Wednesday, February 14, 2024

दिल्ली में खुला पहला सरकारी स्पोर्ट्स स्कूल, पढ़ाई के साथ बच्चे 10 ओलंपिक ग्रेड खेलों की करते हैं तैयारी

दिल्ली में पहला सरकारी स्पोर्ट्स स्कूल खुला है. ये स्पोर्ट्स स्कूल देश के कुछ चुनिंदा विधालयों में से एक है, जिसने अपना पाठ्यक्रम पूर्ण रूप से खेल उन्मुख रखा है. बड़ी बात ये है कि भले ही इस विधालय का दिल्ली सरकार संचालन करती है, लेकिन इस स्कूल में देश भर के बच्चे पढ़ रहे हैं, या फिर ये कहें कि खेल की तैयारी कर रहे हैं.

इस स्पोर्ट्स स्कूल में कक्षा 6 से 9 तक के बच्चे पढ़कर 10 ओलंपिक ग्रेड खेलों की तैयारी कर रहे हैं.

इस स्कूल की क्षमता 200 बच्चों की है, और प्रारंभिक बैच में अभी 172 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. साथ ही 10 अलग-अलग खेलों का अभ्यास कर रहे हैं. कामनवेल्थ गेम्स 2002 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले मुकेश कुमार इस विधालय के शूटिंग के हेड कोच हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कोच मुकेश कुमार ने बताया, "शूटिंग एक महंगा खेल है, पहले इसे राजा महाराजा खेलते थे, अब अगर सामान्य बच्चा इस खेल को खेलने जाए तो सबसे बड़ा खर्च उसका गोलियों पर आता है, लेकिन इस स्कूल के माध्यम से हम गरीब बच्चों में खेल भावना बढ़ा सकते हैं और बच्चों के अंदर के नेचुरल टैलेंट को उभार सकते हैं."

हाल ही में हुआ अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का उद्घाटन
इस विधालय की स्थापना दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रांगण में अगस्त 2023 में की गई थी, और हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी ने इसमें एक अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया है. इस पूल की ख़ास बात ये है कि ये टेम्प्रेचर कंट्रोल्ड है, ताकि ठंड में भी बच्चे अपनी स्विमिंग की प्रैक्टिस करते रहें और अपने खेल को और मजबूत करें.

Latest and Breaking News on NDTV

देश के अलग-अलग शहरों से बच्चों का चयन
दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल भले ही दिल्ली सरकार द्वारा संचालित है, लेकिन यहां पर दिल्ली के अधिवास का कोई आरक्षण नहीं है. इस स्कूल के प्रारंभिक बैच में एडमिशन के लिए देश के अलग-अलग शहरों में कैंप लगाकर बच्चों की प्रतिभाओं की परीक्षा ली गई और फिर उनका एडमिशन किया गया.

वेटलिफ्टिंग कोच विवेक आनंद साहू बताते हैं कि हम देश के अलग-अलग जगहों से बच्चों को लेकर आये हैं. यहां पर इनकी डेली रूटीन से लेकर इनके खान पान तक, सबका ख्याल रखा जाता है, जिससे हमें एक आल राउंड डेवलपमेंट देखने को मिलता है.

बच्चों को कभी-कभी आती है घर की याद
बच्चों से बात करने पर पता लगा कि जब वे शुरू में आये थे, तब घर की थोड़ी बहुत याद आती थी, लेकिन अब जब उनके कोच और टीचर उनके दोस्त बन गए हैं, तो इस स्कूल में उनको अच्छा लगने लगा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/p0fkasC

Dalit groom attacked for riding a horse in marriage procession

Four persons, Sailesh Thakore, Jayesh Thakore, Samir Thakore, and Ashwin Thakore, were arrested by the Gandhinagar police. They attacked a Dalit groom during his wedding procession in Chadasana village, objecting to him riding a horse without permission and hurling casteist abuses at him.

from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/CSYFtQi

MODIFI to offer financing solutions to Gujarat SMEs



from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/Wv6tQbY

Tuesday, February 13, 2024

NCB ने नशीले पदार्थों के बड़े सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 3 मैक्सिकन नागरिकों समेत 9 गिरफ्तार

एनसीबी ने एनसीआर क्षेत्र, राजस्थान, पंजाब और दुबई से चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है. इस सिंडिकेट में भारतीय, मैक्सिकन, कनाडाई और ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं. एनसीबी ने लुधियाना में एक ड्रग्स की लैब का भंडाफोड़ किया. इस ऑपरेशन के दौरान 15.106 किलो मेथ (बर्फ), 9 किलो स्यूडोएफ़ेड्रिन और दूसरे ड्रग्स को जब्त किया. तीन मैक्सिकन मेथ केमिस्टों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

जाली दस्तावेज़ का इस्तेमाल किया

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर ज्ञानेश्वर सिंह के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर 17 जनवरी 2024 को 2.946 किलो मेथमफेटामाइन की जब्त की गई. आगे की जांच के दौरान पार्सल के दो कंसाइनर्स को जयपुर से पकड़ा गया. गिरफ्तार लोगों ने खुलासा किया कि विदेश में अपने हैंडलर के कहने पर दिल्ली स्थित तस्कर से मेथ लेते थे और अपने हैंडलर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पार्सल ऑस्ट्रेलिया भेजते थे. यह भी खुलासा हुआ कि उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए पार्सल बुक करने के लिए जाली दस्तावेज़ का इस्तेमाल किया.

छापेमारी के दौरान दो भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया

इसके बाद ड्रग्स के सप्लायरों को दिल्ली के रोहिणी  में पकड़ा गया और उसके घर से 12.16 किलो मेथमफेटामाइन की बरामदगी हुई. पूछताछ करने पर पता चला है कि दिल्ली में बरामद ड्रग्स पंजाब से आते हैं. इसके बाद एनसीबी की टीम ने लुधियाना, मोहाली और जालंधर में कई छापे मारे. 29 जनवरी 2024 को लुधियाना में एक ठिकाने मे छापेमारी के दौरान दो भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया.

लैब में मेथमफेटामाइन ड्रग्स बनाया जा रहा था

तलाशी में 4 किलो स्यूडोएफ़ेड्रिन की बरामदगी हुई. पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर एनसीबी टीम एक किराए के गोदाम पर गई, जिसका उपयोग पंजाब के लुधियाना में एक सीक्रेट लैब के रूप में किया जा रहा था. इस लैब में मेथमफेटामाइन ड्रग्स बनाया जा रहा था. छापेमारी के दौरान मेथमफेटामाइन बनाने में काम आने वाली 5 किलो स्यूडोफेड्रिन बरामद हुई. छापेमारी में तीन मैक्सिकन नागरिकों को भी मौके पर पकड़ लिया गया, जो पेशेवर केमिकल एक्सपर्ट हैं. 

हैंडलर के कहने पर नवंबर 2023 में भारत आए थे

पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये तीनों मैक्सिकन नागरिक मैक्सिको और यूके स्थित अपने हैंडलर के कहने पर नवंबर 2023 में भारत आए थे और लुधियाना पंजाब में रह रहे थे. गिरफ्तार भारतीय नागरिक इन तीन मैक्सिकन नागरिकों को सभी प्रकार की सहायता और कच्चा माल उपलब्ध करा रहे थे. दिल्ली में आगे की जांच के दौरान एक और सहयोगी को पंजाब के फ़िरोज़पुर में पकड़ा गया. इस मामले में मोहाली का एक वकील मुख्य संदिग्धों में से एक है और फरार है. 

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड : बनभूलपुरा में 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए, कर्फ्यू केवल बनभूलपुरा तक ही सीमित

ये भी पढ़ें- बनभूलपुरा में अतिक्रमण से मुक्त कराई जमीन पर पुलिस थाना बनाया जाएगा : CM पुष्कर सिंह धामी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/NumwBSL

Monday, February 12, 2024

राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाए गए सुशील मोदी, कहा- बीजेपी के लिए काम करता रहूंगा

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) से तीन दशक के अपने जुड़ाव को महत्व देते हैं और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. सुशील कुमार मोदी (72) का राज्यसभा का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो जाएगा. उन्होंने राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए डॉ भीम सिंह और डॉ धर्मशिला गुप्ता को बधाई देते हुए एक बयान जारी किया.

उन्होंने कहा, “बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने पर डॉ भीम सिंह और डॉ धर्मशिला गुप्ता को हार्दिक बधाई. देश में ऐसे कुछ ही पार्टी कार्यकर्ता होंगे जिन्हें पिछले 33 वर्षों में चारों सदनों (लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद) में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला हो. मैं हमेशा पार्टी का आभारी रहूंगा और पहले की तरह इसके लिए काम करता रहूंगा.''

बिहार में राज्यसभा की छह सीटों पर चुनाव होने हैं और राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) तथा विपक्ष (महागठबंधन), दोनों के मौजूदा संख्या बल के आधार पर तीन-तीन सीट जीतने की संभावना है. भाजपा नीत एनडीए की सहयोगी जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतार सकती है. राज्य से भाजपा के उम्मीदवार धर्मशिला गुप्ता और भीम सिंह हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/WZT3QJp

पाकिस्तान : चुनाव में धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इमरान खान के समर्थक सुरक्षा बलों से भिड़े

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने रविवार को चुनाव कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि पिछले सप्ताह नेशनल असेंबली चुनाव के मतदान में धांधली हुई है. इमरान की पार्टी पीटीआई के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन किए गए. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी. राजधानी इस्लामाबाद के दक्षिण में रावलपिंडी शहर और पूर्व में लाहौर में झड़पें हुईं, जबकि देश भर में बिना किसी घटना के दर्जनों अन्य विरोध प्रदर्शन हुए.

पुलिस ने पहले चेतावनी दी थी कि वे अवैध सभाओं पर सख्ती से कार्रवाई करेंगे. विरोध प्रदर्शनों में किसी के घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है.

निर्दलीय उम्मीदवारों, जिनमें से अधिकांश इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी से जुड़े हुए हैं, ने चुनाव में सबसे अधिक सीटें हासिल कीं. इससे सेना समर्थित सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-Nन) बहुमत से दूर रह गई है. हालांकि निर्दलीय सरकार नहीं बना सकते हैं. ऐसे में संभव है कि देश को कई हफ्तों तक राजनीतिक अनिश्चितता का सामना करना पड़े. प्रतिद्वंद्वी दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है.

पीटीआई के नेताओं का दावा है कि अगर वोटिंग में धांधली नहीं होती तो वे और भी अधिक सीटें जीतते.

नेशनल असेंबली के चुनाव के दिन मोबाइल टेलीफोन बंद होंने और धीमी गति से वोटों की गिनती के कारण यह संदेह पैदा हुआ कि सैन्य प्रतिष्ठान पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन को जिताने के लिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा है.

पीटीआई के अध्यक्ष गौहर अली खान ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पूरे पाकिस्तान में चुनावों में बारीकी से हेरफेर किया गया." उन्होंने समर्थकों से रविवार को "शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन" करने का आह्वान किया.

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि धारा 144 का आदेश लागू होने से वे सख्त कार्रवाई करेंगे. रविवार को इस्लामाबाद पुलिस ने एक बयान में कहा, "कुछ व्यक्ति चुनाव आयोग और अन्य सरकारी कार्यालयों के आसपास अवैध जमावड़े को उकसा रहे हैं."

इसमें कहा गया, "गैरकानूनी सभाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सभाओं के लिए आग्रह करना भी एक अपराध है."

इसी तरह की चेतावनी रावलपिंडी में भी जारी की गई थी, जबकि लाहौर में लिबर्टी मार्केट के पास दंगा गियर से लैस दर्जनों पुलिस कर्मी इकट्ठे हुए थे.

रावलपिंडी में एएफपी स्टाफ ने देखा कि पुलिस ने दर्जनों पीटीआई समर्थकों की भीड़ पर आंसू गैस छोड़ी. पीटीआई समर्थकों ने निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित करने वाले दफ्तर पर धरना बंद करने का आदेश मानने से इनकार कर दिया था.

लाहौर में करीब 200 पीटीआई समर्थकों की भीड़ तब तेजी से तितर-बितर हो गई जब पुलिस लाठियों के साथ आगे बढ़ी. स्थानीय मीडिया ने कहा कि दक्षिण में कराची में कई लोगों को हिरासत में लिया गया.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/PcRFrt4

Sunday, February 11, 2024

UP Budget 2024: CM योगी ने कहा- हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश के बजट को 7 वर्षों के अंदर दोगुना तक बढ़ा दिया

CM योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विधानसभा में बजट 2024-25 पर चर्चा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में जहां एक ओर प्रदेश सरकार के सबसे बड़े बजट की बड़ी बातों का प्रमुखता से उल्लेख किया तो वहीं रहीम और तुलसीदास जी के दोहों के माध्यम से नेता विरोधी दल पर तमाम करारे प्रहार किए और 2016-17 के मुकाबले 2024-25 के बजट की तुलना भी की. जय श्री राम के नारों के बीच नेता सदन ने चौधरी चरण सिंह समेत देश की तमाम विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर हर्ष भी जताया और बजट चर्चा में हिस्सा लेने वाले सभी 93 सदस्यों का अभिवादन भी किया. 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का जो बेहतर माहौल बना है उसी का परिणाम है कि 19 फरवरी को हम प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का कार्यक्रम ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के माध्यम से करने जा रहे हैं. यह दिखाता है कि पोटेंशियल उत्तर प्रदेश में था,यहां का युवा उस प्रतिभा से लैस था, उसकी आकांक्षा भी थी, लेकिन कुछ करने की जिजीविषा प्रदेश की लीडरशिप में नहीं थी, सोच नहीं थी, विजन नहीं था, कर्महीनता की स्थिति थी, नीतिगत जड़ता थी. आज हम उत्तर प्रदेश को रेवेन्यू सर प्लस स्टेट बनाने में सफल रहे हैं. 

नेता विरोधी दल पर किए करारे प्रहार 
सीएम योगी ने नेता विरोधी दल अखिलेश यादव पर एक के बाद एक करारे प्रहार किए. इसके लिए उन्होंने रहीम और तुलसीदास जी के दोहों का सहारा लिया. उन्होंने कहा कि जब ये सत्ता में थे, तब इनकी अपनी प्राथमिकताएं थीं और उन्हीं को लेकर तुलसी दास जी ने कहा है, 'सकल पदारथ ऐही जग माहीं, करमहीन नर पावत नाहीं...इन्हीं के लिए कहा है, इसी कर्महीनता और अकर्मण्यता के लिए कहा है. इनकी प्राथमिकता विकास नहीं था, किसान नहीं था, युवा नहीं था, महिलाएं नहीं थी, गरीब नहीं था. इससे पूर्व सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि लगा था कि बजट भाषण में जब किसानों की बात आएगी तो नेता विरोधी दल अवश्य चौधरी साहब का स्मरण करेंगे,लेकिन  'बिगरी बात बने नहीं, लाख करो किन कोय, रहिमन फाटे दूध को, मथे न माखन होय.' ये स्थिति आज उनकी हो चुकी है. कोई साथ में आने को तैयार ही नहीं है. सबको मालूम है कि पता नहीं कहां किसको धोखा दे दें. इसके बाद सीएम योगी ने तुलसीदास के दोहे का जिक्र करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम भरत जी से कहते हैं कि 'बरसत हरषत लोग सब करषत लखै न कोई, तुलसी प्रजा सुभाग ते भूप भानु सो होई.' इन पंक्तियों का अर्थ समझाते हुए उन्होंने बताया कि जैसे सूर्य, समुद्र, नदी, तालाब से पानी लेता है, लेकिन किसी को पता नहीं चलता परंतु जब वह बादल के रूप में बरसते हैं तो सबको पता चलता है. यही स्थिति इस लोककल्याणकारी और लोकमंगल बजट की भी है. यह बजट बिना भेदभाव के सभी 75 जनपदों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है. आज उत्तर प्रदेश बीमारू नहीं, रेवेन्यू सर प्लस स्टेट है. यह 7 वर्ष में बिना कोई टैक्स लगाए हुए हुआ है. मंडी शुल्क को आधा किया गया है. प्रदेश में डीजल पेट्रोल की दर देश में सबसे कम है. इसके पीछे रामराज्य की ही अवधारणा है. नेता विरोधी दल को इन सारी चीजों से चिढ़ थी. 
 
बजट में रामराज्य की अवधारणा को साकार करने का पूरा प्रयास
सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब हमने अपना पहला बजट सदन में प्रस्तुत किया था, उस समय भी हमने कहा था कि हम यह बजट मर्यादा पुरुषोत्म प्रभु श्रीराम को साक्षी मानकर प्रस्तुत कर रहे हैं. ये हमारा सौभाग्य है कि हमारी सरकार ने जब अपना आठवां बजट  प्रस्तुत किया है तो अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बनकर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी बड़ी धूमधान के साथ संपन्न हो चुका है. इसलिए यह बजट भी श्रीराम के श्री चरणों में समर्पित है, क्योंकि प्रभु श्रीराम लोकमंगल का प्रतीक हैं इसलिए ये बजट भी लोकमंगल का है. अमृतकाल के इस पहले बजट में रामराज्य की अवधारणाओं को साकार करने का पूरा प्रयास हुआ है. 

जीएसडीपी को दोगुना करने में सफल रही सरकार  
सीएम योगी ने कहा कि अगर हम लोग 2012-13 की तुलना में देखेंगे तो यह तीन गुना से अधिक है और 2016-17 की तुलना में दुगुना बजट है. गत वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत वृद्धि के साथ इसे प्रस्तुत किया गया है. बजट में इसका जो आकार बड़ा है वो केवल व्यय की दृष्टि से नहीं है, वह 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप लोककल्याण के लिए, अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, शिक्षा, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी को कैसे हम मजबूती दे सकें इस दृष्टि से आमजन के  जीवनस्तर को उठाने के लिए और उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय को नेशनल एवरेज तक ले जाने के एक संकल्प के साथ यह बजट प्रस्तुत किया है.

उत्तर प्रदेश की जीडीपी की बात यहां हो रही थी. अगर 16-17 की तुलना में देखेंगे तो पिछले 7 वषों के दौरान, 3 वर्ष कोरोना जैसी महामारी का सामना करने के बावजूद हमारी सरकार जीएसडीपी को दुगुना करने में सफल रही है. हम सब जानते हैं कि 2017 तक उत्तर प्रदेश की कुल जीडीपी 12 और 13 लाख करोड़ के बीच में थी. यानी 70 वर्ष लगे जितना उत्तर प्रदेश की इकॉनमी को पहुंचने में, मात्र 7 वर्ष में उससे दोगुना करने में सफलता प्राप्त की. उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को दुगुना करने में सफलता प्राप्त की. आज जब हम 2024-25 के बजट में चर्चा कर रहे हैं तब उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है. देश की जीडीपी में हमारा शेयर बढ़ा है. आज उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था में 9.2 फीसदी का योगदान कर रहा है और हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अगले वर्ष इसे 10 प्रतिशत तक बढ़ाएं और 5 वर्ष में कम से कम अपनी आबादी के बराबर तो योगदान कर सकें. 

7 वर्ष में नहीं बढ़ाया कोई टैक्स, मंडी शुल्क को भी किया आधा 
सीएम योगी ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से भी उबारा है. नेता विरोधी दल को इन सारी चीजों से चिढ़ थी. आज ये बीमारू नहीं, रेवेन्यू सर प्लस स्टेट है. यह 7 वर्ष में बिना कोई टैक्स लगाए हुए हुआ है. मंडी शुल्क को आधा किया गया है. प्रदेश में डीजल पेट्रोल की दर देश में सबसे कम है. इसके पीछे रामराज्य की ही अवधारणा है. यह बजट बिना भेदभाव के सभी 75 जनपदों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है. यह हम करने में इसलिए सफल हुए क्योंकि हम कर चोरी को नियंत्रित करने में सफल रहे, राजस्व की लीकेज को रोका और प्रदेश के सीडी रेशियो को हमने कम किया. 2017 के पहले अगर प्रदेश में 100 रुपया जमा होता तो  मात्र 44 रुपया ही व्यापारी,उद्यमी और युवकों को अपने रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए मिल पाता था. 7 वर्ष में जो प्रयास प्रारंभ हुए, हम उसको 57-58 फीसदी तक ले जाने में सफल हुए हैं. यह एक बेहतर अर्थव्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित करता है. डिजिटल लेन-देन में प्रदेश के अंदर एक बेहतर प्रतिस्पद्धा को जन्म दिया है और पिछले 5 वर्ष में इसकी रफ्तार को दुगुना करने में सफल हुए हैं. डिजिटल लेन-देन में प्रदेश आज नंबर वन है. इस साल यह संख्या बढ़कर 1174 करोड़ 32 लाख हो गई है. यानी आधे से अधिक लेनदेन यूपीआई के माध्यम से हो रहा है. 

सीएम योगी के संबोधन की प्रमुख बातें 

-उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बैंकिंग सेवाओं को लेकर कहा कि डिजिटल बैंकिंग की आसान पहुंच आज गांवों में इंटरनेट और वित्तीय जागरूकता के माध्यम से माहौल बना चुकी है. डीबीटी के माध्यम से आज  11 विभागों के द्वारा 62 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन से 70 हजार करोड़ रुपए प्रदेश की गरीब जनता तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त हुई है. 

-बैंकिंग सेवा प्रदेश की अर्थव्यवस्था की बैक बोन होती है. निवेश के लिए ऋण और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए स्पीड का काम करती है. इस दृष्टि से उत्तर प्रदेश आज अग्रणी राज्य बन चुका है. प्रदेश में बैंकिंग व्यवसाय जो 2017 में 12 से 13 लाख करोड़ के आसपास था, आज लगभग 26 लाख करोड़ हो चुका है. 

-प्रदेश में 19705 बैंक की शाखाएं हैं, लेकिन 2 लाख 28 हजार से ज्यादा बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी प्रदेश के अंदर गांव और कस्बे में बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं. यही नहीं आरबीआई के बुलेटिन भी इस बात को प्रदर्शित करते हैं कि बैंक और वित्तीय संस्थाओं से प्रोजेक्ट फाइनेंशिंग के लिए फंड आकर्षित करने में 16 फीसदी से अधिक इनवेस्टमेंट की हिस्सेदारी है वह उत्तर प्रदेश से है जो देश के अंदर शीर्ष स्थान पर है. ये नए उत्तर प्रदेश की स्थिति है. 

-प्रधानमंत्री जनधन योजना में उत्तर प्रदेश 9 करोड़ खातों के साथ नंबर एक पर है. इनमें से आधे खाते महिलाओं के हैं. पीएम स्वनिधि योजना में 17 लाख से अधिक रेहड़ी पटरी व्यवसायी लाभान्वित हो रहे हैं, जो देश में नंबर एक पर है. 

-प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 5 करोड़ 55 लाख लाभार्थियों के साथ उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है.  आईटीआर फाइल करने में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है. जून 2014 में 1.65 लाख आयकर रिटर्न उत्तर प्रदेश में फाइल होते थे जो जून 2023 में बढ़कर लगभग 12 लाख हुए हैं. यह दिखाता है प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है. 

-प्रदेश को 2022-23 की तुलना में राष्ट्रीय फलक पर देखेंगे तो राष्टीय आर्थिक विकास की दर 7.2 रही, जबकि प्रदेश की 14.3 प्रतिशत की विकास दर रही है. प्रदेश के अंदर बेरोजगारी दर 2017 से पहले 19 फीसदी से अधिक थी जो आज 2.4 प्रतिशत है. यह दिखाता है कि यहां रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EKnWDA2

Saturday, February 10, 2024

एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से शुक्रवार को मुलाकात की और द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, पश्चिम एशिया की स्थिति और अन्य क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. जयशंकर शुक्रवार से हिंद महासागर पर केंद्रित दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलियाई शहर पर्थ में हैं.

जयशंकर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन के साथ शामिल हुए. जयशंकर ने बैठक की कुछ तस्वीरों के साथ ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘आज पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मिलकर खुशी हुई. हम हिंद महासागर पर केंद्रित सातवें सम्मेलन के लिए यहां आए हैं. हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी और हिंद महासागर से संबंधित मामलों पर सार्थक चर्चा हुई.''

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘पर्थ में सातवें हिंद महासागर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, ऑस्ट्रलियाई विदेश मंत्री वोंग और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बाला से मिलकर खुशी हुई.'' हिंद महासागर सम्मेलन इस क्षेत्र के देशों के लिए एक प्रमुख परामर्शदात्री मंच है, जो विदेश मंत्रालय द्वारा ‘इंडिया फाउंडेशन' के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है.

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में एक बयान में कहा था कि सम्मेलन का सातवां संस्करण ऑस्ट्रेलियाई सरकार के विदेश मामलों और व्यापार विभाग के साथ-साथ सिंगापुर के एस. राजरत्नम स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज तथा पर्थ-यूएस एशिया सेंटर के सहयोग से 9 और 10 फरवरी को पर्थ में आयोजित किया जा रहा है.

सम्मेलन के इस संस्करण का विषय ‘‘एक स्थिर और टिकाऊ हिंद महासागर की ओर'' है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि सम्मेलन में 22 से अधिक देशों के मंत्रियों और 16 देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल और छह बहुपक्षीय संगठन एक साथ आएंगे.

ये भी पढ़ें:- 
Explainer: पाकिस्तान में वोटिंग खत्म होने के 24 घंटे बाद भी क्यों नहीं हुआ फाइनल रिजल्ट का ऐलान



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xiGB0Rr

Friday, February 9, 2024

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’: आप नेताओं ने समिति से मुलाकात की, एक साथ चुनाव कराने के विचार का किया विरोध

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर उच्च स्तरीय समिति से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और एक साथ चुनाव कराये जाने के विचार का विरोध किया. सरकार ने पिछले साल सितंबर में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे की जल्द से जल्द पड़ताल करने और सिफारिशें करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी. 

‘आप' के वरिष्ठ नेता जैस्मिन शाह ने पार्टी नेता पंकज गुप्ता के साथ कोविंद से मुलाकात की. शाह ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि ‘आप' देश में एक साथ चुनाव कराने का पुरजोर विरोध करती है.  शाह ने कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' के लिए उच्च स्तरीय समिति के अन्य सदस्यों से ‘आप' के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता के साथ आज मुलाकात की और आम आदमी पार्टी के विचारों को सामने रखा.''

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) जैसे विपक्षी दलों ने हाल में समिति से मुलाकात की थी.

ये भी पढे़ं:- 
फेसबुक लाइव चैट में शिवसेना (UBT) नेता के बेटे को मारी गोली, हमलावर ने खुद की भी ले ली जान



from NDTV India - Latest https://ift.tt/C5efjtJ

Thursday, February 8, 2024

आठवीं के छात्र ने पहली कक्षा के छात्र को तालाब में डुबो दिया ताकि स्कूल में छुट्टी हो जाए!

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक स्कूल से लापता हुए पहली कक्षा के एक छात्र का शव दो दिन बाद स्कूल के पास एक तालाब में मिला. जांच में पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की उसके सीनियर छात्र द्वारा की गई हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

एक निजी स्कूल में 30 जनवरी को लंच ब्रेक के दौरान पहली कक्षा का छात्र लापता हो गया था. उसकी काफी खोजबीन की गई. दो दिन बाद उसका शव स्कूल से करीब 400 मीटर दूर सुनसान इलाके में स्थित एक तालाब में मिला. पोस्टमार्टम से पता चला कि बच्चे के सिर पर वार किया गया था. जब पुलिस ने बच्चे की मौत की जांच शुरू की तो कई सुरागों के आधार पर शक उसी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र पर हुआ.

पुलिस को संदेह इसलिए हुआ क्योंकि आठवीं का छात्र छोटे बच्चे के लापता होने के बाद से ही स्कूल नहीं आया था. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने कथित तौर पर लड़के की हत्या करने की बात कबूल कर ली. हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली है. 

आठवीं के छात्र ने कथित तौर पर पहली कक्षा के छात्र की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह छुट्टियां चाहता था, और उसे लगा कि स्कूल में किसी की मौत होने पर छुट्टी मिल जाएगी. पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने कहा, हॉस्टल में रहने वाला आरोपी लड़का स्कूल से एक दिन की छुट्टी मिलने पर घर वापस जाना चाहता था.

पुलिस ने कहा कि आठवीं कक्षा का छात्र एक सप्ताह पहले ही छात्रावास में आया था और घर वापस जाना चाहता था. वह कथित तौर पर छोटे लड़के को तालाब के किनरे ले गया. उसने उसके सिर पर वार किया और उसे तालाब में फेंक दिया.

स्कूल के हेड मास्टर युधिष्ठिर महतो ने कहा, "लड़का हाल ही में छात्रावास में आया था. उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते, हमने कुछ भी असामान्य नहीं देखा."

हेड मास्टर ने कहा, "जांच से यह स्पष्ट है कि यह लड़का जिम्मेदार है. हमने पहले सोचा कि वह डूबने से मर गया, लेकिन बाद में पता चला कि आठवीं कक्षा का यह लड़का छुट्टी के बाद लापता था. जांच से पता चला कि वह इसमें शामिल था." 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/BL5ZrHx

Wednesday, February 7, 2024

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, कांग्रेस के न्योता को स्वीकारा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में अमेठी या रायबरेली में शामिल होंगे. सपा ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. सपा ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा, '' राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में सम्मिलित होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का निमंत्रण प्राप्त हुआ.''

बयान में कहा गया, ‘‘अखिलेश यादव जी ने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार किया एवं 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी.''

यादव ने कहा कि आशा है ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' उप्र में प्रवेश करके पीडीए की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय' एवं ‘परस्पर सौहार्द' के आंदोलन को और आगे ले जाएगी. 'इंडिया' की टीम और 'पीडीए' की रणनीति, जीत का नया इतिहास लिखेगी.

ये भी पढ़ें:-

Explainer: क्या पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को हो सकती है सजा-ए-मौत? क्या कहता है मिलिट्री कानून?



from NDTV India - Latest https://ift.tt/BrimvLF

सरकारी योजनाओं की संतृप्ति असली धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय है: PM मोदी

पणजी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना ही 'वास्तविक धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय' है. मोदी ने दक्षिण गोवा के मडगांव शहर में 'विकसित भारत, विकसित गोवा' सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब कल्याणकारी योजनाओं की संतृप्ति होती है, तो लोगों के बीच मतभेद समाप्त हो जाते हैं.

प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में 100 प्रतिशत संतृप्ति हासिल करने के लिए गोवा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को बधाई दी. मोदी ने कहा, 'केंद्र सरकार की कई प्रमुख योजनाओं में गोवा 100 प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त कर चुका है.'

उन्होंने कहा, “जब योजनाओं की संतृप्ति होती है, तो लोगों के बीच मतभेद समाप्त हो जाते हैं. प्रत्येक लाभार्थी को पूरा लाभ मिलता है...लोगों को अपना अधिकार पाने के लिए रिश्वत नहीं देनी पड़ती है. संतृप्ति (से आशय कल्याणकारी योजना का लाभ सभी को मिलने से है) ही वास्तविक धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय है. संतृप्ति गोवा और देश के लिए मोदी की गारंटी है.”

मोदी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए, केंद्र सरकार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की. उन्होंने कहा, 'जो लोग सरकारी योजनाओं से दूर थे, उन्हें भी इस यात्रा के बाद मोदी की गारंटी से फायदा हुआ.' जनसभा के दौरान, मोदी ने कुंकोलिम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के परिसर, डोना पाउला में राष्ट्रीय जल खेल संस्थान और कुड़चड़ेम में अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया.

उन्होंने पणजी और रीस मैगोस किले के बीच एक रोपवे परियोजना और दक्षिण गोवा के जेल्पेम में एक जल शोधन संयंत्र की आधारशिला भी रखी. इस कार्यक्रम में गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी उपस्थित थे.

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक चार करोड़ परिवारों को पक्के घर आवंटित किए हैं और अधिक लोगों को उनके सिर पर स्थायी छत मिलेगी. उन्होंने कहा, 'हमारी गारंटी है कि हम दो करोड़ और परिवारों को पक्का घर देंगे. अगर आपका कोई परिवार झोपड़ी में रहता है, तो उन्हें बताएं कि मोदीजी ने गारंटी दी है कि आपका घर भी पक्का होगा.' उन्होंने कहा कि इस बारे में घोषणा एक फरवरी के केंद्रीय बजट में की गई थी.

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान मछली पकड़ने के क्षेत्र पर भी है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मछुआरों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता बढ़ायी जाएगी जिससे उन्हें अधिक संसाधन और सुविधाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी. प्रधानमंत्री ने कहा, 'इससे ‘सी-फूड' निर्यात को बढ़ावा मिलेगा. मत्स्य पालन क्षेत्र में ही रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा हो सकते हैं.'

उन्होंने कहा कि मछुआरों के लिए बीमा कवर (दुर्घटनावश मृत्यु या स्थायी विकलांगता के लिए) एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है, जबकि उनकी नौकाओं के आधुनिकीकरण के लिए भी सब्सिडी मुहैया करायी गई है.

मोदी ने कहा कि भाजपा की 'डबल इंजन सरकार' (केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सत्ता) बुनियादी ढांचे में रिकॉर्ड निवेश कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि सड़क, रेल और हवाई अड्डे के नेटवर्क का अब कितनी तेजी से विस्तार हो रहा है. (हाल के) बजट में 11 लाख करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है...10 साल पहले बुनियादी ढांचे पर दो लाख करोड़ रुपये से भी कम खर्च किया गया था.''

उन्होंने कहा कि पर्यटन, स्थानीय निवासियों के लिए राजस्व और नौकरियों का एक प्रमुख स्रोत है, जिस पर सरकार नए सिरे से ध्यान दे रही है. गोवा का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि यह तटीय राज्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का अहसास कराता है क्योंकि यह लाखों विदेशी और घरेलू पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है.

मोदी ने अपने भाषण में महान गायिका लता मंगेशकर को उनकी पुण्यतिथि (6 फरवरी) पर याद किया, जिनकी जड़ें गोवा में थीं. प्रधानमंत्री मोदी ने 13,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं देश को समर्पित कीं जो मुख्य रूप से शिक्षा और पर्यटन क्षेत्रों में हैं. उन्होंने हाल में नियुक्त व्यक्तियों को सरकारी नौकरियों के 1,900 से अधिक नियुक्ति पत्र भी सौंपे. मोदी ने कहा कि भाजपा का मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास' है. उन्होंने कहा, 'कुछ समूहों ने नफरत की राजनीति की लेकिन गोवा ने बार-बार राज्य में भाजपा सरकार चुनकर ऐसे समूहों को जवाब दिया है.'

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार तटीय राज्य में ‘इको-टूरिज्म' को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने कहा, 'इससे स्थानीय लोगों को फायदा होगा. जब पर्यटक गांवों में जाएंगे तो रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे.' मोदी ने कहा कि केंद्र गोवा को सम्मेलन और सम्मेलन पर्यटन स्थल के रूप में भी बढ़ावा दे रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गोवा को शिक्षा केंद्र के रूप में प्रचारित कर रही है.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/juQmB2Y

Tuesday, February 6, 2024

चिली में खाक हुए कई शहर, जिंदा जले सैंकड़ों लोग और जानवर... जाने- कैसे जंगल की आग ने मचाई तबाही

भीषण गर्मी के बीच साउथ अमेरिकी देश चिली के जंगलों में आग (Chile Wildfires)लगने से तबाही मची हुई है. जंगलों से रिहाइशी इलाकों तक फैले आग में अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. सैकड़ों लोग लापता भी हैं. आग में अब तक 1100 से ज्यादा घर जल गए है. गंभीर हालत को देखते हुए चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने देश में आपातकाल (National Emergency)की घोषणा कर दी है. चिली में दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान भी हुआ है. ये आग कब लगी इसकी जानकारी नहीं है.

'न्यूयॉर्क टाइम्स' के मुताबिक, चिली में 14 साल बाद ऐसी तबाही देखने को मिली है. 2010 में यहां भूकंप आया था. इसमें 400 लोगों की मौत हो गई थी। 15 लाख लोग बेघर हुए थे. आइए जानते हैं आखिर चिली के जंगलों में कैसे लगी आग और क्यों मची ऐसी तबाही...    

जंगल में कैसे लगती है आग?
आग जलने के लिए हीट, फ्यूल और ऑक्सीजन जरूरी होते हैं. जंगल में ऑक्सीजन हवा में ही मौजूद होती है. पेड़ों की सूखी टहनियां और पत्ते फ्यूल का काम करते हैं. वहीं, एक छोटी चिंगारी हीट का काम कर जाती है. गर्मी के मौसम में एक हल्की चिंगारी ही पूरे जंगल को आग की चपेट में लेने के लिए काफी होती है. फिर देखते ही देखते आग फैल जाती है. यहां तक कि पूरे गांव या शहर को अपनी चपेट में ले लेती है.

चिली के जंगलों में क्यों लगती है आग?
मौसम पैटर्न एल नीन्यो (El Nino effect) के चलते दक्षिण अमेरिका में कई हिस्सों में सूखा और उच्च तापमान देखे गए. इससे जंगल की आग का खतरा बढ़ जाता है. फरवरी की शुरुआत से ही चिली में तापमान बहुत बढ़ गया और हवा में रूखापन था. इस वजह से जंगल में आग लग गई.

Latest and Breaking News on NDTV

आग इतनी तेजी से क्यों फैली? 
चिली में गर्मी पूरे जोरों पर है. पिछले सप्ताह से भयंकर लू के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फॉरेनहाइट) तक पहुंच गया है. शुक्रवार को चिली की राजधानी सैंटियागो से लगभग 120 किलोमीटर (74 मील) दूर, समुद्र तटीय शहर विना डेल मार और तटीय वालपराइसो क्षेत्र के अन्य स्थानों पर स्थित पहाड़ों में कई आग लग गई. तटीय क्षेत्र की पहाड़ी ढलानों पर आग की लपटें हवा की ओर तेजी से बढ़ती हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है.

आग में कहां हुआ सबसे ज्यादा नुकसान?
विना डेल मार (vina del mar) और वालपराइसो शहर (Valparaíso City) आग की लपटों में सबसे बुरे फंसे हुए हैं. दोनों तटीय शहर लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण हैं. वहां 10 लाख से ज़्यादा लोग रहते हैं. न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' के ड्रोन फुटेज में पूरा शहर झुलसा हुआ दिखाई दे रहा है. रहने वाले जले हुए घरों में अपना बचा-खुचा सामान तलाश रहे हैं. गाड़ियां सड़कों पर जली पड़ी हैं.

अब तक कितने लोगों की गई जान?
न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 फरवरी की दोपहर तक 99 शव बरामद किए हैं, जिनमें 32 की पहचान हो चुकी है. अब तक 112 लोगों की मौत की खबर है, लेकिन शव बरामद नहीं हुए हैं. अकेले विला इंडिपेंडेंसिया के एक घर में 19 लोग मारे गए. यहां परिवार लकड़ी जैसी हल्की सामग्री से बने घरों में रहते हैं. देश की राष्ट्रीय आपदा सेवा के मुताबिक, 4 फरवरी की दोपहर तक मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में लगभग 64,000 एकड़ ज़मीन जल चुकी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या आग की वजह सिर्फ भीषण गर्मी?
अधिकारी इस संभावना की जांच कर रहे हैं कि आग जानबूझकर लगाई गई थी? राष्ट्रीय वानिकी निगम (कोनाफ) के अनुसार, देश में 99.7 प्रतिशत आग जानबूझकर या लापरवाही से लगाई जाती है. प्रोफेसर कैस्टिलो ने कहा, "चिली में जानबूझकर आग लगाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसी घटनाओं में 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. हालांकि, इन मामलों में अपराधी शायद ही कभी पकड़े जाते हैं.

क्या क्लाइमेट चेंज भी इसके लिए जिम्मेदार है?
वैज्ञानिकों का कहना है कि ह्यूमन एक्टिविटी की वजह से होने वाली ग्लोबल वार्मिंग भी आग के हादसों के लिए जिम्मेदार है. दुनिया के इस हिस्से में अल नीनो मौसम की घटना का प्रभाव भी तेज हो गया है. दरअसल, अल नीनो प्रशांत महासागर के तापमान को बढ़ाता है, जिससे कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आ जाती है और कुछ क्षेत्रों में सूखा पड़ता है.

Latest and Breaking News on NDTV

हाल ही में 'नेचर' जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में क्लाइमेटोलॉजिस्ट राउल कोर्डेरो ने कहा, "उष्णकटिबंधीय प्रशांत क्षेत्र (Tropical Pacific) में सिर्फ कुछ डिग्री का बदलाव हल्के जंगल की आग और व्यापक तबाही के बीच अंतर पैदा कर सकता है."

आग की घटनाओं से कैसे निपट रहा चिली?
चिली के अधिकारियों ने आग प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. आग को फैलने से रोकने के लिए फायर फाइटर्स की मदद के लिए सेना को भेजा गया है. 31 फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर्स आग की लपटों को बुझाने के लिए पानी गिरा रहे हैं. लगातार करीब 1400 फायर टेंडर, 1300 सैनिकों और वॉलन्टियर आग बुझाने में जुटे हुए हैं. आग में 1100 से ज्यादा घर जल गए है.

ये भी पढ़ें:-

चिली के जंगलों में लगी भीषण आग, 99 की मौत, राष्ट्रपति ने इमरजेंसी का किया ऐलान



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Mc8CpNk