ़ैमिली वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा अनुराधा गोयल ने डॉ. वर्गीज के प्रयासों और कला में NFC तकनीक की संभावनाओं की प्रशंसा की.  उन्होंने ऐसे नवाचारों के महत्व पर जोर दिया जो दृष्टिबाधितों को अनुभव के माध्यम से 'देखने' की अनुमति देते हैं. 

यह आयोजन सिर्फ तकनीकी प्रगति का ही प्रदर्शन नहीं था, बल्कि यह उन कुशल शिल्पकारों की प्रतिभा को भी उजागर करता था जिनके द्वारा बनाई गई वस्त्रों की बिक्री कार्यक्रम में की गई थी, ये वस्त्र PHD परिवार कल्याण फाउंडेशन की कौशल विकास इकाइयों में प्राप्त प्रशिक्षण का परिणाम थे.  चित्रों की सफलबिक्री ने युवा कलाकारों की प्रतिभा और कठिन परिश्रम की गवाही दी, और सभी की उस समर्पण की जिसने कला को समावेशी अनुभव बनाया. 

ये भी पढ़ें-:



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ZunYh6k

Thursday, January 18, 2024

PM मोदी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने के लिए याचिका दायर

प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या स्थित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है. इसमें दोनों को समारोह में शामिल होने से रोकने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है.

गाजियाबाद के भोला दास नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर इस याचिका में इस साल आम चुनाव होने तक और न्याय के हित में सभी शंकराचार्यों की सहमति मिलने तक प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने का अनुरोध किया गया है.

इस जनहित याचिका में, केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश, राज्य के मुख्यमंत्री और चारों शंकराचार्यों को प्रतिवादी के तौर पर पक्षकार बनाया गया है. याचिका में कहा गया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है और आगामी चुनाव में अपने राजनीतिक हित के लिए सनातन संस्कृति को नष्ट कर रही है.

याचिका में कहा गया है कि धर्म गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शामिल होने के खिलाफ हैं. इस जनहित याचिका का नोटिस राज्य सरकार के कार्यालय में दिया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इस पर कब सुनवाई होगी.

एक अन्य कदम के तहत ‘ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन', उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के उस परिपत्र के खिलाफ एक रिट याचिका दायर की है जिसमें 14 से 22 जनवरी के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पूजा, कीर्तन और मानस पाठ एवं कलश यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन करने का निर्देश दिया गया है.

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ला द्वारा दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन धार्मिक आयोजनों के लिए राज्य सरकार के कोष से करीब 590 लाख रुपये जारी किए गए हैं. राज्य सरकार ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि यह संवैधानिक जनादेश के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें:- 
"हिटलर" बिगाड़ेगा काम? AAP संग सीट शेयरिंग पर बात के बीच कांग्रेस ने क्यों साधा निशाना



from NDTV India - Latest https://ift.tt/W1TgeLv

Wednesday, January 17, 2024

दिल्ली के जैतपुर इलाके में डकैती के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में मंगलवार की सुबह में डकैती के बाद एक 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के आरोप में 2 लोगों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग है. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 8.45 बजे महिला की हत्या की सूचना मिली थी. कॉल मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. सीसीटीवी स्कैन किए गए और लोगों से पूछताछ की गई. मृतक महिला के बेटे सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी 80 साल की मां शकुंतला घर में अकेली रहती थीं. वो अपने परिवार के साथ सौरभ विहार में अलग रहते हैं. वो रोजाना अपनी मां से मिलने उन्हें खाना और चाय देने आते थे.

उसने बताया कि हमेशा की तरह, 16 जनवरी 2024 को सुबह लगभग 8.30 बजे वो अपनी मां से मिलने आए. जब उसकी मां ने उसके बार-बार बुलाने पर कोई जवाब नहीं दिया, तो उसने खिड़की से देखा कि उसकी मां अपने बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी और पीछे की खिड़की की कुंडी खुली हुई थी. वो खिड़की से घर में दाखिल हुए और देखा कि उसके मुंह से खून निकल रहा था और उसकी सोने की अंगूठी और सोने की चूड़ियां गायब थीं.

इधर पुलिस ने जांच शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज में 2 लोगों को पिछली रात घटना स्थल के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया. एक संदिग्ध की पहचान सौरभ विहार के रहने वाले मयंक के तौर पर हुई, उसने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वारदात में उसके साथ 16 साल का एक नाबालिग भी था.

पुलिस ने नाबालिग को भी पकड़ा लिया, उसकी निशानदेही पर लूटे गए गहने बरामद किए गए. आरोपी मयंक के पिता नोएडा में एक एनजीओ में काम करते हैं.



from NDTV India - Latest https://ndtv.in/india/elderly-woman-murdered-after-robbery-in-jaitpur-area-of-delhi-4875478#publisher=newsstand

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. हुपेंडी ने कहा कि उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के रूखे व्यवहार से परेशान होकर इस्तीफा दिया है. हुपेंडी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है तथा उनके साथ राज्य के कुछ अन्य पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ दी है.

उन्होंने बताया, ''मैंने और मेरे साथ छह-सात अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.'' हुपेंडी ने कहा, ''मैं सरकारी नौकरी में था. मैं समाज के लिए कुछ करना चाहता था इसलिए मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया. यह पार्टी मुझे बेहतर लगी तथा दिल्ली में जो काम कर रहे थे, उससे मैं प्रभावित था.''

उन्होंने कहा, ''राज्य में पार्टी का संगठन कमजोर था लेकिन मैं इसमें आया और मैंने अच्छा काम किया जिससे संगठन बढ़ा. जब यहां 2023 में विधानसभा चुनाव हुए तब हम लोगों ने 90 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. लेकिन पार्टी पूरी सीट पर नहीं लड़ी. हम कहते रह गए. मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं तो कम से कम मुझे बता देते कि पार्टी सभी सीट पर क्यों चुनाव नहीं लड़ रही है. जब हम शीर्ष नेतृत्व को फोन करते थे तब वे फोन उठाते नहीं थे. चुनाव में प्रत्याशियों को टिकट दे दिए गए थे लेकिन कोई सहयोग नहीं मिल रहा था. इससे कार्यकर्ता और उम्मीदवार परेशान थे. यदि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का ऐसा रुख रहेगा तब हम छत्तीसगढ़ को कैसे बदलेंगे. हम काम करना चाहते हैं लेकिन ऐसे में काम करना कठिन है, इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया.''

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं तब उन्होंने कहा, ''इस संबंध में मैंने अभी कोई विचार नहीं किया है. कुछ समय बाद मैं इस पर विचार करूंगा.''

राज्य में पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 54 सीट पर चुनाव लड़ा था तथा पार्टी के सभी उम्मीदवार भारी अंतर से चुनाव हार गए थे. इस विधानसभा चुनाव में 'आप' को 0.93 प्रतिशत वोट मिले. इससे पहले 2018 के चुनाव में 'आप' ने 85 सीट पर चुनाव लड़ा था और उसे 0.87 फीसदी मत प्राप्त हुए थे.राज्य में 2018 तथा 2023 के चुनावों में पार्टी के सभी उम्मीदवार जमानत नहीं बचा पाए.

आप की राज्य इकाई के प्रमुख रहे कोमल हुपेंडी ने 2023 के चुनाव में 15,255 वोट हासिल किये थे. भानुप्रतापपुर सीट से लगातार दूसरी बार हार का सामना करते हुए वह तीसरे स्थान पर रहे.

इस चुनाव में भाजपा ने 54 सीट जीतकर पांच साल बाद सत्ता में वापसी की है तथा विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का गठन किया है. राज्य में कांग्रेस को 35 सीट मिलीं तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है.



from NDTV India - Latest https://ndtv.in/india/state-president-of-aam-aadmi-party-in-chhattisgarh-resigns-from-the-party-4875477#publisher=newsstand

Tuesday, January 16, 2024

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर करीब 21 लाख लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पावन संगम में स्नान के साथ माघ मेला सोमवार से शुरू हो गया और करीब 21 लाख लोगों ने स्नान किया. मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद के मुताबिक, सोमवार शाम छह बजे तक लगभग 20 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई.

उन्होंने बताया कि रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आना जारी रहा जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं. पूरे मेला क्षेत्र में जगह जगह लोगों ने स्नानार्थियों के बीच खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया.

तीर्थ पुरोहित आचार्य राजेंद्र मिश्र ने बताया कि मकर संक्रांति में स्नान का मुहूर्त कल रात्रि दो बजकर 42 मिनट पर सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश के साथ शुरू हुआ और यह आज सूर्यास्त तक रहा.

उन्होंने बताया कि चूंकि माघ मेला सर्दी के मौसम का मेला है, इसलिए कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद स्नानार्थियों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही और लोग आज तड़के से ही स्नान कर पुण्य के भागी बने.

मिश्र ने बताया, “मान्यता है कि प्रयागराज के माघ मेले में मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए सभी 33 कोटि देवी-देवता भी अदृश्य रूप में यहां आते हैं. इसलिए देश के कोने कोने से लोग गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती की पावन धारा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं.”

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि स्नान के दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी की दो टीमें घाटों पर तैनात की गई हैं.

मेलाधिकारी प्रसाद ने बताया कि मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद, डीआईजी (माघ मेला) डॉ. राजीव नारायण मिश्र और जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे.

उन्होंने बताया कि माघ मेले को 786 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आयोजित किया गया है और पांच सेक्टरों में बांटा गया है.

उनके मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आठ प्रमुख घाट बनाए गए हैं जिनकी लंबाई लगभग 3300 फुट है और आगे स्नान पर्वों पर इन घाटों की संख्या बढ़ाई जाएगी.

उन्होंने बताया, “ इसके अलावा, नदी पार करने की सुविधा के लिए छह पांटून पुल बनाए गए हैं और 3.5 किलोमीटर ‘डीप वाटर बैरीकेडिंग' की गई है. मेले में अपनों से बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए सात खोया पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं.”

अधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में 18,000 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं और दो अस्पताल खोले गए हैं. स्वच्छता के लिए मेला क्षेत्र में 1800 जन शौचालय और 12,000 संस्थागत शौचालय स्थापित किए गए हैं. पूरे मेला क्षेत्र में 14 थाने, 41 पुलिस चौकियां और 14 दमकल स्थापित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात, दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति

ये भी पढ़ें- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के शहरी विकास मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tl2qUEb

Monday, January 15, 2024

'भारत जोड़ो' नहीं, 'भारत तोड़ो' यात्रा : मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने राहुल गांधी को बनाया निशाना

मणिपुर से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू होने पर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सवाल किया कि क्या ये रैलियां करके राजनीति करने का समय है. पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे बीरेन सिंह ने यह भी पूछा कि क्या राहुल गांधी मणिपुर में बेहतर हो रही स्थिति में गड़बड़ी करने आए हैं.

देश के पूर्वी क्षेत्र से पश्चिम तक राहुल गांधी की दो महीने से अधिक लंबी यात्रा 110 जिलों से गुजरने के बाद मार्च में मुंबई में समाप्त होगी.

मुख्यमंत्री ने इंफाल में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘राज्य के मौजूदा हालात को देखते हुए क्या यह रैली आयोजित कर राजनीति करने का समय है? यह समय जान-माल की रक्षा करने और सांत्वना देने का है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि यह वास्तव में 'भारत तोड़ो' यात्रा है, न कि 'भारत जोड़ो' यात्रा.

सिंह ने कहा, ‘‘स्थिति बेहतर हो रही है और हमें संदेह है कि क्या वह (गांधी) इसमें गड़बड़ी करने आए हैं. जब भी वह आते हैं तो दिक्कत हो जाती है. इस बार मणिपुर सतर्क है. अगर वह आते हैं, तो हमें सतर्क रहना होगा ताकि वह चीजों में गड़बड़ी न कर सकें.''

राज्य में हिंसा भड़कने के कुछ सप्ताह बाद गांधी ने पिछले साल जून में दो दिन के लिए मणिपुर का दौरा किया था और कई जिलों में राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों से मुलाकात की थी. हालांकि, रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते पुलिस ने इंफाल से चुराचांदपुर जा रहे उनके काफिले को रोक दिया था, जिससे कई घंटों तक अफरा-तफरी मची रही. अंतत: कांग्रेस नेता ने चुराचांदपुर पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया था.

मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद तीन मई को पहली बार झड़पें हुई थीं.

मणिपुर में मेइती लोगों की आबादी लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासियों-नगा और कुकी समुदाय की आबादी 40 प्रतिशत है जो पर्वतीय जिलों में रहते हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/sSiLQX4

Sunday, January 14, 2024

राम-राज्य का आदर्श भारत के संविधान में निहित है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि राम राज्‍य का आदर्श भारत के संविधान में निहित है. उन्‍होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने बहुत सोच समझ कर मौलिक अधिकारों के ऊपर राम-लक्ष्मण-सीता का चित्र रखा है. धनखड़ ने कहा मुझे बहुत पीड़ा होती है, जब कोई अज्ञानी, इतिहास से अनभिज्ञ, हलफनामा दे देते हैं कि राम काल्पनिक हैं. उपराष्‍ट्रपति ने जयपुर में आयोजित नेशनल इलेक्ट्रो होम्योपैथी सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बातें कही. 

उपराष्‍ट्रपति ने कहा, "मुझे राम मंदिर के संबंध में निमंत्रण मिला तो मैंने कहा कि राम की कल्पना, राम-राज्य की कल्पना भारत के संविधान में निहित है. संविधान के निर्माताओं ने इसको पराकाष्ठा पर रखा है. संविधान में जो बीस से ज्यादा चित्र हैं, उनमें मौलिक अधिकारों के ऊपर जो चित्र है उसमें राम-लक्ष्मण-सीता हैं. मुझे बहुत पीड़ा होती है जब कोई अज्ञानी, इतिहास से अनभिज्ञ, हलफनामा दे देते हैं कि राम काल्पनिक है. वह वर्तमान में किसी का अनादर नहीं कर रहे हैं, वह हमारे संविधान निर्माताओं का अनादर कर रहे हैं, जिन्होंने बहुत सोच समझकर विवेकपूर्ण तरीके से उन चित्रों को वहां रखा है."

साथ ही उन्‍होंने कहा कि 35 बनाम एक की बात वही लोग करते हैं, जो राजनीतिक फायदे के लिए समाज को हिस्सों में बांटना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि ऐसे तत्वों को सबक सिखाने की नहीं बल्कि उनको जागरूक करने और समझाने की दरकार है. 

उन्‍होंने कहा कि भारतीयता और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहें. साथ ही कहा कि देश को बांटने वालों से सतर्क रहें. उन्‍होंने कहा कि आज विकसित देश भी भारत का लोहा मान रहे हैं. 

आर्थिक राष्‍ट्रवाद का किया आह्वान 

इसके साथ ही उपराष्ट्रपति ने आर्थिक राष्ट्रवाद का आह्वान किया और कहा कि किसान अपने युवाओं को कृषि और कृषि संबंधित व्यवसाय से जोड़ें. उन्‍होंने कहा कि आयुर्वेद हजारों सालों की पूंजी है, उसे अपनाएं. 

हरिशंकर भाभड़ा के घर जाकर पूछी कुशलक्षेम 

उपराष्ट्रपति ने अपनी जयपुर यात्रा के दौरान राजस्थान के पूर्व स्पीकर और पूर्व उप-मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा के घर जाकर उनका कुशलक्षेम भी जाना. वहीं पूर्व न्यायमूर्ति और पूर्व राज्यपाल एन एल टिबरेवाल को श्रद्धांजलि दी. 

ये भी पढ़ें :

* 'वन नेशन- वन इलेक्शन' पर सहमत होना या न होना आपका विवेक, लेकिन चर्चा होनी चाहिए : उपराष्‍ट्रपति धनखड़
* जगदीप धनखड़ ने उनकी 'मिमिक्री' करने वाले कल्याण बनर्जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
* राघव चड्ढा को राज्यसभा में AAP का नेता नियुक्त करने का अरविंद केजरीवाल का अनुरोध नामंजूर



from NDTV India - Latest https://ift.tt/AlT4y6e

Saturday, January 13, 2024

Video: दिल्ली के आदर्श नगर में बदमाशों के बीच झगड़ा, फायरिंग की और पेट्रोल बम फेंके

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में बदमाश फायरिंग और पेट्रोल बम फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. यह घटना 11 जनवरी को देर शाम को हुई थी.

पुलिस के मुताबिक इलाके के बदमाश भुप्पी, किशन और राहुल के बीच झगड़ा हो गया है. यह सब पड़ोस में ही रहने वाले हैं. झगड़े के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और पेट्रोल बम भी फेंकते हुए नजर आए.

इन सबके खिलाफ पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि बदमाश फरार हैं, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सीसीटीवी को देखते हुए लग रहा है कि बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं. वे बेखौफ होकर फायरिंग और बमबाजी कर रहे हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Qd0spUf

BJP के आरोपों पर शशि थरूर ने हिंदू उदारवाद के संबंध में सोनिया गांधी के भाषण की दिलाई याद

कांग्रेस के हिंदू विरोधी होने के भाजपा के आरोपों के जवाब में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने रामकृष्ण मिशन में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के दो दशक पहले दिए गए एक भाषण का जिक्र किया जिसमें इस बात पर जोर दिया गया था कि भारत की धर्मनिरपेक्ष पहचान के लिए हिंदू उदारवादी विचारों ने कैसे योगदान दिया. तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर की टिप्पणी से एक दिन पहले भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के तीन शीर्ष नेताओं द्वारा निमंत्रण को अस्वीकार किए जाने पर पार्टी के फैसले की आलोचना की थी. भाजपा ने दावा किया कि इससे भारत की संस्कृति और हिंदू धर्म के प्रति कांग्रेस के भीतर अंतर्निहित विरोध का पता चलता है.

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में थरूर ने हिंदू धर्म को लेकर स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए सोनिया गांधी के संबोधन को संलग्न किया. इस पोस्ट में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य थरूर ने अपना विश्वास व्यक्त किया कि विवेकानंद की शिक्षाएं वर्तमान समय के लिए अत्यधिक प्रासंगिक और प्रभावशाली संदेश देती हैं.

सोनिया गांधी ने बारह जनवरी, 1999 को अपने संबोधन में ‘भारत की बहुलवादी और समग्र विरासत' की सराहना करने वाले स्वामी विवेकानंद के विचारों को समाज के कुछ वर्गों द्वारा हथियाने पर अफसोस जताया था. उस समय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार सत्ता में थी.

थरूर ने अपने पोस्ट में कहा कि कांग्रेस का हिंदू उदारवाद के साथ जुड़ाव पिछले एक दशक की घटनाओं की हालिया प्रतिक्रिया नहीं है, बल्कि लंबे समय से बरकरार और गहरा विचार है. उन्होंने लिखा, ‘‘आज से 25 साल पहले, तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने 12 जनवरी 1999 को रामकृष्ण मिशन, नयी दिल्ली में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में विचारपूर्ण भाषण दिया था.''

सोनिया गांधी ने इस बात पर अफसोस जताया था कि भारत की विविध विरासत और सहिष्णुता तथा सद्भाव पर जोर देने वाले हिंदू धर्म के संदेश के लिए स्वामी विवेकानंद की सराहना को नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले समूहों द्वारा विकृत और हथियाया जा रहा है.

'इससे अधिक प्रभावी संदेश की कल्‍पना कठिन' 
 
थरूर ने ‘एक्स' पर पोस्ट में कहा, ‘‘आज स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के बारे में इससे अधिक प्रभावी संदेश की कल्पना करना कठिन है. और यह याद रखना ठीक होगा कि कांग्रेस की हिंदू उदारवाद के साथ पहचान पिछले दस वर्षों की घटनाओं की प्रतिक्रिया नहीं है, बल्कि एक लंबे समय से कायम सोच है.''

सोनिया गांधी ने यह भी कहा था कि भारत मुख्य रूप से धर्मनिरपेक्ष है क्योंकि हिंदू धर्म, दर्शन और जीवन शैली दोनों तरीके से ‘‘हमारे पूर्वजों के कथन ‘एकम सत, विप्रा बहुधा वदंति (सत्य एक है, जिसे बुद्धिमान विभिन्न नामों से बुलाते हैं)' पर आधारित है.''

जयराम रमेश ने की शशि थरूर की सराहना 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने थरूर की सराहना करते हुए इसे ‘‘शानदार शोध'' बताया और कहा कि यह समयानुकूल भी है. ‘एक्स' पर थरूर के पोस्ट को साझा करते हुए रमेश ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही 1985 में स्वामी विवेकानंद के सम्मान में 12 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था.

ये भी पढ़ें :

* अपने नेताओं पर आंसू गैस छोड़े जाने से नाराज कांग्रेस ने केरल CM को ‘ कायर' और ‘मनोरोगी' कहा
* संसद में हंगामे के बीच शशि थरूर और नितिन गडकरी का दिखा 'याराना', कांग्रेस MP ने इस बात के लिए कहा शुक्रिया
* "पहली बार तख्ती लेकर गया था...": लोकसभा में सस्पेंशन से पहले ही शशि थरूर ने कर दी थी भविष्यवाणी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ApMRk3N

राज्यसभा चुनाव : AAP के संजय सिंह, एन डी गुप्ता, स्वाति मालीवाल निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की ओर से नामित आम आदमी पार्टी के संजय सिंह (Sanjay Singh), एन डी गुप्ता (ND Gupta) और स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इन चुनावों के लिए किसी भी अन्य पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्यसभा के लिए नामित किये गए सभी तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं और आज प्रमाणपत्र भी जारी किये गये हैं.'' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को बधाई दी.

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राज्यसभा के लिए निर्वाचित आम आदमी पार्टी के तीनों नेताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आप आम आदमी के मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे और दिल्ली की जनता के अधिकारों के लिए लड़ेंगे.''

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख नौ जनवरी थी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 जनवरी को की गई. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 12 जनवरी थी.

सिंह, गुप्ता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल ने 19 जनवरी के राज्यसभा चुनावों के लिए अपना-अपना नामांकन यहां आठ जनवरी को दाखिल किया था.

यहां सिविल लाइंस स्थित दिल्ली परिवहन विभाग के कार्यालय के बाहर, गुप्ता, मालीवाल और संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह को बधाई देने के लिए बड़ी तादाद में आप समर्थक जुटे.

मालीवाल ने प्रमाणपत्र प्राप्त करने की ‘एक्स' पर एक तस्वीर साझा की और पोस्ट किया, ‘‘आज से एक नयी जिम्मेदारी शुरू हो रही है. उत्साह बढ़ाने के लिए आज हजारों महिलाएं आई हैं. मैं दिल्ली के सभी लोगों को आश्वस्त करती हूं कि मैं सच्चे समर्पण और ईमानदारी से आपकी सेवा करूंगी. माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद.''

आप ने मालीवाल को अपना राज्यसभा उम्मीदवार नामित किया था और सिंह तथा गुप्ता को संसद के उच्च सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामित किया था. आप सांसद संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता का छह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा था. पार्टी ने सुशील गुप्ता की जगह मालीवाल को नामित किया.

फिलहाल जेल में हैं संजय सिंह 

सिंह, दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के सिलसिले में अभी जेल में हैं. वह कड़ी सुरक्षा के बीच, नामांकन दाखिल करने परिवहन विभाग कार्यालय पहुंचे थे. वहीं, दिल्ली कारागार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सिंह को उनका प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग कार्यालय ले जाया गया था.

संजय सिंह के समर्थन में नारेबाजी 

शुक्रवार को, उनकी पत्नी अनीता सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उनके पति और मजबूत होकर उभरेंगे. आप समर्थकों द्वारा ‘संजय भैया शेर हैं' के नारे लगाये जाने के बीच अनीता ने कहा, ‘‘शेर बाहर आ गया है..., और फिर से बाहर आएगा.''

ये भी पढ़ें :

* "साज़िश के तहत दिल्ली से झुग्गी ख़त्म करना चाहती है भाजपा": आम आदमी पार्टी का आरोप
* आम आदमी पार्टी ने LIVE वीडियो में विधायकों से मांगा रिपोर्ट कार्ड, काम पर हुई विस्तार से चर्चा
* CM केजरीवाल को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का अभी तक नहीं मिला औपचारिक निमंत्रण : AAP सूत्र



from NDTV India - Latest https://ift.tt/zJrVK9L

Friday, January 12, 2024

गर्ल फ्रेंड की हत्या करके फरार हुए आशिक को मुंबई पुलिस ने धरदबोचा

नवी मुंबई के तुर्भे में गर्ल फ्रेंड की हत्या करके फरार हुए आशिक को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है. आरोपी जन्मदिन मनाने के लिए गर्लफ्रेंड को ले गया था और उसकी हत्या करके फरार हो गया था. नवी मुंबई के तुर्भे में हत्या की यह सनसनीखेज वारदात हुई. मुंबई में रहने वाले 24 साल के शोएब शेख ने अपनी 35 साल की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और भागकर मुंबई गया.

खास बात यह है कि इस हत्या का राज तुर्भे पुलिस ने नहीं, बल्कि मुंबई की साकीनाका पुलिस ने खोला. डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि नौ जनवरी को साकीनाका पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शोएब किसी वारदात को अंजाम देकर आया है और भागने की फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस ने उसका पता लगाकर उसे पकड़ लिया. उससे पूछताछ की गई तो उसनें तुर्भे की लॉज में हत्या करने की बात कबूल की. इसके बाद शोएब को तुर्भें पुलिस के हवाले कर दिया गया.

लॉज के मैनेजर प्रकाश के मुताबिक दोनों रात 11 बजे के करीब आए थे. शोएब अपने साथ गर्ल फ्रेंड का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए  केक भी लाया था. मैनेजर के मुताबिक शोएब थोड़ी देर में बाहर चला गया.

आधे घंटे बाद जब उनके खाने का पार्सल आया और वेटर रूम में खाना देने गया तो दरवाजा नहीं खुला. थोड़ी देर में साकीनाका पुलिस का फोन आया और फिर तुर्भे पुलिस आई, तब हत्या का पता चला. 

पुलिस के मुताबिक हत्या गला दबाकर की गई थी. मृतका बैंक में मैनेजर थी. उसका अपने पति से तलाक हो गया था. कुछ महीने पहले ही उसकी और शोएब की सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई थी. पुलिस ने ये भी बताया कि शोएब को मृतका के चरित्र पर शक था जिसे लेकर वह नाराज था.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/1SyZQ4F