Tuesday, February 21, 2023

3 dead, more than 200 hurt as new quake hits Turkey, Syria

The Feb. 6 quake killed nearly 45,000 people in both countries — the vast majority of them in Turkey, where more than a million and a half people are in temporary shelters.

from | The Hindu https://ift.tt/kr71PMK

अफगान दूतावास को तालिबान के हाथ सौंप देगा ईरान, जानें क्यों लिया ये फैसला?

ईरान ने अगले शनिवार को तेहरान (Tehran) में अफगान दूतावास को तालिबान ( Afghan Embassy to Taliban) को सौंपने का फैसला किया है. अफगानिस्तान इंटरनेशनल के एक सूत्र ने इसकी खबर की पुष्टि की है. सूत्रों के मुताबिक, 15 राजनयिकों ने तालिबान के साथ काम नहीं करने का फैसला किया है. इस्लामिक रिपब्लिक ने दूतावास को बंद कर दिया है. इन राजनयिकों को इस जगह में प्रवेश करने से रोक दिया है.

इससे पहले ईरान ने जनवरी में 3000 से अधिक अफगान शरणार्थियों को अपने देश से निकाल दिया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में इन शरणार्थियों को इस्लाम कला और पुले अब्रीशम सीमाओं से जबरदस्ती अफगानिस्तान भेजा गया. अफगानिस्तान में तालिबान की अंतरिम सरकार के शरणार्थी व प्रत्यावर्तन मंत्रालय के अनुसार, 24 और 25 जनवरी को लगभग 3123 अफगान प्रवासियों को ईरान से निष्कासित कर दिया गया. ईरान में हाल के दिनों में अफगान नागरिकों को हिरासत में लिया गया है और जबरन अफगानिस्तान भेज दिया गया है.

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद कई अफगानों ने जीवन और भयानक आर्थिक स्थितियों की चिंता के कारण देश छोड़ दिया था. वर्तमान में ईरान में 40 लाख से अधिक अफगान नागरिक रहते हैं. तालिबान के अधिकारियों ने कहा है कि अफगान शरणार्थी हेरात और निमरूज प्रांतों के सीमाओं से अफगानिस्तान में प्रवेश कर चुके हैं. साथ ही उन्होंने ईरानी अधिकारियों से अफगान शरणार्थियों के साथ उचित व्यवहार करने की अपील की.    

तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद तालिबान के उत्पीड़न और मौत के डर से हजारों अफगान नागरिक देश छोड़कर भाग गए थे. बड़ी संख्या में अफगान नागरिकों ने दो पड़ोसी देशों ईरान और पाकिस्तान में शरण ली है.

वहीं, अफगानिस्तान में तालिबान शासन महिलाओं के अधिकारों का बर्बरतापूर्वक दमन कर रहा है. तालिबान ने सत्ता पर कब्जा करने के बाद ही शिक्षा, नौकरियों और उनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाकर महिलाओं को घरों में कैद करने के लिए नियमों में बदलाव करने शुरू कर दिए थे.

ये भी पढ़ें:-

"तेलंगाना भारत का अफगानिस्तान, KCR इसके तालिबान" : वायएस शर्मिला के कमेंट से विवाद

अफगानिस्तान की पहली 'सुपरकार' देख हैरान है पूरी दुनिया, तालिबान के राज में लॉन्च हुई ये गाड़ी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/P0KibAS

Air India New York-Delhi flight diverted to London due to medical emergency

The flight is likely to be delayed by at least 6-7 hours before it lands in Delhi, according to a wide-body aircraft pilot.

from | The Hindu https://ift.tt/rHJRL7K

मध्य प्रदेश के VIT कॉलेज में छात्रों के बीच हुई जमकर मारपीट, Video वायरल

मध्यप्रदेश में छात्रों के 2 गुटों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र एक दूसरे पर जमकर लात और घूसों से वार कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार वीडियो भोपाल से 40 किलोमीटर दूर सीहोर में स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी( VIT) का है. घटना को लेकर पुलिस ने 4 छात्रों पर मामला दर्ज किया है.

गौरतलब है कि यह कॉलेज पूर्व में भी चर्चाओं में रहा है. हाल ही में हनुमान चालीसा को लेकर इस कॉलेज में विवाद देखने को मिला था. वहीं एक छात्र द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने को लेकर भी कॉलेज विवादों में रहा था

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/KobCqPV

"विपक्ष के 12 सांसदों के आचरण की जांच करें " : संसदीय समिति से जगदीप धनखड़

उच्‍च सदन,  राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने एक संसदीय समिति से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के 12 विपक्षी सांसदों द्वारा सदन के वेल में बार-बार प्रवेश करने, नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने पर कथित विशेषाधिकार हनन की जांच करने को कहा है. राज्‍यसभा की बुलेटिन के अनुसार, इसमें से 9 सांसद कांग्रेस के और तीन सांसद आम आदमी पार्टी के हैं. कांग्रेस पार्टी के सांसदों के नाम शक्ति सिंह गोहित, नारन भाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, फूलोदेवी नेताम, जेबी माथरे हिशाम और रंजीत रंजन हैं जबकि AAP के सांसद संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्‍ता और संदीप कुमार पाठक हैं.  

18 फरवरी के बुलेटिन में, राज्यसभा सचिवालय ने कहा है, "...सभापति ने...(सांसदों) द्वारा प्रदर्शित घोर अव्यवस्थित आचरण से उत्पन्न होने वाले विशेषाधिकार के कथित उल्लंघन के उल्‍लेख किया है. ये बार-बार सदन के वेल में प्रवेश करके, नारे लगाकर और लगातार और जानबूझकर कार्यवाही में व्‍यवधान पैदा करके सभापति को बैठक बार-बार स्थगित करने के लिए मजबूर कर रहे थे. यह राज्य सभा के नियम और शिष्टाचार के खिलाफ है."

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में बजट सत्र के पहले चरण के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सांसदों के विरोध के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई. 

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EeBrZTW

Monday, February 20, 2023

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट AICC के सदस्य नियुक्त

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कई मंत्री और राज्यसभा सदस्य सहित राज्य के 55 कांग्रेस नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य नियुक्त किए गए हैं.

प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता के अनुसार, जारी सूची में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, गुजरात कांग्रेस कमेटी के प्रभारी डॉ रघु शर्मा, मोहन प्रकाश, पवन खेड़ा, नीरज डांगी, अभिषेक मनु सिंघवी सहित 55 नेताओं को एआईसीसी का सदस्य नियुक्त किया गया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/9KsVfNO

Richard Belzer, stand-up comic and TV detective, dies at 78

For more than two decades and across 10 series, Mr. Belzer played the wise-cracking, acerbic homicide detective prone to conspiracy theories.

from | The Hindu https://ift.tt/zbXmUFN

U.S. says China mulling arming Russia in Ukraine war

The European Union also sounded the alarm over munitions in the Ukraine conflict saying that severe ammunition shortages facing Ukrainian forces had to be overcome within weeks.

from | The Hindu https://ift.tt/TIfKxO0

Carnival cancelled in Brazil cities amid heavy rains, 2 dead

Brazilian authorities say heavy rains hitting the northern coast of Sao Paulo state killed two people and more are feared dead

from | The Hindu https://ift.tt/LXfwEPl

जब इस यूट्यूबर ने बीच रियलिटी शो में सारा अली खान को किया था फ्लाइंग KISS, कॉन्फिडेंस देख एक्ट्रेस भी हो गई थीं हैरान

मशहूर यूट्यूबर दानिश जेहन अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनका साल 2018 में एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था. दानिश जेहन का 21 साल की उम्र में निधन हुआ था. वह बहुत कम उम्र में काफी मशहूर हो गए थे. कई फिल्मी सितारे भी उन्हें अच्छे से जानते थे. दानिश जेहन ने बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को भी काफी इम्प्रेस किया था. दानिश जेहन एमटीवी के रियलिटी शो एस ऑफ स्पेस में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे. शो में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

शो एस ऑफ स्पेस में एक बार सारा अली खान बतौर गेस्ट नजर आई थीं. इस दौरान दानिश जेहन ने अपने टैलेंट से सारा अली खान को भी इंप्रेस किया था. अब अभिनेत्री और जेहन का थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दानिश जेहन शर्ट लेट होकर सारा अली खान के सामने डांस स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं उनकी टैलेंट को देखकर अभिनेत्री भी हैरान हो जाती हैं. वीडियो में दानिश सारा को फ्लाइंग किस भी करते हैं जिसे देखकर वह शर्मा जाती हैं.

सोशल मीडिया पर उनकी यह वीडियो वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि दिसंबर 2018 में एक तड़के सड़क हादसे में दानिश जेहन का निधन हो गया था, और उनके आकस्मिक निधन से उनके फैन्स के बीच शोक का माहौल था. दानिश जेहन एक शादी से लौट रहे थे, तभी वाशी में उनका कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में दानिश का निधन हो गया. दानिश जहां सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम थे. आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते रहते हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Rdfiope

'आप भी उर्फी जावेद बनना चाहती हैं क्या ?- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों को देख चकराया फैंस का सिर

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस के लिए वह खास पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं. फैंस अक्षरा सिंह की तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद भी करते रहते हैं. अब भोजपुरी क्वीन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं. बहुत से लोगों ने अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर उनकी तुलना टीवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद से कर दी हैं. अक्षर सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान है.

भोजपुरी अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. अक्षरा सिंह की यह तस्वीरें उनके हेयर स्टाइल की है. जिसमें उनके बालों का काफी अलग लुक दिखाई दे रहा है. जिसे देखने के बाद हर कोई अक्षरा सिंह की तुलना उर्फी जावेद से कर रहा है. दरअसल अक्षरा सिंह ने अपने बालों में कई सेफ्टी पिन लगाई हुई हैं. उन्होंने इन पिन से अपने बालों को स्टाइलिश लुक दिया हुआ है. एक तरफ अक्षरा सिंह के फैंस उनके इस लुक को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं.

एक शख्स ने अक्षरा सिंह की तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, 'सेफ्टी पिन देखकर उर्फी जावेद की याद आ गई.' दूसरे ने लिखा, 'सस्ती वाली उर्फी जावेद.' अन्य ने लिखा, 'आप भी उर्फी जावेद बनना चाहती हैं क्या, बस फर्क इतना है वो बॉडी पर यूज करती हैं सेफ्टी पिन और अपने बालों में की है.' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अक्षरा सिंह की तस्वीरों पर कमेंट किए हैं. आपको बता दें अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/83JZBf1

Sunday, February 19, 2023

डीओपीटी के चिंतन शिविर में शामिल हुए PM मोदी, अधिकारियों से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एक ‘‘चिंतन शिविर'' में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के अधिकारियों को संबोधित किया. सरकार इस तरह के सत्रों का आयोजन तालमेल और समग्र शासन पर ध्यान केंद्रित करने के अपने प्रयासों के तहत कर रही है.

PM मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डीओपीटी द्वारा चिंतन शिविर में भाग लिया. अधिकारियों के साथ बातचीत की और विभाग में तालमेल और दक्षता को और बेहतर बनाने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया.'

इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने एक हाथी को बचाने के लिए कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों की सराहना की, जिसे एक गंभीर बिजली का झटका लगा था, और कहा कि लोगों के बीच इस तरह की करुणा सराहनीय है. 

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, "यह देखकर खुशी हुई. बांदीपुर टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को बधाई. हमारे लोगों के बीच ऐसी करुणा है." सराहनीय."

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/s4bIYUl

भिवानी हत्याकांड में फरार आरोपी का सामने आया वीडियो, खुद को बताया निर्दोष

हरियाणा के भिवानी में 2 लोगों को अपहरण कर जीप में जिंदा जलाने के मामले ने सनसनी फैला दी है. जुनैद और नासिर की हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है. अब भिवानी हत्याकांड के आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फरार आरोपी लोकेश सिंघला खुद को बेकसूर बताया है. उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है.

दोहरे हत्याकांड के एक और फरार आरोपी लोकेश सिंघला का कहना है कि 14 फरवरी को वो अपने दोस्त के किसी निजी काम से कोर्ट में मौजूद था, जबकि 15 फरवरी को बेटे की तबीयत खराब होने के चलते वह हॉस्पिटल में था, लोकेश ने इस वीडियो के जरिए खुद को निर्दोष बताया है. आरोपी सिंघला ने कहा, "केस में मेरा नाम बिना किसी तथ्य के आधार पर दिया गया है. मैं राजस्थान और हरियाणा सरकार से गुजारिश करता हूं कि इस मामले की CBI से जांच कराया जाए. तभी सच सामने आएगा. इस घटना के लिए हमारी गहरी संवेदना है. हम गोरक्षक है और हत्या नहीं करते. पीड़ित परिवार को न्याय मिले."

पुलिस के अनुसार नासीर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35), दोनों राजस्थान के भरतपुर जिले में पहाड़ी तहसील के घाटमीका गांव के रहने वाले थे, जिनका बुधवार को कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था और उनके शव बृहस्पतिवार की सुबह भिवानी के लोहारू में जली हुई कार में मिले थे. वहीं पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि जिन युवकों के शव मिले हैं. उनमें से एक जुनैद का गोवंश तस्करी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज हैं. युवक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जिन लोगों ने उनका अपहरण किया वे ‘बजरंग दल' के थे.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/5ltWa7T