Thursday, November 28, 2024

कुंठा और बदले की राजनीति कर रहे राहुल गांधी : अदाणी ग्रुप पर आरोप को लेकर बोले मनीष बरियार

राहुल गांधी की पिछले एक-डेढ़ साल के अंदर की राजनीति देखें, तो उसमें हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से लेकर SEBI पर लगे आरोप, संविधान, आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाना... सवाल उठता है कि राहुल गांधी आखिर किस तरह की राजनीति कर रहे हैं? क्या झूठ और भ्रम के दम पर विपक्ष का नेता अपनी राजनीति चमका सकता है? इसके जवाब में पॉलिटिकल एनालिस्ट मनीष बरियार कहते हैं, "राहुल गांधी के लिए एक शब्द इस्तेमाल किया जा सकता है. वह शब्द है 'कुंठा'. राहुल गांधी कुंठा की राजनीति करते हैं." 

 मनीष बरियार कहते हैं, "मुझे लगता है कि वह अभी भी इस बात से नाराज हैं कि उनके परिवार पर बोफोर्स घोटाले के आरोप लगे थे. जिस तरह से मीडिया और बाकी राजनीतिक दल राहुल गांधी के परिवार और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काफी कुछ सबूत लेकर आए... इससे उन्हें घोर नाराजगी है."

बरियार कहते हैं, "मुझे लगता है कि राहुल गांधी किसी न किसी तरह से अपने विरोधियों पर ऐसे आरोप लगाकर अपनी मन को एक तरह से शांति दे रहे हैं. ये बदले की राजनीति है. इसमें समझ कहीं भी नहीं है. उन्हें ये भी समझ नहीं आ रहा कि वो जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं, उससे देश का बहुत नुकसान हो रहा है. देश का तो नुकसान हो ही रहा है. निवेशकों का भी अच्छा-खासा नुकसान हो रहा है. शायद यही कारण है कि देश की जनता राहुल गांधी को बार-बार रिजेक्ट कर रही है."

उन्होंने कहा, "अगर कोई बदले की भावना से कोई काम करता है, तो उसका नतीजा हमने हरियाणा, महाराष्ट्र में देख लिया. अब देश के बाकी राज्यों में भी ऐसे नतीजे देखेंगे. राहुल गांधी की तरफ से पॉजिटिव राजनीति नहीं है." बरियार कहते हैं, "राहुल गांधी की हिट एंड रन वाली राजनीति से देश के बिजनेसमैन, इंवेस्टर्स को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे दो-चार लोग उनके लिए तालियां बजाते हैं"

बरियार के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो साजिश हो रही है, राहुल गांधी उसका भी हिस्सा बन चुके हैं. कई बार उनकी तस्वीरें अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस और उनके साथियों के साथ सामने आई हैं. राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, इन लोगों से जरूर मुलाकात करते हैं."

बरियार ने कहा, "मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी को सलाह देता है, लेकिन देश के वोटर्स उनकी बातों को बहुत गंभीरता से लेते हैं. देश की जनता को राहुल गांधी की तरह से यही मैसेज जाता है कि ये नेता विपक्ष हैं और देश के हित में कोई बात कर रहे हैं. लेकिन ये भ्रम के सिवाय और कुछ नहीं होता."    


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EdJobtF

Pre-primary schools to remain closed on Dec 3 in protest over registration rules



from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/qGshJoR

Wednesday, November 27, 2024

After GU, GTU makes helmets compulsory



from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/YmwR437

Explainer : पाकिस्तान के बिगड़ते हालात की ABCD... आखिर सड़क पर क्यों उतरे इमरान खान के समर्थक

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की जेल से रिहाई को लेकर विरोध-प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. इमरान खान ने रविवार को जेल से इस विरोध प्रदर्शन की अपील की थी. उन्होंने PTI कार्यकर्ताओं से 24 नवंबर को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने या पार्टी छोड़ने के लिए कहा था. इमरान खान ने अपनी रिहाई के लिए इस प्रदर्शन (Pakistan Protest)को 'फाइनल कॉल' नाम दिया है. उनकी अपील के बाद इस्लामाबाद के डी-चौक पर PTI के समर्थकों ने मार्च करना जारी रखा है. डी-चौक कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, संसद और सुप्रीम कोर्ट के करीब स्थित है.

तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हिंसक झड़पों में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में देश के आंतरिक मंत्रालय ने संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत सेना को तैनात किया है. पाकिस्तान (Pakistan Army) की आर्मी ने प्रदर्शनकारियों को शूट एट साइट के आदेश दिए हैं.

आइए जानते हैं पाकिस्तान में इमरान खान ने ऐसे विरोध प्रदर्शन की अपील क्यों की? पाकिस्तानी फौज क्या कर रही है? शहबाज शरीफ की सरकार का क्या स्टैंड है:-

कब से जेल में बंद हैं इमरान खान?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (72) पिछले साल अगस्त से अडियाला जेल में हैं. इमरान खान ने कथित तौर पर चोरी किये गये जनादेश, लोगों की गिरफ्तारी और 26वें संशोधन के पारित होने की निंदा की थी. उन्होंने 13 नवंबर को 24 नवंबर को देशव्यापी प्रदर्शन करने की अपील की थी. 

पाकिस्तान में बवाल क्यों? इस्लामाबाद में पुलिस और इमरान खान समर्थकों के बीच झड़प, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

इमरान खान पर कितने केस दर्ज?
इमरान खान पर 100 से ज्यादा केस हैं. इस्लामाबाद के लोकल कोर्ट ने उन्हें 5 अगस्त 2023 को तोशाखाना केस में दोषी करार दिया था. इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद के जमान पार्क स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. फिर उन्हें 2 और मामलों में दोषी करार दिया गया. 

PTI समर्थकों को क्या दिया था मैसेज?
इमरान खान ने अपनी रिहाई के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन को आजादी की लड़ाई के रूप में पेश किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "24 नवंबर गुलामी से आजाद होने का दिन है. मुल्क को यह तय करना होगा कि बहादुर शाह जफर की तरह गुलामी का जुआ पहनना है या टीपू सुल्तान की तरह आजादी का ताज पहनना है." अपने पोस्ट में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया है कि उन्हें जेल में डालना उन्हें सत्ता में वापस आने से रोकने के लिए एक राजनीतिक चाल है. उनकी पार्टी नए चुनावों की मांग कर रही है, उनका दावा है कि पिछले चुनावों में धांधली हुई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रदर्शनकारियों की क्या हैं मांगें?
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और समर्थक 3 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी पहली मांग है कि इमरान खान और PTI कार्यकर्ताओं की जल्द रिहाई की जाए. दूसरी मांग है कि 2024 में हुए चुनाव के नतीजों को माना जाए. इस चुनाव में PTI को जबरदस्त समर्थन मिला था. PTI की तीसरी मांग है कि पाकिस्तानी संसद में पास अदालतों की ताकत कम करने वाले 26वें संविधान संशोधन एक्ट को वापस लिया जाए.

इस्लामाबाद में अभी मौजूदा हालात कैसे हैं?
पाकिस्तान में इस वक्त हालात खराब हैं. इमरान खान के हजारों समर्थक इस्लामाबाद की सड़कों पर उतरकर उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं. कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है. इस हिंसक प्रदर्शन में पाकिस्तानी फौज के 4 रेंजरों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है. 100 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. इस्लामाबाद में भी 18 नवंबर से धारा 144 लागू है. इमरान खान के समर्थकों ने इस्लामाबाद में सरकार की ओर से लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन किया. इसके बाद पाकिस्तान की सेना ने इस्लामाबाद में शूट एट साइट का आदेश जारी किया है. 

इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद के नए मामले, आगे हो सकती है मुश्किल

हिंसक घटनाओं में अब तक कितनी गिरफ्तारी?
हिंसक घटनाओं के बाद करीब 200 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. PTI के 1200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में रखा गया है. विरोध-प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान के कई शहरों में इंटरनेट और मोबाइल सर्विस सस्पेंड कर दी गई हैं. स्कूल-कॉलेज बंद हैं. मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

विरोध प्रदर्शन में बुशरा बीबी का क्या रोल?
इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे तभी D-चौक से जाएं, जब इमरान खान खुद आकर अगली कार्रवाई के बारे में बताएं. हालांकि, बुशरा बीबी ने पहले घोषणा की थी कि वह विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगी. लेकिन, रविवार को उन्होंने अपनी कार से रास्ते में समर्थकों को संबोधित भी किया और देरी को लेकर निराशा भी जाहिर की. बुशरा ने कहा, "समय बर्बाद हो रहा है. अपनी गाड़ियों में ही रहें, ताकि हम जल्दी से वहां पहुंच सकें."

पाकिस्तान में इमरान की पार्टी का कोहराम, सेना के हवाले इस्लामाबाद, जानें टॉप 5 अपडेट्स

शहबाज सरकार क्या कर रही?
पाकिस्तान में शहबाज सरकार का दावा है कि इमरान खान के समर्थकों के हमले में पाकिस्तान रेंजर्स के 4 जवानों की मौत हो गई है. इस्लामाबाद प्रशासन के मुताबिक, इमरान खान के समर्थकों ने इन पाकिस्तानी रेंजर्स को गाड़ियों से कुचल दिया. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस्लामाबाद के IG को आदेश दिया है कि हालात को चाहे जैसे भी हो, नियंत्रित किया जाए.  

Latest and Breaking News on NDTV

PM शहबाज शरीफ ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रदर्शनकारियों द्वारा रेंजर्स और पुलिस कर्मियों पर हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे घटना में शामिल लोगों की तुरंत पहचान करें और यह सुनिश्चित करें. आरोपियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए. शहबाज शरीफ ने कहा, "तथाकथित शांतिपूर्ण विरोध की आड़ में पुलिस और रेंजर्स पर हमले निंदनीय हैं. अराजकतावादी समूह खूनखराबा चाहते हैं. यह शांतिपूर्ण विरोध नहीं है, बल्कि उग्रवाद है."

क्या है पाकिस्तानी फौज का स्टैंड?
अगर इमरान खान जेल से बाहर आते हैं, तो वो पाकिस्तान में दोबारा चुनाव की मांग कर सकते हैं. इमरान खान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) अकाउंट पर 5 जुलाई को हुई एक पोस्ट में इस साल 8 फरवरी को हुए आम चुनावों को फर्जी बताया गया था. ऐसे में शहबाज सरकार या फौज नहीं चाहेगी कि इमरान खान किसी भी कीमत पर रिहा हों.

पाकिस्तान में इमरान समर्थकों पर फायरिंग, रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे PTI कार्यकर्ता

श्रीलंका की ‘ए'ने बीच में छोड़ी सीरीज
पाकिस्तान में जारी राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के बीच श्रीलंका की ‘A' टीम पाकिस्तान शाहीन (ए टीम) के खिलाफ चल रही सीरीज के बीच से ही स्वदेश लौट जाएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार को पुष्टि की कि श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के साथ सलाह-मशविरे के बाद उसने पाकिस्तान शाहीन और श्रीलंका ए के बीच होने वाले आखिरी दो 50 ओवर के मैच को स्थगित कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रदर्शन को मिल रहा इंटरनेशनल रिस्पॉन्स
पाकिस्तान में इमरान खान के लिए चल रहे विरोध प्रदर्शन को दुनियाभर से सपोर्ट मिल रहा है. दुनियाभर के 60 से ज्यादा शहरों में PTI समर्थक इमरान खान की रिहाई के लिए मांग कर रहे हैं. PTI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन के कई शहरों से प्रदर्शन की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

अमेरिका ने की मानवाधिकारों के आदर की अपील
इस बीच इमरान खान की रिहाई के लिए रैली निकाले जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान के अधिकारियों से मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का आदर करने की अपील की है. अमेरिका में विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को अपनी डेली ब्रीफिंग में कहा, "पाकिस्तान समेत दुनिया भर में हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांतिपूर्ण सभा और संगठन का समर्थन करते हैं. हम प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने और हिंसा से दूर रहने का आह्वान करते हैं."

पाकिस्तान में हिंसा के बाद इमरान खान को बांग्लादेश वाली उम्मीद तो चीन की शरण में शहबाज शरीफ



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Xx0UEJu

Tuesday, November 26, 2024

Monday, November 25, 2024

हो जाएं सावधान! घिरेगा कोहरा, गिरेगा तापमान... अगले 2-3 दिनों में बदलने वाला है मौसम

देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने रविवार को बताया कि अगले दो-तीन दिन में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. 

डॉ. नरेश कुमार ने आईएएनएस से कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में हल्के और मध्यम स्तर बर्फबारी देखने को मिली है. हिमाचल में भी थोड़ी बहुत बर्फबारी हुई है. इसके अलावा बाकी राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर नहीं पड़ा है.

उन्होंने कहा कि अभी तापमान सामान्य है. न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री है. आगे दो-तीन दिन में मौसम ऐसा ही रहने वाला है, उसके बाद इसमें गिरावट देखी जाएगी. मौसम बदल रहा है, जिसके कारण तापमान में गिरावट होगी. इसके तीन-चार दिन बाद हम पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने कोहरे की अपेक्षा कर सकते हैं.

दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर उन्होंने कहा कि यहां पर मौसम बिल्कुल सामान्य है. आने वाले दो-चार दिन में घने कोहरे की संभावना नहीं है. सामान्य रूप से जैसे-जैसे समय बढ़ेगा, तापमान में गिरावट आएगी.

उल्लेखनीय है कि मौसम की करवट के साथ दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का एहसास होने लगा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों से प्रदूषण की समस्या बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार सुबह 7.30 बजे तक राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 अंक पर पहुंच गया था, जो गंभीर श्रेणी में आता है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/g7XUW4N

Sunday, November 24, 2024

कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद भारत के सामने चुनौती, इसका रिमोट देश के बाहर : PM मोदी

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के साथ उपचुनाव के नतीजे भी आ चुके हैं. महाराष्ट्र में BJP को बंपर जीत मिली है. नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को BJP हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने 49 मिनट के भाषण में PM मोदी महाराष्ट्र, कांग्रेस, अर्थव्यवस्था और विकास समेत कई मुद्दों पर बात की. PM मोदी ने इस दौरान अर्बन नक्सलवाद का जिक्र किया. उन्होंने कहा, "आज कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद भारत के सामने चुनौती बनकर खड़ा हो गया है. इसका रिमोट देश के बाहर है. इससे बचना जरूरी है."

PM मोदी ने कहा, "कांग्रेस का परिवार सत्ता के बिना जी नहीं सकता. चुनाव जीतने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं. ये दक्षिण में जाकर उत्तर को, उत्तर में जाकर दक्षिण को और विदेश में जाकर देश को गाली देते हैं." मोदी ने कहा, "हर दिन नया झूठ बोलते रहना, कांग्रेस और उसके परिवार की सच्चाई बन गई है. आज कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद भारत के सामने चुनौती बनकर खड़ा हो गया है. इसका रिमोट देश के बाहर है. इससे बचना जरूरी है. कांग्रेस की हकीकत जानना जरूरी है."

सत्ता की भूख में अपनी पार्टी को ही खा लिया... महाराष्ट्र में जीत के बाद PM मोदी ने कांग्रेस पर किए 15 वार

सत्ता की भूख में खुद को खा गई कांग्रेस
PM मोदी ने कहा, "आज यही कांग्रेस और उसका परिवार खुद दी सत्ता भूख को शांत करने के लिए जातिवाद का जहर फैला रहा है. इन लोगों ने सामाजिक न्याय का गला घोंट दिया है. एक परिवार की सत्ता भूख इतनी चरम पर है कि उन्होंने अपनी पार्टी को खा लिया है."

कांग्रेस में आतंरिक रूप से असंतोष बढ़ा
मोदी ने कहा, "देश के अलग-अलग भागों में कांग्रेस के पुराने लोग हैं, जो अपने जमाने की कांग्रेस को ढूंढ रहे हैं. आज की कांग्रेस की आदत, व्यवहार से साफ पता चल रहा है कि ये वो कांग्रेस नहीं है. कांग्रेस में आतंरिक रूप से असंतोष बढ़ रहा है. भीतर बहुत बड़ी आग है. असंतोष की ज्वाला भड़क चुकी है. एक परिवार को कांग्रेस चलाने का हक है. केवल वही काबिल हैं, बाकी सब नहीं. इनकी ये सोच ने किसी भी समर्थित कार्यकर्ता के लिए वहां काम करना मुश्किल कर दिया है."

क्या गम है जो छिपा रहे हैं.. फडणवीस को लड्डू खिलाते शिंदे का चेहरा बता गया हाल-ए-दिल!

खुद डूबती है, दूसरों को डूबोने वाली पार्टी
मोदी ने कहा, "कांग्रेस परजीवी पार्टी बन चुकी है. वो अपने साथियों का नाव भी डुबो देती है. महाराष्ट्र में कांग्रेस के गठबंधन ने यहां की हर पांच में 4 सीटें हारी हैं. अघाड़ी के हर घटक का स्ट्राइक रेट 20 फीसदी से कम है. ये दिखाता है कि कांग्रेस खुद डूबती है और दूसरों को डुबोती है. यूपी जैसे राज्यों में कांग्रेस के सहयोगियों अपनी जान छुड़ा ली, वरना वहां भी कांग्रेस के सहयोगियों को लेने के देने पड़ जाते."

प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस के लिए अपने दम पर सरकार बनाना लगातार मुश्किल हो रहा है. आंध्र, अरुणाचल, सिक्किम, हरियाणा और आज महाराष्ट्र में उनका सूपड़ा साफ हो गया है. कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति फेल हो रही है, लेकिन उसका अहंकार सातवें आसमान पर है. देश का वोटर नेशन फर्स्ट के साथ है. जो कुर्सी फर्स्ट के साथ हैं, उन्हें देश का नेचर पसंद नहीं आ रहा." 

Sanjay Pugalia Analysis: चुनाव हारना कोई राहुल गांधी से सीखे, ट्रोल पॉलिटिक्स नहीं दिलाती जीत



from NDTV India - Latest https://ift.tt/WbSAE5U

Saturday, November 23, 2024

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में स्थानीय पुलिस ने नागपुर में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.  मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई की एक टीम को नागपुर भेजा था. इस टीम ने शुक्रवार को अकोला जिले के अकोट शहर के रहने वाले सुमित दिनकर वाघ (26) को गिरफ्तार किया.

सुमित पर आरोप है कि उसने कर्नाटक बैंक में गुजरात की पेटलाद शाखा के खाते का इस्तेमाल कर नरेश कुमार (गिरफ्तार आरोपी गुरनेल सिंह का भाई), रूपेश मोहोल और हरीश कुमार को पैसे ट्रांसफर किए थे. इसके अलावा, उसने सलमान वोरा के नाम पर खरीदे गए एक नए सिम कार्ड का उपयोग कर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी लेनदेन किया था.

यह लेनदेन वांछित आरोपी शुभम लोकर के निर्देश पर किया गया था, जो अकोट का उसका बचपन का दोस्त था. दोनों अकोट शहर के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे. सुमित और शुभम की भूमिका इस मामले में अहम मानी जा रही है. अब सुमित को मुंबई लाया जा रहा है.

इससे पहले फाजिल्का से गिरफ्तार आरोपी आकाशदीप गिल ने अहम खुलासे किए थे. मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में गिल ने बताया था कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वह सीधे तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था. वह उसके दिए गए निर्देशों को गिरफ्तार आरोपी सुजीत सिंह और तीनों शूटरों शिव कुमार गौतम, धर्मराज कश्यप और गुरनेल सिंह तक पहुंचाता था.

पूछताछ में गिल ने यह भी खुलासा किया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश से लेकर हत्या तक अनमोल बिश्नोई से उसकी कई बार बात हुई थी. अनमोल के कहने पर ही वह बाबा सिद्दीकी मर्डर के अन्य आरोपी शुभम लोनकर और जीशान अख्तर के संपर्क में आया था और उनके निर्देशों को शूटरों तक पहुंचाने लगा था. गिल के मुताबिक, वह बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश में शामिल था और उसने कई अहम लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराये थे.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vX4ZfN9

Friday, November 22, 2024

मियां खलीफा ने किया क्या ऐसा खुलासा, गूगल ट्रेंड में आ गया नाम; जानें पूरा मामला

हाल ही में, एडल्ट स्टार मिया खलीफा के 24 वर्षीय एटलेटिको मैड्रिड फॉरवर्ड और मैनचेस्टर सिटी के पूर्व खिलाड़ी जूलियन अल्वारेज़ के साथ डेटिंग की खबरें सामने आ रही थीं. इस खबर से हर कोई हैरान था. हालांकि, मिया खलीफा ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एडल्ट स्टार ने ट्वीटर पर पोस्ट के जरिए कहा है कि मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं.

ट्वीट देखें

एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने पूर्व प्रीमियर लीग स्टार जूलियन अल्वारेज़ के साथ कथित संबंध की अफवाहों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उनकी टिप्पणी तब आई जब निराधार रिपोर्टों में उन्हें अल्वारेज़ से जोड़ा गया, जबकि इस जोड़ी के बीच संबंध का कोई सबूत नहीं था. 31 वर्षीय मिया, अल्वारेज़ से सात साल बड़ी हैं, जो 24 वर्षीय हैं. लेकिन उम्र के अंतर ने सोशल मीडिया पर दोनों के बीच संबंध की चर्चाओं को बढ़ने से नहीं रोका.

मिया खलीफा ने एक्स पर लिखा है-  मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूँ, और अगर मैं कर रही होती, तो निश्चित रूप से वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होता जो इतना बूढ़ा न हो कि उसे याद हो कि वह 9/11 के दिन कहां था," 

कौन हैं जूलियन अल्वारेज़?

Latest and Breaking News on NDTV

जूलियन अल्वारेज़  एक फुटबॉलर हैं, जो  अर्जेंटीना के रहने वाले हैं.  रिपोर्ट के मुताबिक,वे मारिया एमिलिया फेरेरो के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, जो एक पीई टीचर हैं. ऐसे में मिया खलीफा के साथ उनके रिलेशनशिप को जोड़ना एक महज अफवाह थी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/L7fCTSb

SG Road, Drive-in Road are city’s most expensive roads



from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/lMSnor2

Thursday, November 21, 2024

Tuesday, November 19, 2024

PM मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को कोल्हापुरी कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना ‘पंचामृत कलश’ तोहफे में दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू को एक ‘सिलोफर पंचामृत कलश' उपहार में दिया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह कलश महाराष्ट्र के कोल्हापुर की परंपरागत कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना है.

अधिकारियों ने कहा कि यह कलश उच्च गुणवत्ता की चांदी से बना होता है जिसे बड़ी कुशलता और बारीकी से आकार दिया जाता है. इसमें कोल्हापुर के प्रसिद्ध धातुकार्य की विशिष्ट सुंदर नक्काशी है, जिसमें अक्सर फूलों के पैटर्न, देवता और पारंपरिक डिजाइन शामिल होते हैं.

उन्होंने कहा कि कलश के ढक्कन और हैंडल इस तरह तैयार किए जाते हैं कि धार्मिक समारोहों के दौरान दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बना पंचामृत आसानी से वितरित किया जा सके.

मोदी रविवार सुबह नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे थे. यह 17 साल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नाइजीरियाई यात्रा है. मोदी तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं और वह सोमवार को ब्राजील पहुंचे जहां वह जी-20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/gtC7HNQ