Friday, October 6, 2023

Gujarat: 13-foot-long crocodile rescued from Vadodara village

The giant reptile was rescued by wildlife activist Hemant Vadhwana and his team from an open field in Gutal gaam on Thursday.

from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/YzeUsLH

Thursday, October 5, 2023

कौन है 'नूरी', जिसे राहुल गांधी ने सोनिया गांधी को दिया है तोहफे में

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी मां सोनिया गांधी को ‘जैक रसेल टेरियर' नस्ल की ‘पपी' उपहार में दी है जिसे उन्होंने ‘नूरी' नाम दिया है. राहुल गांधी ने एक वीडियो में ‘नूरी' को अपने परिवार का ‘सबसे नया सदस्य' बताया. विश्व पशु दिवस पर अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी को गोवा की निजी यात्रा करते और उस ‘पपी' से मिलते देखा जा सकता है जिसे बाद में दिल्ली लाया गया.

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि आप सभी हमारे परिवार के सबसे नए और सबसे प्यारे सदस्य नूरी से मिलें. वह गोवा से सीधे हमारी बाहों में आई और हमारे जीवन की रोशनी बन गई. बिना शर्त प्यार और वफादारी - यह खूबसूरत जानवर हमें बहुत कुछ सिखा सकता है!'' उनका कहना है, ‘‘हमें सभी जीवित प्राणियों की रक्षा करने और उनके साथ अपना प्यार साझा करने का संकल्प लेना चाहिए.''

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/OrnLcAl

"दिनभर छापेमारी हुई. कुछ नहीं मिला तो जबरन गिरफ्तार कर लिया": संजय सिंह का वीडियो मैसेज

दिल्ली के शराब नीति घोटाले केस (Delhi Excise Policy Scam) में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में हैं. ED की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का जिक्र है. इसको लेकर ही ED ने बुधवार को उनके घर पर छापा मारा था. करीब 10 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद आप सांसद को अरेस्ट किया गया.अरेस्ट होने से पहले संजय सिंह ने वीडियो मैसेज में केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "दिनभर छापेमारी हुई. कुछ नहीं मिला तो ईडी ने जबरन गिरफ्तार कर लिया." उन्होंने कहा, "मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं है."

वीडियो मैसेज में संजय सिंह ने कहा, "आज ED अचानक मेरे घर पर पहुंची. दिन भर छापेमारी हुई. सारी जांच हुई. सब कुछ खोज डाला. कुछ नहीं निकला. फिर भी मेरी जबरन गिरफ्तारी की जा रही है. अभी दुनियाभर की झूठी खबरें प्लांट की जाएंगी. दुनियाभर के झूठे समाचार फैलाए जाएंगे. लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं. डरने वाले नहीं."

जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में जोड़ा था संजय सिंह का नाम
ED की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का जिक्र है. इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था. इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था. संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है. जिस पर ED ने जवाब दिया कि उनकी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है. इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है. सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी. जिसके बाद ED ने संजय सिंह को मीडिया में बयानबाजी न करने की सलाह दी थी, क्योंकि मामला कोर्ट में लंबित है.

दिनेश अरोड़ा के बयान से कसा शिकंजा
ईडी की जांच को दौरान बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा का नाम भी सामने आया था. उसे ईडी ने जुलाई 2023 में इसी मामले में गिरफ्तार किया था. अब वह सरकारी गवाह बन गया है और जमानत पर बाहर है. दिनेश अरोड़ा ने 1 अक्टूबर 2023 को ईडी को दिए अपने बयान में संजय सिंह को लेकर कई खुलासे किए हैं. उसने ईडी को बताया है कि 2020 में उसके पास संजय सिंह का फोन आया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव आ रहे हैं. पार्टी को पैसे की जरूरत है. इसके लिए रेस्तरां मालिकों से पैसा मांगना चाहिए. इसके बाद एक रेस्तरां Unplugged Courtyard (अनप्ल्गड कोर्टियार्ड) में हो रही पार्टी के दौरान दिनेश अरोड़ा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के संपर्क में आया था.

दिनेश ने सिसोदिया को सौंपे थे 82 लाख रुपये
ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, संजय सिंह के अनुरोध पर दिनेश अरोड़ा ने कई रेस्तरां और बार मालिकों से बात की. अरोड़ा ने ही 82 लाख रुपये बतौर पार्टी फंड जुटाया और रकम नीष सिसोदिया को सौंपी थी. इस रकम को विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल किया जाना था.

ये भी पढ़ें:-

दिल्ली शराब नीति केस: इस शख्स की गवाही से फंस गए संजय सिंह, जानें ED की चार्जशीट में कैसे आया नाम

"ऊपर से ऑर्डर आया होगा..." : संजय सिंह की गिरफ्तारी पर पत्नी ने कहा, पिता बोले- सत्य की होगी जीत

AAP सांसद संजय सिंह को आबकारी घोटाले मामले में ED ने किया गिरफ्तार



from NDTV India - Latest https://ift.tt/sUVJvgI

दिल्ली में 25 साल के युवक को चाकू से गोदा.. पत्थर से कुचला, मौत : पुलिस

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने जानकारी दी कि 25 साल के युवक को मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एक रिहायशी इलाके में सुनसान सड़क पर कई बार चाकू मारा गया और एक पत्थर से उसके सिर पर हमला किया गया.

हत्या की ये वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें पीड़ित दीपक को एक युवक ने कई बार चाकू मारा और उसका कॉलर पकड़ लिया. कुछ सेकेंड बाद, एक अन्य युवक दौड़ता हुआ आया और पीड़ित को लात मारकर जमीन पर गिरा दिया.

इस चौंकाने वाली घटना में एक तीसरा साथी भी था, जो बाद में एक बड़ा पत्थर लेकर आया और उसे दीपक की छाती और सिर पर मार दिया. युवक भारी पत्थर के हमले के बाद तुरंत बेहोश हो गया.

इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. युवक को बाद में पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, दीपक को बाइक सवार तीन आरोपियों ने रोका और बाद में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है. अब तक चौंकाने वाली इस हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल सका है और मामले की अभी भी जांच की जा रही है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kQeBgp2

खुद गिर गए मगर तिरंगे को गिरने नहीं दिया, गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का वीडियो हो रहा है वायरल

नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रच दिया है. 19वें एशियन गेम्स में गोल्ड पर कब्जा जमाने के बाद जब नीरज चोपड़ा दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे तभी किसी ने उन्हें तिंरंगा फेंका. तिरंगा जमीन पर गिर रहा था तभी नीरज ने शानदार कैच कर उसे अपने हाथों में ले लिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स कमेंट कर नीरज चोपड़ा को धन्यवाद कह रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि जीत के बाद जश्न मनाने के लिए नीरज चोपड़ा दर्शकों के पास जा पहुंचे. वहां किसी दर्शक ने तिरंगे को नीरज चोपड़ा के पास भेजा. तिरंगा दूर होने के कारण जमीन पर गिर रहा था तभी नीरज चोपड़ा ने शानदार कैच लेकर उसे गिरने से बचा लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और सभी को पसंद भी आ रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को @sagarcasm नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को 67 हज़ार लोगों ने देखा है वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये कुछ अलग ही है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये हमारा गोल्डन बॉय है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/zuYrZa9

Wednesday, October 4, 2023

महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया, महिला और शिशु दोनों स्वस्थ हैं

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार तड़के 26 वर्षीय एक महिला ने चलती पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक शिशु को जन्म दिया. अधिकारियों और उसके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी. शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बलरामपुर की रहने वाली महिला ट्रेन में अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी, तभी उसे प्रसव पीड़ा हुई. महिला के पति जितेंद्र यादव ने कहा कि वे एस2 कोच में थे और उत्तर प्रदेश में अपने गांव जा रहे थे.

उन्होंने कहा कि ट्रेन के खंडवा स्टेशन पार करने के बाद उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई और मंगलवार सुबह करीब चार बजे हरदा स्टेशन पहुंचने से पहले उसने एक शिशु को जन्म दिया. जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा कि नवजात और महिला को एम्बुलेंस से हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया.

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि महिला और शिशु स्वस्थ हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें भोजन और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं और दो दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.'' भाषा सं दिमो शोभना



from NDTV India - Latest https://ift.tt/h73Vlt2

पश्चिम बंगाल के सांसदों, नेताओं को दिल्ली पुलिस ने "घसीटा, बदसलूकी की": तृणमूल कांग्रेस

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि केंद्र से फंड की मांग को लेकर दिल्ली में जारी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन पुलिस ने उसके सांसदों और नेताओं के साथ "बदसलूकी की और उन्हें बेरहमी से घसीटा." केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय पर धरना दे रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने उनसे यह कहते हुए मिलने से इनकार कर दिया कि वे पांच से अधिक प्रतिनिधियों से नहीं मिलेंगी.

अपने साथ प्रधानमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री को लिखे गए पत्रों के बंडल लेकर आए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं मंत्री से मिले बिना वहां से जाने से इनकार कर दिया.

दूसरी तरफ राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे अपने आफिस में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. 

उन्होंने लिखा- ''आज 02:30 घंटे का समय व्यर्थ गया. आज तृणमूल के सांसदों की प्रतीक्षा करते करते 08:30 बजे कार्यालय से निकली हूं. मेरी जानकारी के अनुसार तृणमूल के सांसद और बंगाल के मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय में 06:00 बजे मिलने का समय लिया था. लेकिन बाद में वे तृणमूल के कार्यकर्ताओं को जनता बताकर मिलना चाह रहे थे,जो कि कार्यालय की व्यवस्था के विरुद्ध था. संबंधित भेंट के तय विषयों से वे पीछे हट गए क्योंकि उनका उद्देश्य भेंट करना नहीं था, उनकी मंशा राजनीति करने की थी. तृणमूल नेताओं द्वारा की गई यह अत्यंत शर्मनाक घटना है.''

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसदों और राज्य के कैबिनेट मंत्रियों का एक ग्रुप धरने पर बैठ गया है. धरना रात 9 बजे तक जारी था. टीएमसी का दावा है कि इसके बाद पुलिस विरोध प्रदर्शन समाप्त करा दिया और कई नेताओं को हिरासत में ले लिया.

सांसद महुआ मोइत्रा को महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और घसीटकर ले गईं. इस पर महुआ मोइत्रा ने कहा, "एक सांसद के साथ ऐसा कर रहे हैं आप लोग."

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और पीएम आवास योजना के तहत राज्य का बकाया 15,000 करोड़ रुपये रोकने का आरोप लगाया है.

बीजेपी ने इस आरोप को खारिज कर दिया है और तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में घोटालों से ध्यान भटकाने के लिए दिल्ली में "नाटक" करने का आरोप लगाया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EPbAn6f

Tuesday, October 3, 2023

तेलंगाना में कर्मचारियों को पांच प्रतिशत अंतरिम पारिश्रमिक दिया जाएगा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को वेतनमान में बढोत्तरी के लिए एक वेतन संशोधन समिति (पीआरसी) गठित करने का निर्णय लिया है. मुख्य सचिव शांति कुमारी ने एन शिवशंकर (सेवानिवृत्त आईएएस) को समिति का अध्यक्ष और बी रमैया (सेवानिवृत्त आईएएस) को सदस्य नियुक्त करने संबंधी पत्र जारी किया है.

कमेटी को 6 महीने के भीतर सरकार को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. वित्त विभाग को वेतन संशोधन समिति की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आवश्यक धन और कर्मचारियों की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है.

राज्य सरकार ने कर्मचारियों को 5 प्रतिशत अंतरिम पारिश्रमिक का भुगतान करने का निर्णय लिया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/cWEC1eI

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए गौरवान्वित महसूस किया : UNICEF चीफ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (Gandhi Jayanti) पर संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की प्रमुख कैथरीन रसेल (Catherine Russell) ने राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ''महात्मा गांधी की जयंती पर उनके स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर शांति और अहिंसा पर उनकी शिक्षाओं पर विचार करते हुए गौरवान्वित महसूस किया.'' 

यूनिसेफ चीफ कैथरीन रसेल ने लिखा कि, ''हम सभी को एक सुरक्षित और अधिक शांतिपूर्ण विश्व के लिए प्रयास करना चाहिए.''

देशभर में आज गांधी जयंती मनाई गई. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. आज महात्मा गांधी की 154वीं जयंती है. 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा कि गांधी जयंती के खास मौके पर वह महात्मा गांधी को नमन करते हैं. महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो पूरी मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. पीएम ने कहा कि हम हमेशा उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें. गांधी जी के विचार हर युवा को उस बदलाव का वाहक बनने में सक्षम बनाएं जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ ही आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है. पीएम मोदी ने विजय घाट पहुंचकर शस्त्री जी को भी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके साथ दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी भी मौजूद थीं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी विजय घाट पहुंचकर देश के पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/cNwmIiP

Monday, October 2, 2023

कुछ भाजपा सांसदों ने मेरे खिलाफ झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की लेकिन बुरी तरह विफल रहे: दानिश अली

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन में उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद निशिकांत दुबे जैसे कुछ भाजपा सांसद उनके खिलाफ झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. अली ने अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘...लेकिन वे बुरी तरह विफल रहे हैं क्योंकि सच तो सच होता है.'' उन्होंने युवाओं से विरोध न करने, धैर्य रखने और नफरत का प्यार से मुकाबला करने की अपील की.

पिछले महीने, चंद्रयान-3 की सफलता पर लोकसभा में चर्चा के दौरान बिधूड़ी की टिप्पणियों के लिए विपक्षी दलों ने उन्हें निलंबित करने सहित सख्त कार्रवाई की मांग की है. विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए यह भी आरोप लगा रहे हैं कि वह अपने सांसद को दंडित करने के बजाय उसका बचाव करने की कोशिश कर रही है. यह मुद्दा अब सदन की विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया गया है.

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दानिश अली के बयानों की जांच के लिए एक जांच समिति बनाने का आग्रह किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बसपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘‘बेहद आपत्तिजनक'' टिप्पणी की जिससे बिधूड़ी भड़क गए.

हालांकि, दुबे ने बिधूड़ी की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि कोई भी सभ्य समाज उन्हें उचित नहीं ठहरा सकता और उनकी जितनी निंदा की जाये, कम है.

भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला और हरनाथ सिंह यादव ने भी रविवार को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सदन में अली के आचरण पर सवाल उठाया और इसकी जांच की मांग की.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Ry9SlDK

दुर्लभ प्रजाति के 955 कछुए छापेमारी में बरामद, 6 तस्कर को भी पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली: राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने नागपुर, भोपाल और चेन्नई में गंगा में रहने वाले विभिन्न प्रजातियों के कछुओं के 955 जीवित बच्चों के साथ 6 लोगों को पकड़ा है. डीआरआई के अधिकारियों ने देश में विभिन्न स्थानों पर अपराधियों को एक साथ पकड़ने और कछुओं को बचाने के लिए एक जटिल और अखिल भारतीय योजना तैयार किया है.

गंगा में रहने वाले कछुओं' जिनमें से कुछ को आईयूसीएन की रेड लिस्ट और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची के तहत खतरे में/ करीब संकटग्रस्त प्रजातियों के रूप में निर्दिष्ट किया गया है. साथ ही अवैध तस्करी और व्यापार में शामिल एक सिंडिकेट के बारे में डीआरआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) के अधिकारियों द्वारा खुफिया जानकारी जुटाई गई थी. अवैध व्यापार इन प्रजातियों के लिए बड़ा खतरा है.

कछुओं की विभिन्न प्रजातियों के 955 जीवित बच्चों को बरामद किया गया. बचाए गए गंगा के कछुओं की प्रजातियां इंडियन टेंट टर्टल, इंडियन फ्लैपशेल टर्टल, क्राउन रिवर टर्टल, ब्लैक स्पॉटेड/पॉन्ड टर्टल और ब्राउन रूफ्ड टर्टल हैं. वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत प्रारंभिक जब्ती के बाद, अपराधियों और गंगा के कछुओं को आगे की जांच के लिए संबंधित वन विभागों को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें:- 
VIDEO: तुर्की में संसद के पास आत्मघाती आतंकवादी ने कार से उतरकर खुद को बम से उड़ाया



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jGaklEq

Sunday, October 1, 2023

लिव इन साथी को बुरी तरह घायल करने का आरोपी गिरफ्तार, लड़की को 850 से ज्‍यादा आए थे टांके

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर पर प्रेम प्रसंग के संदेह में हमला करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल को हमले की घटना में महिला को 850 से अधिक टांके लगे हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी रिंकू के रूप में हुई है. कमला नगर के जवाहर नगर निवासी भरत ने अप्रैल में बताया था कि उसकी बहन की 2011 में शादी हुई थी, लेकिन पति-पत्नी कुछ विवादों की वजह से अलग रहने लगे थे. 

अधिकारियों के अनुसार, महिला ने जवाहर नगर में रहना शुरू कर दिया. उनके मुताबिक छह-सात साल पहले भरत की बहन को रिंकू नामक युवक से प्यार हो गया जो कमला नगर में जूते की एक दुकान पर काम करता था. इसके बाद दोनों लिव-इन रिश्ते में साथ रहने लगे. अधिकारी के अनुसार बाद में दोनों में तकरार हो गई और भरत की बहन कमला नगर में एक पीजी में रहने लगी. 

लड़की को लगे थे 850 से ज्‍यादा टांके 

अधिकारी ने बताया कि भरत को 15 अप्रैल को सुबह करीब 9.15 बजे पीजी से फोन आया कि किसी ने उसकी बहन पर हमला किया है और जब वह मौके पर पहुंचा तो लड़की खून से लथपथ पड़ी थी और उसकी गर्दन और पूरे शरीर पर गहरी चोट थी. पुलिस के मुताबिक उसे हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया जहां उसे 850 से ज्यादा टांके लगे. 

नंबर बदल-बदलकर रिश्तेदारों से करता था बात 

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि आरोपी फरार था और अपने करीबी रिश्तेदारों से नंबर बदल-बदलकर बात करता था. उन्होंने कहा कि आरोपी की लोकेशन गुजरात के शेपर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में मिली और छापा मारकर उसे पकड़ लिया गया. यादव के मुताबिक रिंकू ने मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है. 

ये भी पढ़ें :

* मोबाइल चोरों के इंटरनेशनल सिंडीकेंट का खुलासा, दिल्‍ली से चोरी हुए मोबाइल भेजे जाते थे बांग्‍लादेश
* Video: iPhone डिलीवरी में हुई देरी तो 2 लोगों ने दिल्‍ली के स्‍टोर में कर्मचारियों को जमकर पीटा
* दिल्ली में इस साल भी पटाखों की बिक्री और जलाने पर जारी रहेगा प्रतिबंध : दिल्ली सरकार



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tv46lNa

"अपमानजनक": राजनयिकों को ब्रिटेन के गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोकने पर भारत

भारतीय उच्चायुक्त (Indian High Commissioner) और महावाणिज्य दूत (Consul General) को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोके दिया गया. इस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना को ''अपमानजनक'' बताया है. भारत ने कहा है कि इस मामले की जानकारी ब्रिटेन सरकार के साथ-साथ ब्रिटिश पुलिस को भी दे दी गई है.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह वीडियो शुक्रवार का है जिसमें एक व्यक्ति ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को ग्लासगो के गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोकता हुआ दिख रहा है. दो लोग वाहन पार्किंग क्षेत्र में हाई कमिश्नर की कार का दरवाजा खोलने की कोशिश करते हुए भी दिख रहे हैं. इसके बाद कार ग्लासगो गुरुद्वारा साहेब के परिसर से बाहर निकलते हुए दिख रही है.

भारत और कनाडा के बीच बढ़ते कूटनीतिक विवाद के बीच यह घटना हुई है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जून में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में "भारत सरकार के एजेंटों" के शामिल होने का आरोप लगाया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद शुरू हो गया.

उच्चायुक्त की कार का दरवाजा जबरन खोलने की कोशिश

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को इस घटना का बारे में बयान जारी किया. इस बयान में कहा गया है कि, "चरमपंथी तत्वों" ने गुरुद्वारा समिति की ओर से आयोजित एक योजनाबद्ध बातचीत में बाधित की. उनमें से एक ने दोरईस्वामी की कार के दरवाजे को "आक्रामकता के साथ जबरन खोलने" की कोशिश की.

बयान में कहा गया है कि "29 सितंबर, 2023 को तीन व्यक्तियों, जो कि सभी स्कॉटलैंड के बाहर के क्षेत्रों से थे, ने समुदाय, उच्चायुक्त और भारत के कौंसुल जनरल के लिए गुरुद्वारा समिति द्वारा आयोजित एक योजनाबद्ध बातचीत को जानबूझकर बाधित किया. यह बातचीत समुदाय और कांसुलर मुद्दों पर चर्चा करने के लिए होना थी.

चरमपंथियों ने धमकाया और दुर्व्यवहार किया

उच्चायोग ने कहा कि, "आयोजकों में समुदाय के वरिष्ठ नेता, महिलाएं, समिति के सदस्य और स्कॉटिश संसद के एक सदस्य शामिल थे. इन तत्वों ने उन्हें धमकाया और दुर्व्यवहार किया. किसी भी संभावित विवाद को रोकने के लिए उच्चायुक्त और महावाणिज्य दूत ने वहां उन तत्वों के पहुंचने के तुरंत बाद परिसर छोड़ने का फैसला किया.“ 

बड़ी घटना टल गई

उच्चायोग ने कहा कि "गैर-स्थानीय चरमपंथी तत्वों" में से एक ने उच्चायुक्त की कार के दरवाजे को हिंसक तरीके से खोलने की कोशिश की. इस पर पुलिस को ध्यान देने की जरूरत है. बताया गया कि आयोजकों में से एक ने त्वरित प्रतिक्रिया की और इसमें हस्तक्षेप किया, जिससे बड़ी घटना टल गई.

बयान में कहा गया है कि, "भारतीय उच्चायोग ने इस शर्मनाक घटना की सूचना विदेश, राष्ट्रमंडल, डेवलपमेंट आफिस (FCDO) और मेट्रोपॉलिटन पुलिस को दी है." एफसीडीओ विदेश मंत्रालय के समान है.

बयान में कहा गया है कि आयोजकों और कई सामुदायिक संगठनों ने घटना पर खेद जताया है और अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

एसजीपीसी ने घटना की निंदा की

सिख यूथ यूके नाम के समूह की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि गुरुद्वारे में आने वाले किसी भी भारतीय राजदूत या किसी भी भारतीय सरकारी अधिकारी के साथ इसी तरह व्यवहार किया जाएगा.

घटना की निंदा करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने कहा है कि एनवॉय को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से नहीं रोका जाना चाहिए था और गुरुद्वारे हर धर्म के लिए हैं.

यह भी पढ़ें -

कनाडा में मणिपुर के आदिवासी नेता के भाषण से उन पर खालिस्तान से संबंधों के आरोप सामने आए

खालिस्तानी आतंकी का धमकी वाला ऑडियो हुआ वायरल, भारत ने कनाडा को पहले ही किया था आगाह



from NDTV India - Latest https://ift.tt/gd5xLOR