Friday, May 26, 2023

पंजाब की नई कृषि नीति किसानों की समस्याएं हल करेगी : मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि 30 जून को जारी होने वाली नई कृषि नीति राज्य के किसानों की बहुत सी समस्याओं का हल करने में सहायक सिद्ध होगी. उन्होंने कहा कि नई कृषि नीति किसानों, खेती माहिरों, किसान नेताओं, आम लोगों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के सुझावों से तैयार की जा रही है. यह पंजाब के किसानों और कृषि को बचाने में अहम भूमिका अदा करेगी.  

स्थानीय पंजाब भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की मांगों सम्बंधी तकरीबन चार घंटे चली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि नई कृषि नीति किसानों की आर्थिक संपन्नता बढ़ाने के मकसद से तैयार की जा रही है. इसके अलावा किसानों की बहुत सी मुश्किलों और समस्याओं के समाधान के लिए भी राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार संभावनाएं तलाश रही है कि किसानों द्वारा उगाई गईं सब्जियों और अन्य फसलों को पड़ोसी देशों में निर्यात किया जा सके. इस मकसद की पूर्ति के लिए पंजाब सरकार गंभीरता से काम कर रही है.  

किसान नेताओं द्वारा शुगर मिलों के बकाया जारी करने की रखी गई मांग बाबत धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद बहुत जल्द गन्ना-किसानों को उनकी बकाया राशि दे दी जाएगी. उन्होंने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार किसानों की आर्थिक हालात सुधारने के लिए सार्थक कदम उठा रही है और किसानों की सभी जायज मांगें पूरी की जाएंगी. इस मौके पर अन्य बहुत से किसानी और पंजाब से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

किसान नेताओं ने कृषि मंत्री के संज्ञान में लाया कि किसान आंदोलन के दौरान मृत कुछ किसानों के वारिसों को अभी तक सरकारी नौकरी नहीं दी गई. धालीवाल ने मौके पर ही कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों को जल्द दफ़्तरी प्रक्रिया पूरी कर नौकरी देने की हिदायत दी. 

इस मौके पर धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक धान की फ़सल बीजने तक राज्य के सभी स्थानों पर नहरी पानी पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि नहरी ढांचे की मजबूती की तरफ पंजाब सरकार विशेष ध्यान दे रही है. बारिश और पानी के स्रोतों के सुचारू रूप से प्रयोग और देखभाल बाबत भी किसान नेताओं के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. बैठक में कृषि विभाग, मंडी बोर्ड, राजस्व विभाग, पशु पालन विभाग और पुलिस के उच्च अधिकारी उपस्थित थे. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/872WkRz

कर्नाटक की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जरूरत पड़ने पर पिछली सरकार के बिल निरस्त करेंगे : प्रियांक खरगे

कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार क्या पिछली बीजेपी सरकार के दौर में पास हुए कई आदेशों और कानूनों की समीक्षा करेगी या उन्हें वापस लेगी? उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने तो सत्ता संभालते ही पुलिस के भगवाकरण का सवाल उठा दिया था और मोरल पुलिसिंग, यानी नैतिकता की ठेकेदारी से दूर रहने को कहा था.

अब इस तरह के कई कयास चल रहे हैं कि सिद्धारमैया सरकार स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा कर सकती है या धर्मांतरण बिल वापस ले सकती है. कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सत्ता में आने पर वह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संगठनों पर पाबंदी लगाएगी और इस सिलसिले में कांग्रेस ने पीएफआई के साथ बजरंग दल का नाम भी लिया था. इस पर काफ़ी राजनीतिक विवाद हुआ और बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाने की कोशिश की थी. 

इस सिलसिले में अब कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे का बयान आया है जिसमें उनका कहना है कि उनकी सरकार पिछली सरकार के सभी नीतिगत मामलों की समीक्षा करेगी. 

आपने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संगठनों पर पाबंदी की बात कही है. उसमें आरएसएस और बजरंग दल का भी ज़िक्र है.लेकिन बीजेपी ने कटाक्ष किया है कि पहले सोनिया गांधी से पूछ लें कि क्या आरएसएस भारत विरोधी है. प्रियांक खरगे ने इस सवाल पर NDTV से कहा,  ''कोई भी संगठन जो असंवैधानिक काम करेगा, कानून हाथ में लेगा या कम्युनलिज्म पर दहशत का माहौल पैदा करेगा उन लोगों से हम कानूनी तौर पर निपटेंगे. इसमें प्राब्लम क्या है बीजेपी की, क्या वे कह रहे हैं कि हम कानून का पालन न करें, संविधान का पालन न करें? आरएसएस हो, पीएफआई हो या बजरंग दल हो, अगर वह गैरकानूनी या असंवैधानिक काम करेंगे तो क्या हमें उनका सम्मान करना चाहिए?'' 

आपने कहा कि उन सभी बिलों और आदेशों को पलट दिया जाएगा जो दकियानूसी हैं. तो आप किन बिलों पर पुनर्विचार करेंगे? सवाल पर प्रियांक खरगे ने कहा, ''वे आर्डर जो हमारी आर्थिक प्रगति में बाधा डाल रहे हैं, वह हर बिल हम रि-एक्जामिन करेंगे. अगर जरूरत पड़े तो रिजेक्ट भी करेंगे. हमें आर्थिक व्यवस्था सुधारने के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा वह उठाएंगे. चाहे वह एंटी काउंसलेटर बिल हो, एंटी कनवर्जन बिल हो, ईज ऑफ डूइंग के लिए जो भी करना पड़ेगा, करेंगे. हमें कर्नाटक की आर्थिक परिस्थिति सुधारना है. युवाओं को नौकरी पर लगाना है.''

यह भी पढ़ें -

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे को PM मोदी के खिलाफ बयानबाजी के लिए EC ने भेजा नोटिस

"पिता को भी गाली की राजनीति में पीछे छोड़ रहे हैं": प्रियांक खरगे पर निशाना साधते हुए बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर



from NDTV India - Latest https://ift.tt/lwSugc7

दिल्ली में हल्की बारिश, 58 KMPH की रफ्तार से चली हवा, जानें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई और धूल भरी तेज हवाएं चलीं. अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पालम वेधशाला ने हवा की गति 58 किमी प्रति घंटे दर्ज की.

आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में राजधानी में इसी तरह की स्थिति रहने की उम्मीद है और 30 मई तक लू का अनुमान नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, अगले दो से तीन दिन में राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों सहित उत्तर-पश्चिम भारत में रुक-रुककर बारिश होने का पूर्वानुमान है.

सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के कई हिस्सों में लू चली, और कई मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया. अधिकारियों ने कहा कि लू के चलते मंगलवार को दिल्ली में बिजली की मांग बढ़कर 6,916 मेगावाट हो गई, जो इस मौसम में अब तक सबसे अधिक है. उन्होंने कहा कि पिछली गर्मियों में शहर में बिजली की मांग 7,695 मेगावाट दर्ज की गई थी और इस साल यह 8,100 मेगावाट तक पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें:-

जम्मू-कश्मीर में प्रेस पूर्ण रूप से स्वतंत्र है : उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा

कश्मीर : G20 सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों ने गोल्फ का उठाया लुत्फ, सैर के लिए मुगल गार्डन भी गए

कश्मीर : G-20 सम्मेलन में पहुंचे विदेशी मेहमानों ने डल झील पर शिकारा राइड का लिया आनंद



from NDTV India - Latest https://ift.tt/psOaj8M

फिच रेटिंग्स ने अदाणी ग्रीन के डॉलर नोट्स की रेटिंग को BB+ पर रखा बरकरार, आउटलुक स्टेबल

फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited) की तीन इकाइयों के 500 मिलियन डॉलर के नोट्स पर रेटिंग को बरकरार रखा है. रेटिंग एजेंसी ने इसे स्टेबल आउटलुक के साथ 'BB+' पर बरकरार रखा है.

BQ प्राइम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि रेटिंग एजेंसी ने 25 मई को जारी नोट में कहा कि दिसंबर 2024 में इन नोट्स की बुलेट रिपेमेंट है. लेकिन ऑपरेटिंग सोलर पोर्टफोलियो के लिए PPAs की बची लंबी अवधि और ग्रुप की पूंजी जुटाने की क्षमता ने रिफाइनेंसिंग का जोखिम कम कर दिया है.

US डॉलर सीनियर सिक्योर्ड नोट्स को हिस्सों में जारी किया गया था. इन्हें तीनों स्पेशल पर्पस व्हीकल्स (SPV) ने जारी किया है. इनमें अदाणी ग्रीन एनर्जी (UP) लिमिटेड, परमपूज्य सोलर एनर्जी प्राइवेट और प्रयत्ना डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं.

फिच रेटिंग्स ने बताई वजह
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि जारीकर्ता सीधे खुद के ऑपरेटिंग एसेट्स के मालिक हैं और वे सिर्फ ऑपरेटिंग एंटिटी के लिए कर्जदाता नहीं हैं. उसका कहना है कि ये ज्यादातर भारतीय प्रतिबंधित समूहों से अन्य रेटेड इश्यूएंस से अलग है. इसमें आगे कहा गया है कि रेटिंग में तय कीमत के पावर पर्चेज एग्रीमेंट, प्योर सोलर पोर्टफोलियो के साथ कमर्शियली प्रूवन टेक्नोलॉजी, अनुभवी ऑपरेशन और मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्टर्स और पर्याप्त वित्तीय प्रोफाइल ने भूमिका निभाई है.

एजेंसी ने रेटिंग तय करते समय सरकारी NTPC लिमिटेड और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से रेवेन्यू को शामिल किया है, जिससे AGEL RG1 अपनी कुल कैपेसिटी का 57% लेती है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/GT0fpXI

Thursday, May 25, 2023

नोएडा में एक कंपनी के शेयर मैनेजर का शव कमरे में मिला

नोएडा के बीटा-दो थाना क्षेत्र के सेक्टर पाई -1 स्थित गुलमोहर सोसायटी में रहने वाले एक शेयर मैनेजर का शव बुधवार शाम उनके कमरे में मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बंद कमरे के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि अधिक शराब पीने की वजह से मैनेजर की मौत हुई है. मौके से शराब की बोतलें मिली हैं.

बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि गुलमोहर सोसायटी में गौरव श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते थे. वह इंडिया बुल्स कंपनी में शेयर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.

उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने बुधवार शाम को सूचना दी कि श्रीवास्तव के कमरे से बदबू आ रही है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. अंदर दाखिल होने पर उन्होंने गौरव का शव देखा. कमरा अंदर से बंद था.

उन्होंने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी नहीं थी. वह अपनी सात साल की बेटी को लेकर दस दिन पहले स्वीडन चली गई थी. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि गौरव लिवर की बीमारी से ग्रसित थे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tSJGb0H

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंबई में शरद पवार से मिलेंगे

दिल्ली  के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 25 मई को दोपहर तीन बजे मुंबई में शरद पवार से मिलेंगे.  इस दौरान सीएम केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और मंत्री आतिशी भी मौजूद रहेंगी.

दिल्ली में अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर के राज्य सरकार के अधिकार के खिलाफ लाए गए केंद्र के अध्यादेश के विरोध में विपक्षी नेताओं का समर्थन जुटाने की सीएम केजरीवाल की मुहिम के तहत यह मीटिंग होगी. 

बुधवार को मुंबई में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और अन्य AAP नेता शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिले थे.  इससे पहले मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने कोलकाता में बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात करके अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा था.

यह भी पढ़ें -

'उद्धव ठाकरे ने हमसे वादा किया है....' : मातोश्री में मुलाकात के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

उद्धव ठाकरे से मिले अरविंद केजरीवाल, अध्यादेश के खिलाफ ‘आप' की लड़ाई में समर्थन मांगा

CM ममता ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में अरविंद केजरीवाल को समर्थन का आश्वासन दिया



from NDTV India - Latest https://ift.tt/UzhBos6

गंगोत्री में 5जी की शुरुआत के साथ देश में इस तरह के नेटवर्क स्थलों की संख्या दो लाख के पार

उत्तराखंड के गंगोत्री में बुधवार को नई इकाई शुरू होने के साथ भारत में 5जी नेटवर्क स्थलों की संख्या दो लाख से ज्यादा हो गई.गंगोत्री में स्थित 5जी स्थल का उद्घाटन केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया.

इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘‘व्यावहारिक रूप से हर मिनट एक 5जी स्थल सक्रिय हो रहा है. इसे देखकर दुनिया हैरान है.''

एक अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5जी सेवा की शुरुआत के पांच महीनों में पहले एक लाख स्थानों पर 5जी उपकरण लगाए गए थे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vSyI8aA

लारेंस बिश्नोई को गुजरात से दिल्ली लाया जा रहा, पुलिस रिमांड पर लेगी

लारेंस बिश्नोई को फ्लाइट से दिल्ली लाया जा रहा है. गुजरात पुलिस बिश्नोई को लेकर आ रही है. उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा. कल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच दिल्ली से जुड़े एक केस में लारेंस बिश्नोई को रिमांड पर लेगी. बिश्नोई गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद था. उसे गुजरात पुलिस कस्टडी पर लेकर गई थी. 

इससे पहले लारेंस बिश्नोई NIA और पंजाब पुलिस की कस्टडी में रहा था. बिश्नोई का गैंग अब दिल्ली, पंजाब, यूपी, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान तक में फैल चुका है. 

फिलहाल जेल से लारेंस बिश्नोई जबकि कनाडा से गोल्डी बराड़, अमेरिका से बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई और अजरबैजान से लारेंस का भांजा सचिन बिश्नोई बिश्नोई गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं और इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गोल्डी बरार, लारेंस बिश्नोई समेत कई गैंगस्टरों के खिलाफ UAPA के तहत FIR

लारेंस बिश्नोई पूछताछ में नही कर रहा सहयोग, मूसेवाला के कत्ल से खुद को किया अलग



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Ax2W4Kn

"फरियादी की आस्था को कायम रखना हमारी जिम्मेदारी...", झारखंड HC की नई इमारत के शुभारंभ पर CJI

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) ने न्यायपालिका की जिम्मेदारी को लेकर विशेष टिप्पणी की है. उन्होंने बुधवार को कहा कि न्यायपालिका के  भवन में जब फरियादी अपने मुकदमों को लेकर कदम रखते हैं तो उनकी आस्था को कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. CJI डी वाई चंद्रचू़ड झारखंड हाईकोर्ट की नई इमारत का शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी मौजूद थीं. CJI ने कहा कि मैं जब सुप्रीम कोर्ट में सात साल तक जज रहा तब मुझे न्याय और अन्याय का एहसास हुआ. उन्होंने आगे कहा कि ईंट और पत्थर से बनी इमारत आधुनिक राज्य और आधुनिक राष्ट्र का प्रतीक बन सकती है. 

"निचली अदालत को सक्षम बनाना बेहद जरूरी"

CJI ने कहा कि सजा होने के पहले छोटे अपराधों में हजारों नागरिक जेलों में महीनों- सालों बंद रहते हैं. उनके पास ना साधन हैं ना जानकारी. बेगुनाह होने का सिद्धांत ही मूल सिद्धांत है. मेरा मानना है कि गरीब और विचाराधीन कैदियों को जमानत ना मिले तो न्यायपालिका में आस्था कैसे रहेगी. मुझे लगता है कि जिला अदालतों को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की तरह सक्षम बनाना जरूरी है. उनकी गरिमा और गौरव नागरिकों से जुड़ी है.

"कचहरियों में महिलाओं के शौचालय तक नहीं हैं"

CJI ने कहा कि मैं अगर आपसे निचली अदालतों की बात करूं तो ये साफ है कि वहां पर मूलभूत सुविधाओं की खासी कमी है. कई कचहरियों में तो महिलाओं के शौचालय तक की सुविधा नहीं है. CJI ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि देश के 6 लाख 40 हजार गांवों में न्याय को पहुंचाना है. न्याय को लोगों के दरवाजे पर ले जाना है ही हमारा मकसद होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अदालती कार्रवाई की लाइव स्ट्रीमिंग कर हर घर पहुंचाना एक अहम कदम है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vTCJZLW

दिल्ली: DTC बस का ब्रेक हुआ फेल, कई गाड़ियों को मारी टक्कर; एक शख्स की मौत

राजधानी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बुधवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ब्रेक फेल हो जाने से बेकाबू हुई डीटीसी बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है. 

हादसा दोपहर में साउथ ईस्ट दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मशी गढ़ चौक पर हुआ. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव के मुताबिक, क्लस्टर बस जिसकी रूट संख्या 534 है, वह नेहरू प्लेस से महारानी बाग की ओर जा रही थी. अचानक से बस का ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद बस बेकाबू हो गई और इसने टैक्सी, स्कूटी समेत करीब आधा दर्जन गाड़ियों को टक्कर मार दी.

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया. हादसे में घायल एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है.

बेकाबू बस ने वेगनार कार, हुंडई कार, एक ऑटो और एक स्कूटी को टक्कर मारी. इस हादसे में वेगनार कार चला रहे ड्राइवर अल्ताफ को चोट नहीं आई, लेकिन कार में बैठे शजाउद इस्लाम, कलीमुद्दीन और तहसीन भी घायल हो गए. स्कूटी चालक मोहम्मद शागिर का पैर कट गया. इस हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई. 

हादसे के बाद आरोपी बस ड्राइवर मौके से भाग गया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बस ड्राइवर नीरज कुमार मंडोली एक्सटेंशन का रहने वाला है.


ये भी पढ़ें:-

पिता ने घरेलू झगड़े के चलते अपने दो बच्चों की कुएं में डुबोकर हत्या कर दी

दिल्‍ली : पार्टी से लौट रही युवती ने BMW से एक शख्‍स को कुचला, मौत

मध्य प्रदेश के कटनी में मोर के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश जारी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/T6bRZM5

Wednesday, May 24, 2023

हाथ में पोस्टर लिए मेले में खड़ा था शख्स, देख किसी को आई हंसी, किसी की शर्म से झुक गई आंखें

बच्चों हो या बुजुर्ग हर किसी को मेला घूमना पसंद होता है. मेले में हर वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की चीजें उपलब्ध होती हैं. मेले से जुड़े कई वीडियो इंटरनेट पर भी खूब वायरल होते हैं, जो धड़ल्ले से ट्रेंड भी करते हैं. हाल ही में मेले से जुड़ा एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसके पीछे की वजह है एक इंसान, जो मेले में एक पोस्टर पकड़कर खड़ा है, जिसे पढ़कर वहां से गुजर रहे लोग, पोस्टर पर लिखी बात से वास्ता रख रहे हैं. इस वीडियो में पोस्टर पर लिखी बात को पढ़कर आप भी यही कहेंगे कि, शख्स ने जो किया एकदम सही किया.

यहां देखें वीडियो

मेले में अजीबोगरीब पोस्टर लेकर खड़ा है युवक

अक्सर लोग पैसा लेने के बाद भूल जाते हैं. ऐसे कई लोग होंगे, जो अपना पैसा वापस पाने के लिए कई जद्दोजहद कर चुके होंगे, लेकिन आखिर में मिलती है, पैसे वापस करने की दूसरी तारीफ. कई बार देखा जाता है कि, उधार पैसे देने में बहुत सारे लोगों की दोस्तियां और रिश्तेदारी टूट जाती हैं. लोग पैसा उधार तो ले लेते हैं, लेकिन उसे वापस करते समय उन्हें हजार बहाने याद आ जाते हैं. इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा यह वीडियो कई लोगों की दुखती रग को छू रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा शख्स इसी तरह के कई कंटेट वीडियो पहले भी शेयर कर चुका है.

शख्स ने ऐसे ही कई वीडियोज पहले भी शेयर किए है, जिस पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं देते रहे हैं. इन वायरल वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए गजब रिएक्शन

इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स किसी मेले में एक पोस्ट लिए खड़ा है, जिसे आने-जाने वाले लोग बड़े ध्यान से पढ़ रहे हैं. कुछ लोग इस बात से वास्ता रख रहे हैं, तो कुछ पोस्टर पर लिखी लाइनें लिखकर मुस्कुरा रहा है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पोस्टर पर लिखी लाइनों को पढ़कर शर्म से आंखें झुका रहा है. दरअसल, शख्स ने इस पोस्ट में लिखा है कि, 'फालतू खर्च करने से पहले उनके रुपये वापस कर दो, जिन्होंने अच्छा इंसान समझकर आपको उधार दिया था.' 7 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2 लाख 34 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह तो सच बात है.' 

Desi Vibes रेस्टोरेंट नहीं एक गांव है, बेहतरीन स्वाद के साथ मिट्टी की याद फील करेंगे



from NDTV India - Latest https://ift.tt/UEohYH7

शादी करने से भाग रहा था दूल्हा, दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक किया पीछा, पकड़ा और फिर रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दुल्हन को जब पता चला कि जिस दूल्हे का उसका पूरा परिवार और समाज के लोग इंतजार कर रहे हैं. जिसके लिए मंडप तैयार करने से लेकर तमाम अन्य तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वो बारात से भागने के फिराक में है. इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे का 20 किलोमीटर तक पीछा करके पकड़ा और फिर पास के मंदिर में ही शादी रचाई. मिल रही जानकारी के अनुसार एक तरफ दुल्हन सोलह सिंगार कर बरात के आने का इंतजार कर रही थी.

परिवार के लोग भी शादी की तैयारी में व्यस्त थे. सभी की निगाहें दरवाजे पर बारात का इंतजार कर रही थीं. मंडप सजाया जा चुका था, गेंदे के फूल की माला से विवाह स्थल को सजाया गया था, लेकिन इसी बीच पता चला कि दूल्हा भागने वाला है. अचानक किसी बात से परेशान दूल्हा बरात छोड़कर भागने की फिराक में. इसके बाद ही दुल्हन ने दूल्हे को बीच रास्ते में ही पकड़ा और पहले पास के मंदिर में ले जाकर उससे शादी की. बताया जा रहा है यह पूरा मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर का है.

यह है पूरा मामला

युवती (दुल्हन) और युवक (दूल्हा) बीच बीते करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दूल्हा मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है. दोनों ने शादी करने का भी मन बनाया. दोनों की रजामंदी से शादी की तारीख भी तय हो गई थी. इसी रविवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी कराने के लिए सभी तैयारियां भी की गई. एक तरफ युवती सोलह सिंगार कर दुल्हन बनकर मंडप में दूल्हे का इंतजार कर रही थी लेकिन इसी दौरान प्रेमिका किसी बात को लेकर शादी करने का इरादा बदल गया और युवती के साथ शादी करने से इनकार करने लगा. दूल्हे के भागने की भनक जब दुल्हन को लगी तो दुल्हन ने अपने प्रेमी को फोन किया. इसके बाद युवक बहाने बनाने लगा और कहने लगा कि वह अपनी मां को लेने के लिए बदायूं जा रहा है.

दुल्हन ने किया 20 किलोमीटर तक पीछा

जैसे ही दुल्हन ने ये बात सुनी कि उसका प्रेमी अपनी मां को लेने बदायूं जा रहा है तब युवती को भी शक हो गया कि यह विवाह से भागने की कोशिश कर रहा है. यह बात सुनकर दुल्हन पीछा करने लगी और उसे बरेली शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भमोरा थाने के सामने पकड़ लिया. और जबरन दूल्हे को बस से उतार तक मंडप की ओर ले जाने लगे यह करीब 2 घंटे तक किस तरह का ड्रामा हुआ. यह सब देखने के लिए भीड़ भी वहां जमा हो गई फिर बाद में परिवार के लोगों से बातचीत हुई बड़े बुजुर्गों ने आपस में समझौता किया और दोनों का विवाह भमोरा के ही मंदिर में करा दिया गया। 

परिवार के रजामंदी के बाद हुई रसमे

जब दुल्हन ने अपने प्रेमी को भमोरा मे बस मे पकड़ लिया. तो इस दौरान कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. फिर इस मामले में युवक और युवती के परिवार के लोगों ने रजामंदी कर और समझौता करने के बाद भमोरा के ही एक मंदिर में विवाह की रस्म पूरी कर दोनों का विवाह कराया गया.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kciXB8t

Florida Governor DeSantis to enter 2024 race in Twitter event with Musk

His rising profile among Republicans and fundraising prowess likely make him the biggest threat to Mr. Trump’s hopes of becoming the Republican nominee for the White House again

from | The Hindu https://ift.tt/LHK3zFW