Saturday, June 3, 2023

ओडिशा में पटरी से उतरी ट्रेनें : 5 प्वाइंट्स में जानें कैसे हुआ हादसा

  1. हादसा बालासोर जिले के बहानागा बाजार स्टेशन के पास शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर हुआ.
  2. कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के पास शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल स्टेशन की ओर जा रही थी, जब वह यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के पटरी से उतरी बोगियों से टकरा गई.
  3. अधिकारियों ने कहा कि कई एंबुलेंस को घटनास्थल के लिए भेजा गया है और घायलों को सोरो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित किया जा रहा है.
  4. उन्होंने कहा कि दुर्घटना राहत ट्रेनों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.
  5. राज्य सरकार ने ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन (ओडीआरएएफ) बल को बचाव कार्यों में सहायता करने का निर्देश दिया है.


from NDTV India - Latest https://ift.tt/dVugKcQ

Friday, June 2, 2023

आसाराम के खिलाफ रेप के मामले में 6 लोगों को बरी करने के फैसले को चुनौती देगी गुजरात सरकार

गुजरात सरकार 2013 के एक बलात्कार मामले में स्वयंभू संत आसाराम की पत्नी, उसकी बेटी और उसके चार शिष्यों को बरी किए जाने को उच्च न्यायालय में चुनौती देगी. इस मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा दी गई है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. गांधीनगर की एक अदालत ने 31 जनवरी को आसाराम को उसकी पूर्व महिला शिष्या द्वारा 2013 में दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. अदालत ने आसाराम की पत्नी लक्ष्मीबेन, बेटी भारती और उसके चार शिष्यों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था, जिन पर अपराध को अंजाम देने में मदद का आरोप लगाया गया था.

मामले में विशेष लोक अभियोजक आर.सी. कोडेकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘राज्य के कानूनी विभाग ने छह मई को एक प्रस्ताव पारित किया और अभियोजन पक्ष को 2013 के बलात्कार मामले में गांधीनगर की अदालत द्वारा आसाराम से जुड़े बलात्कार मामले में छह आरोपियों को बरी करने के खिलाफ अपील दायर करने का निर्देश दिया.'' अभियोजन पक्ष ने गांधीनगर अदालत के 31 जनवरी के उस आदेश को चुनौती देने के लिए भी सरकार की सहमति मांगी है, जिसमें उसने सुझाव दिया था कि जोधपुर और अहमदाबाद मामलों में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा साथ-साथ चलनी चाहिए.

कोडेकर ने कहा कि इसके लिए सरकार की सहमति मिलने का इंतजार है. गौरतलब है कि आसाराम 2013 में राजस्थान स्थित अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के अन्य मामले में वर्तमान में जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. अहमदाबाद के पास मोटेरा स्थित अपने आश्रम में 2001 से 2007 तक सूरत की रहने वाली एक शिष्या से कई बार बलात्कार करने के मामले में गांधीनगर की अदालत ने आसाराम को सजा सुनाई है.

ये भी पढ़ें - 

 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Ww0vqOQ

UPSC दो जुलाई की परीक्षा में मणिपुर के उम्मीदवारों को वैकल्पिक केंद्र प्रदान करेगा

यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने दो जुलाई को प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में इम्फाल (मणिपुर) के उम्मीदवारों के वास्ते वैकल्पिक परीक्षा केंद्रों की घोषणा की है. एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी. लगभग एक महीने से जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में रविवार को उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष और गोलीबारी में अचानक वृद्धि हुई है. अधिकारियों के मुताबिक तीन मई से शुरू हुई हिंसा में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है.

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मणिपुर की मौजूदा स्थिति के कारण यूपीएससी ने दो जुलाई को प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) के उम्मीदवारों के वास्ते वैकल्पिक परीक्षा केंद्रों की घोषणा की है. इन उम्मीदवारों को आइजोल (मिजोरम), कोहिमा (नगालैंड), शिलांग (मेघालय), दिसपुर (असम), जोरहाट (असम), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और दिल्ली के रूप में परीक्षा केंद्रों की पेशकश की जाएगी.

इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) सुविधा के माध्यम से इम्फाल केंद्र के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र परिवर्तन का विकल्प उपलब्ध होगा. इस संबंध में प्रत्येक उम्मीदवार को आयोग के साथ उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक संदेश भेजा जाएगा. उम्मीदवारों को आईवीआरएस के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा.

उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग से निम्नलिखित टेलीफोन नंबरों 23070641, 23381073, 23384508 और 23387876 पर दो जून, 2023 को दोपहर 12:00 बजे से 12 जून, 2023 को शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकता है. ये टेलीफोन नंबर दो जून, 2023 को दोपहर 12:00 बजे से 12 जून, 2023 को शाम पांच बजे तक चालू रहेंगे. उम्मीदवार इस अवधि के दौरान सुबह 9.30 बजे से शाम 6.00 बजे के बीच फोन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kEn4lur

भगवंत मान को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा के तहत पंजाब, दिल्ली में CRPF कर्मियों की जरुरत नहीं: पंजाब सरकार

पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब और दिल्ली में 'जेड-प्लस' सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, पंजाब सरकार ने कहा कि केंद्र पंजाब और दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में मान को सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है. यह घटनाक्रम देश और विदेश से संभावित खतरों के मद्देनजर मान को गृह मंत्रालय द्वारा 'जेड-प्लस' श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करने के एक सप्ताह बाद सामने आया है.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस पहले से ही पंजाब और दिल्ली में मुख्यमंत्री मान को सुरक्षा मुहैया करा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से दूसरे राज्यों में मान की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ कर्मियों को मुहैया कराने को कहा है. उनचास वर्षीय मान की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा दस्ते द्वारा की जानी थी. मान को शीर्ष श्रेणी का 'जेड-प्लस' सुरक्षा घेरा पूरे भारत में प्रदान किया जाएगा और गृह मंत्रालय ने हाल ही में इसके लिए मंजूरी दी है.

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती राज्य पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री के 'खतरे की धारणा संबंधी विश्लेषण' रिपोर्ट तैयार करने के दौरान मान के लिए इस तरह के सुरक्षा की सिफारिश की थी.

ये भी पढ़ें - 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/4F2THO3

कश्मीर में G20 का सफल आयोजन अशांति पैदा करने वालों के लिए सबक : LG मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि जी20 देशों के पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन उन लोगों के लिए सबक है जिन्होंने अक्सर प्रदेश में अशांति पैदा करने की कोशिश की है. सिन्हा ने यहां एसकेआईसीसी में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदलाव की शुरुआत के कारण ही इतनी बड़ी संख्या में लोग भाग ले सकें.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विवरण पर बात नहीं करना चाहता लेकिन जम्मू कश्मीर में विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों ने लोगों का प्रशासन तथा मौजूदा प्रधानमंत्री में भरोसा बढ़ा दिया है.''

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर बहुत आगे निकल चुका है और दक्षिण कश्मीर में शोपियां या पुलवामा जिलों जैसे स्थानों पर 10,000 से अधिक युवाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया.

सिन्हा ने कहा, ‘‘इन युवाओं ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय' के नारे लगाए. यह पिछले तीन साल में जम्मू कश्मीर में आया बदलाव है. हमने जम्मू कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री द्वारा तय किए लक्ष्य की ओर काम करने का संकल्प लिया है. निस्संदेह जम्मू कश्मीर न केवल भारत के साथ एकजुट होगा बल्कि उसका विकसित भारत की ओर भी एक महत्वपूर्ण योगदान होगा.''

सिन्हा यहां विश्व दुग्ध दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी उद्योग मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन पशुधन और डेयरी क्षेत्र में बदलाव तथा किसानों की आय में सुधार लाने के लिए अन्य राज्यों और देशों के साथ भी अपने संबंध मजबूत कर रहा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/FYHRx7N

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस ने कहा- "पार्टी सर्वोपरि है और विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे"

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच के विवाद को सुलझाने के प्रयासों की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी सर्वोपरि है और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी पार्टी एकजुट होकर लड़ेगी. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने गहलोत और पायलट की ओर से बयानों का सिलसिला जारी रहने के बारे में पूछे जाने पर यह टिप्पणी की.

रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘29 मई को लंबी बैठक हुई थी. सभी विषयों पर चर्चा हुई. पार्टी सर्वोपरि है. हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे.'' उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने गहलोत और पायलट के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मैराथन बैठक के बाद गत सोमवार को कहा था कि दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सहमत हैं और उनके बीच के मुद्दों का समाधान आलाकमान करेगा.

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह भी कहा था कि गहलोत और पायलट पार्टी के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया था. पायलट ने पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) सरकार में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई सहित अपनी अन्य मांगों से पीछे हटने से बुधवार को इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने जिन मुद्दों को उठाया था, उनसे समझौता करने की कोई संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें:-

मणिपुर हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग का होगा गठन, बनाई जाएगी शांति समिति: अमित शाह

मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशों के बीच DGP का तबादला, राजीव सिंह होंगे नए पुलिस चीफ़

गृहमंत्री अमित शाह ने इंफाल और सीमावर्ती शहर मोरेह में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक



from NDTV India - Latest https://ift.tt/MeWVB6o

पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में जरूर भाग लेंगे: कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में 12 जून को बुलाई गई बैठक में जरूर भाग लेगी, लेकिन इसमें पार्टी की तरफ से कौन शामिल होगा, इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेता मिलकर करेंगे.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘12 जून की बैठक में कांग्रेस जरूर भाग लेगी. कांग्रेस की तरफ से कौन जाएगा, इस बारे में जानकारी अभी नहीं दे सकता. इस पर कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य नेता चर्चा करेंगे और 12 जून से पहले इसकी जानकारी मिल जाएगी.''

उल्लेखनीय है कि जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं. इस प्रयास के तहत वह कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. नीतीश ने इसी प्रयास के तहत 12 जून को पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई है.

ये भी पढ़ें:-

दिल्‍ली में 2014 के बाद पहली बार नहीं चली लू, मई में 9 दिन 40 डिग्री के पार रहा तापमान

दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश, 5 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहने का अनुमान

"कल से बढ़ेगा पारा, तापमान जाएगा 40 के करीब": NDTV से बातचीत में IMD वैज्ञानिक



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xZaI3e2

Thursday, June 1, 2023

अमरेंदु प्रकाश ने संभाला सेल के चेयरमैन पद का कार्यभार

अमरेंदु प्रकाश ने बुधवार को  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया. सेल अध्यक्ष से पहले वह बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी थे. प्रकाश बीआईटी सिंदरी से मेटलर्जिकल इंजीनियर हैं. प्रकाश ने 1991 में एक प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में सेल ज्वाइन किया. उन्होंने सेल के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में विभिन्न पदों पर कार्य किया. इसके बाद 2020 में सेल बोर्ड में शामिल हुए और बोकारो संयंत्र के निदेशक प्रभारी का कार्यभार संभाला.

 प्रकाश एक कुशल टेक्नोक्रेट हैं. सेल में उन्हें तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. प्रकाश को शॉप लेवल पर प्लांट ऑपरेशंस, सेल मुख्यालय में कॉर्पोरेट गतिविधियों और माइनिंग ऑपरेशंस के साथ एक बड़े स्टील प्लांट के संचालन करने का अनुभव है. वह 2015-17 में सेल के व्यवसाय परिवर्तन और वित्तीय बदलाव का नेतृत्व कर रही टीम के सदस्य रहे. बोकारो संयंत्र के निदेशक प्रभारी बनने के बाद, उन्होंने साल दर साल उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लांट टीम को लीड किया.

इस दौरान मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों तरह से बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया. अपने महत्वपूर्ण संगठनात्मक और रणनीतिक योजना कौशल से महत्वपूर्ण बदलाव लाने में वह सफल रहे. व्यावसायिक प्रक्रियाओं और परियोजना कार्यान्वयन में  उनका विशेष योगदान है. वह तकनीकी रूप से कुशल लीडर हैं. वह कंपनी के डिजिटलीकरण के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं. प्रकाश कारोबार मैक्सिमाइज़िंग टीम के एक प्रमुख सदस्य रहे हैं. उन्होंने न केवल संगठन बल्कि ग्राहकों के लिए भी वैल्यू बढ़ाने हेतु समग्र उत्पादन और बिक्री योजना की रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/nReYCzj

कर्नाटक में एकजुट प्रयास से हुई कांग्रेस की जीत, पांच गारंटी को लागू करेंगे: शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने राज्य में पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के ‘एकजुट प्रयास' को श्रेय देते हुए बुधवार को कहा कि सरकार पांच गारंटी को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. शिवकुमार ने साथ ही कहा कि सरकार परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को 2,000 रुपये प्रति महीने देने की 'गृह लक्ष्मी' योजना एक महीने के भीतर लागू करेगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को ‘‘अस्तित्व की लड़ाई'' करार दिया और कहा कि उनके लिए यह व्यक्तिगत रूप से ‘‘करो या मरो की लड़ाई'' थी.

'द वीक' के साथ एक विशेष साक्षात्कार में यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से वोक्कालिगा समुदाय खफा है, उन्होंने कहा, ‘‘बेशक, यह काफी स्वाभाविक है. रक्त पानी से अधिक गाढ़ा होता है. लेकिन हमें (समझौता) करना पड़ता है.'' कांग्रेस के चुनावी वादों पर उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे (गारंटी को) लागू करने जा रहे हैं, चाहे जो हो जाए. एक जून को हमारे मंत्रिमंडल की एक बैठक है. लगभग 20,000 करोड़ से 26,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करना कोई समस्या नहीं होगी. हम बाकी 30,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने पर काम करेंगे.''

उन्होंने गृह लक्ष्मी योजना पर कहा, ‘‘हमने जो भी वादा किया है, हम निश्चित रूप से उसे पूरा करेंगे. हम जून के पहले सप्ताह में एक योजना के साथ सामने आएंगे. हम पहले से ही अधिकारियों से एक व्यवस्था बनाने के लिए बात कर रहे हैं.'' शिवकुमार ने कहा कि परिवार को यह तय करना है कि पैसा सीधे लाभ अंतरण के माध्यम से किसके पास जाना चाहिए - पत्नी या मां, और उन्हें बैंक खातों का ब्योरा देना चाहिए, जिसके लिए अधिकारियों को हर घर का दौरा करना होगा.

यह पूछे जाने पर कि योजना को लागू करने में कितना समय लगेगा, उन्होंने कहा, 'हम इसे एक महीने में लागू करेंगे. हम इसकी घोषणा करेंगे और चाहे जो भी देरी हो, हम एक (समाधान) लेकर आएंगे.'' उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सरकार को लिखा है कि वे पैसा नहीं लेना चाहते, लेकिन किसी को इसे लेने से नहीं रोकेंगे. कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि 'कार्यकर्ता' (पार्टी कार्यकर्ता) पार्टी की जड़ें हैं और हमें यह देखना चाहिए कि हम उन्हें मजबूत करें. उन्होंने कहा, ‘‘कार्यकर्ता की आवाज नेतृत्व की आवाज होनी चाहिए. मैं यही चाहता हूं. मुझे 50 प्रतिशत सफलता मिली है, 50 प्रतिशत अभी बाकी है. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा.''

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार का प्राथमिक कारण यह है कि उसने जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती वर्षों में शासन करने वाले राज्य के दिग्गजों ने कर्नाटक के ब्रांड नाम बनाया था और भाजपा द्वारा इसे खत्म किया जा रहा था. उनके खिलाफ मामलों के बावजूद भाजपा से मुकाबला करने पर उन्होंने कहा, ‘‘वह केवल मैं नहीं, यह मिलकर किया गया प्रयास है. इसमें कोई शक नहीं कि मैं मजबूती से खड़ा था और मैं सब कुछ झेलने के लिए तैयार था. कोई विकल्प नहीं था. मुझे अस्तित्व के लिए यह लड़ाई मुझे लड़नी पड़ी. मुझे पता था कि कर्नाटक पूरे देश के लिए एक शुरुआत होगी. यह मेरे लिए करो या मरो की लड़ाई थी. आखिरकार, मैं इसे (कर्नाटक में) कर सका.''

शिवकुमार ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने पार्टी में उत्साह लाने में मदद की और लोग उनके साथ चले. यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी वर्तमान स्थिति से खुश हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं या नहीं यह महत्वपूर्ण नहीं है. मुझे खुशी तब होगी जब हम सुशासन वाली सरकार देंगे, जब हम अपने वादे निभाएंगे, जब हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे.''

शिवकुमार ने कहा कि वह इस बात का खुलासा नहीं करना चाहेंगे कि पार्टी आलाकमान और उनके बीच और सिद्धरमैया और उनके बीच सत्ता के बंटवारे पर क्या फैसला हुआ है. यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएगी, उन्होंने कहा कि अगर कोई नैतिक निगरानी के जरिए शांति भंग करने की कोशिश करता है, तो वह ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि देश का कानून है.

उन्होंने इस सवाल का भी जवाब नहीं दिया कि क्या ‘बीफ' कर्नाटक में वापस आएगा. उन्होंने कहा कि वह विवाद में नहीं पड़ना चाहते. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विकास, हमारे वादों पर ध्यान देने दीजिए.'' शिवकुमार ने यह भी आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार पिछली सरकार के भ्रष्टाचार की जांच करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों को पहले ही आश्वासन दे चुके हैं कि हम जांच करेंगे.'' क्या भाजपा फिर से ‘ऑपरेशन लोटस' का प्रयास करेगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘पहले उन्हें इस हार से उबरने दें. पूरा डबल इंजन यहां था. वे जो कर सकते थे, उन्होंने किया.''

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/wGXk5EU

दिल्ली में इस साल का मई महीना 36 साल में सबसे ठंडा रहा

दिल्ली में बीते 36 साल में इस बार मई का महीना सबसे ठंडा रहा. आईएमडी ने बुधवार को बताया कि मई में अत्यधिक बारिश के कारण औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में मई 1987 में औसत अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा, 'इस साल मई में औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1987 के बाद से सबसे कम है.'

दिल्ली में मई में सिर्फ नौ दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया और सिर्फ दो दिन शहर के कुछ हिस्सों में लू चली. श्रीवास्तव ने बताया, “ सफदरजंग वेधशाला ने इस साल पूर्व मानसून सीजन में एक भी दिन लू का चलना नहीं दर्ज किया. ऐसा 2014 के बाद पहली बार हुआ है.” सफदरजंग वेधशाला में दर्ज तापमान को शहर का आधिकारिक तापमान माना जाता है. इसके अलावा आईएमडी ने यह भी बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश के बाद इस मानसून पूर्व अवधि में कुल 184.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य वर्षा से 186 प्रतिशत अधिक है.

बारिश की वजह से 2020 को छोड़कर 2016 के बाद शहर में जनवरी से मई की अवधि में वायु गु‍णवत्ता अच्छी दर्ज की गई है. मई में आम तौर पर भीषण गर्मी पड़ती है और औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है. इस बार मई में 111 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो 30.7 मिमी के दीर्घकालिक औसत से 262 प्रतिशत अधिक है. आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, 2008 में 165 मिमी, 2021 में 144.8 मिमी और 2002 में 129.3 मिमी बारिश हुई थी जिसके बाद यह चौथा साल है जब मई में सबसे ज्यादा बारिश हुई है.

मौसम वैज्ञानिकों ने इसका कारण ज्यादा बार आए पश्चिमी विक्षोभ को बताया है. श्रीवास्तव ने कहा, “ आमतौर पर अप्रैल और मई में पांच से छह पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी मैदानी इलाकों में दर्ज किए जाते हैं. इस बार, हमने 10 पश्चिमी विक्षोभ देखे, जिनमें ज्यादातर मजबूत थे.” उन्होंने कहा, “ यह असामान्य है. हालांकि, हम इसे आंकड़ों के अभाव में जलवायु परिवर्तन से नहीं जोड़ सकते.”

बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, दिल्ली में इस साल जनवरी से मई की अवधि में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 213 दर्ज किया गया, जो 2020 को छोड़कर, 2016 के बाद से सबसे कम है. पिछले साल इसी अवधि में एक्यूआई 237, 2021 में 235, 2020 में 181, 2019 में 236, 2018 में 242, 2017 में 251 और 2016 में 283 था.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/2Ql3gRT

जीडीपी के आंकड़े बता रहे, भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही : विशेषज्ञ

सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर के आंकड़े स्पष्ट रूप से बताते हैं भारतीय अर्थव्यवस्था मार्च, 2023 तिमाही के बाद से तेज गति से बढ़ रही है. उद्योग मंडलों के अनुसार विनिर्माण और कृषि जैसे क्षेत्र आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहे हैं.

आर्थिक वृद्धि दर मार्च तिमाही में 6.1 प्रतिशत जबकि पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में 7.2 प्रतिशत रही. इस वृद्धि के बाद देश की अर्थव्यवस्था 3.3 लाख करोड़ डॉलर की हो गई है और इसने अगले पांच वर्षों में पांच लाख करोड़ डॉलर के लक्ष्य का मंच तैयार कर दिया है.

वित्त वर्ष 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही थी.

उद्योग मंडल ऐसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, “वित्त वर्ष 2022-23 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्पष्ट संकेत दिखता है कि मार्च तिमाही से भारतीय अर्थव्यवस्था ने विनिर्माण, निर्माण और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में तेजी से वृद्धि की है.”

उन्होंने कहा कि कच्चे तेल सहित अन्य कच्चे माल की कीमतों में नरमी और ब्याज दर के उच्च स्तर पर पहुंचने को देखते हुए इसके आने वाले समय में इसी रफ्तार से आगे बढ़ने की उम्मीद है.

उद्योग मंडल पीएचडी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष साकेत डालमिया ने कहा कि सकल स्थिर पूंजी निर्माण स्थिर कीमतों पर जीडीपी के 34 प्रतिशत पर रहना उत्साहजनक है. यह रोजगार सृजन की प्रबल संभावनाओं के साथ अर्थव्यवस्था में पूंजी व्यय बढ़ने का संकेत देती है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/P6xSgUR

भारत की आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक चुनौतियों के बीच इसके लचीलेपन को दर्शाती है : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की 7.2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर वैश्विक चुनौतियों के बीच इसके लचीलेपन को दर्शाती है. 

उन्होंने ट्वीट किया, "समग्र आशावाद और आकर्षक वृहद-आर्थिक संकेतकों के साथ यह मजबूत प्रदर्शन, हमारी अर्थव्यवस्था के आशाजनक पथ और हमारे लोगों की दृढ़ता का उदाहरण है."

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कृषि, विनिर्माण, खनन और निर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश की आर्थिक वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 6.1 प्रतिशत रही. इसके साथ, पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच गई.

इस वृद्धि के साथ देश की अर्थव्यवस्था 3,300 अरब डॉलर की हो गयी है और उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ साल में 5,000 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/QmIKTwk

Wednesday, May 31, 2023

GSHSEB Class 12 general stream results out today

The Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board (GSHSEB) will announce Class 12 general stream results on Tuesday. The exam was conducted from March 14-28 and was taken by 5.65 lakh students, compared to 4.5 lakh students in 2022.

from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/MOfn8EH