Wednesday, March 20, 2024

ट्रेन के AC कोच में इधर-उधर घूम रहा था चूहा, यात्री ने VIDEO बनाकर की शिकायत, रेलवे ने तुरंत लिया संज्ञान

भारत में ट्रेन एक ऐसा साधन है, जिसका इस्तेमाल सभी वर्गों के लोग करते हैं. देखा जाए तो आज भारतीय रेलवे यात्रियों को कई सुविधाएं भी दे रहा है, मगर कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिसकी वजह से रेलवे को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक चूहा AC बोगी में इधर-उधर घूम रहा है. एक महिला यात्री ने इस चूहे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. वीडियो शेयर होने के बाद भारतीय रेलवे ने रिप्लाई भी किया है.

क्या है पूरा मामला?

Jasmita Pati नाम की एक महिला यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की AC बॉगी में घूमते चूहों के दो वीडियो शेयर किए हैं. इनमें देखा जा सकता है कि कैसे एक चूहा मजे से एसी बोगी में इधर-उधर टहल रहा है. महिला की पोस्ट के अनुसार, वह भुबनेश्ववर-जूनागढ़ एक्सप्रेस से सफ़र कर रही थी. एसी बोगी में सफर के दौरान जस्मीता को एक चूहा दिखा. जस्मीता ने  पोस्ट में लिखा- "इस ट्रेन यात्रा के दौरान चूहों को इधर-उधर घूमते और साफ-सफाई की भयावह स्थिति देखकर हैरान हूं. इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कुछ करने की आवश्यकता है." पोस्ट में जस्मिता ने रेल मंत्रालय, मध्य रेलवे और रेलवे सेवा के ऑफिशियल एक्स अकाउंट्स को टैग भी किया.

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में AC कोच में चूहे को इधर-उधर भागते देखा गया, जबकि दूसरे क्लिप में ट्रेन में गंदगी को दिखाया गया है. वीडियो में दिखा रहा है कि कोच में लगे शीशे पर धूल जमी हुई है.

12 बजकर 16 मिनट पर जस्मिता ने इन वीडियोज़ को पोस्ट किया. वीडियो पोस्ट होने के बाद ही रेलवे सेवा के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से जवाब आया. रेलवे सेवा ने महिला यात्री से टिकट विवरण साझा करने के लिए कहा गया ताकि वे "तत्काल कार्रवाई" कर सकें. इसके बाद महिला यात्री ने अपनी पीएनआर नंबर और जरूरी डिटेल्स शेयर किए जिसके बाद रेलवे सेवा का एक और रिप्लाई आया जिसमें लिखा था- आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया है. 

पिछले साल अक्टूबर में भी इसी तरह का एक मामला देखने को मिला था. उस समय एक ट्रेन की पेंट्री के अंदर चूहों को घूमते हुए और भोजन को खाते हुए देखा गया था. इस चौंकाने वाली घटना को एक ट्रेन यात्री ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था.

उस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @mangirish_tendulkar द्वारा शेयर किया गया था. यूजर अपनी फैमिली के साथ 11099 LTT MAO Express से सफर कर रहा था.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/N4cG7LP

Tuesday, March 19, 2024

2019 में सबसे 'बड़ी' जीत दिलाने वाले 10 में से 4 चेहरे BJP ने बदले; जानें- अब किसे मिला मौका

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) की तैयारी सभी दलों की तरफ से तेज कर दी गयी है. चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कई उम्मीदवार भारी अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे थे.  सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने वालों टॉप 10 उम्मीदवारों में सभी बीजेपी (BJP) के थे. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में कुछ उम्मीदवारों का टिकट बीजेपी ने काट लिया है. पूरे देश में गुजरात के नवसारी सीट से बीजेपी के सीआर पाटिल सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे. सीआर पाटिल ने 6 लाख 89 हजार 668 वोट से कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया था. 

  1. नवसारी (गुजरात) - इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के सीआर पाटिल ने 6 लाख 89 हजार 668 वोटों से कांग्रेस के धर्मेश पटेल को हराया था. बीजेपी ने इस चुनाव में भी सीआर पाटिल को ही प्रत्याशी बनाया है. सीआर पाटिल गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं. पिछले तीन लोकसभा चुनाव से वो नवसारी से चुनाव जीत रहे हैं. 
  2. करनाल (हरियाणा) -  हरियाणा के इस सीट से बीजेपी के संजय भाटिया ने कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोटों से हराया था. संजय भाटिया को 70 प्रतिशत से भी अधिक वोट मिले थे. हालांकि इस चुनाव में बीजेपी ने संजय भाटिया का टिकट काट लिया है. उनकी जगह पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उम्मीदवार बनाया गया है. 
  3. फरीदाबाद  (हरियाणा) -  हरियाणा के ही एक अन्य सीट फरीदाबाद से बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना को 6 लाख 38 हजार 239 वोटों से हराया था.  बीजेपी ने इस बार भी  कृष्णपाल गुर्जर को मैदान में उतारा है. 
  4. भीलवाड़ा (राजस्थान) - बीजेपी के उम्मीदवार सुभाष चंद्र ने कांग्रेस के प्रत्याशी राम पाल शर्मा को 6 लाख 12 हजार वोटों से हराया था. 2024 के चुनाव के लिए अभी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. बीजेपी के कई नेता टिकट की रेस में हैं.  
  5. वडोदरा (गुजरात) - गुजरात के वडोदरा से बीजेपी के उम्मीदवार रंजनबेन भट ने कांग्रेस  प्रशांत पटेल को 5.89 लाख वोटों से हराया था. बीजेपी ने रंजनबेन भट को एक बार फिर मैदान में उतारा है. पिछले 2 चुनावों से उन्हें जीत मिल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में इस सीट को खाली किए जाने के बाद से रंजनबेन भट यहां पर चुनाव जीत रहे हैं. 
  6. पश्चिमी दिल्ली - पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर पिछले 2 चुनावों से बीजेपी का कब्जा है. पिछले चुनाव में बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 5 लाख 78 हजार 486 वोटों से हराया था. प्रवेश वर्मा बीजेपी के दिवंगत नेता साहेब सिंह वर्मा के पुत्र हैं. हालांकि इस बार बीजेपी ने प्रवेश वर्मा का टिकट काट लिया है. बीजेपी की तरफ से इस बार के चुनाव में कमलजीत सहरावत को उम्मीदवार बनाया गया है. 
  7. चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) -  राजस्थान के चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव में बीजेपी के सीपी जोशी ने कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत को 5 लाख 76 हजार 247 वोटों से हराया था.  एक बार फिर बीजेपी ने सी.पी. जोशी को प्रत्याशी बनाया है. सीपी जोशी के मुकाबले कांग्रेस की तरफ से उदय लाल अंजना मैदान में हैं. 
  8. गांधीनगर (गुजरात) : बीजेपी नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने 5 लाख 57 हजार 14 वोटों से कांग्रेस के सीजी चावड़ा को हराया था. गांधीनगर सीट से एक बार फिर अमित शाह मैदान में हैं. अमित शाह से पहले इस सीट पर लंबे समय तक लाल कृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते रहे थे. एक दफे अटल बिहारी वाजपेयी भी इस सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे.
  9. उत्तर पश्चिमी दिल्ली - उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर बीजेपी के हंसराज हंस ने 5 लाख 53 हजार 897 वोटों से आप के गुगन सिंह को हराया था. हालांकि बीजेपी ने इस चुनाव में हंसराज हंस को प्रत्याशी नहीं बनाया है. योगेंद्र चंदोलिया इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार होंगे. योगेंद्र चंदोलिया दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं.
  10. होशंगाबाद (मध्यप्रदेश) - साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को 5 लाख 53 हजार 682 वोटों से हराया था. बीजेपी ने उदय प्रताप सिंह को विधानसभा चुनाव में उतारा था और वो चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच गए. वहीं इस बार बीजेपी की तरफ से दर्शन सिंह चौधरी को टिकट मिला है. 


from NDTV India - Latest https://ift.tt/0ECcvVh

चीन का उदय और अस्थिर सीमाएं भारत के लिए अहम चुनौती : सीडीएस जनरल चौहान

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान ने सोमवार को कहा कि चीन का उदय और इस देश से सटी अस्थिर सीमाएं निकट भविष्य में भारत और उसके सशस्त्र बलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी रहेगी. चीन के उदय और दुनिया पर इसके प्रभाव के विषय पर रणनीतिक और सुरक्षा परिचर्चा को संबोधित करते हुए जनरल चौहान ने विवादित सीमाओं से संबंधित सभी टकराव बिंदुओं पर चीनी सेना के साथ दक्षतापूर्वक निपटने की आवश्यकता पर जोर दिया.

जनरल चौहान ने कहा कि भारत का पड़ोसियों के साथ सीमाओं पर विवाद है और इन संघर्षों के कारण वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) जैसे शब्द सामने आए हैं. सीडीएस ने कहा, ‘‘चीन से सटी अस्थिर सीमाएं और चीन का उदय निकट भविष्य में भारत और भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी रहेगी.''

जनरल चौहान ने कहा कि सभी विवादित सीमाओं की तरह, विरोधी द्वारा नए तथ्य, टॉपोनिमी (स्थान के नामों का अध्ययन), नक्शे में छेड़छाड़ या एक नया विमर्श बनाने की प्रवृत्ति बरकरार रहेगी. उन्होंने कहा, ‘‘इसका फिर से हम सभी को सभी स्तरों पर सामूहिक रूप से मुकाबला करना होगा, जिसमें शिक्षाविद, विचारक और रणनीतिकार शामिल हैं.''

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ लगभग चार साल से जारी सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 12 मार्च को कहा था कि इस अवधि के दौरान के "तनाव" से दोनों देशों में से किसी को भी कुछ भी हासिल नहीं हुआ. जयशंकर ने कहा कि भारत "निष्पक्ष और उचित समाधान" खोजने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन ये कुछ ऐसा हो, जो समझौतों का सम्मान करता हो और वास्तविक नियंत्रण रेखा को मान्यता देता हो.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/XfQmgr8

Monday, March 18, 2024

पश्चिम बंगाल : अदालत ने शाहजहां शेख के भाई और दो अन्य को 5 दिन की CBI हिरासत में भेजा

पश्चिम बंगाल की एक स्थानीय अदालत ने रविवार को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) के भाई शेख आलमगीर और दो अन्य को पांच दिनों के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि तीनों को पांच जनवरी को संदेशखाली (Sandeshkhali) में शाहजहां के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान केंद्रीय एजेंसी की टीम पर हमले के आरोप में सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद शनिवार को गिरफ्तार किया था. 

उसने बताया कि बशीरहाट उपमंडलीय अदालत ने आलमगीर, सिराजुल मुल्ला और मफीजुल मुल्ला को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया. 

सीबीआई को संदेह है कि तीनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले का हिस्सा थे और जब ईडी की टीम शाहजहां शेख के परिसर पर छापा मारने गई थी तब उन्होंने ही भीड़ को हमले के लिए उकसाया था. 

एक सूत्र ने बताया कि यह संयोग है कि रविवार को ही सीबीआई के अधिकारियों ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के साथ मारपीट के मामले में संदेशखाली के सात लोगों को समन जारी किया. 

55 दिन बाद हुई थी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी 

कोलकाता से करीब 80 किलोमीटर दूर संदेशखाली स्थानीय महिलाओं द्वारा शाहजहां शेख और उसके साथियों पर भूमि-हथियाने और यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद से चर्चा में है. शाहजहां मछलीपालन के कारोबार से जुड़ा हुआ है. 

कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में पांच जनवरी को शाहजहां शेख के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची ईडी की टीम पर हुए हमला के बाद से शेख फरार था. 55 दिनों के बाद शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां के फरार होने के बाद यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाकर हिंसक प्रदर्शन किया था.

हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी थी जांच 

शाहजहां पर लगे आरोपों की जांच पुलिस से राज्य की अपराध जांच शाखा (सीआईडी) ने अपने हाथ में ले ली थी, लेकिन बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई.

अदालत ने 10 मार्च को शाहजहां को चार दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेजा था. अदालत ने बाद में हिरासत की अवधि आठ दिन और बढ़ा दी और 22 तक सीबीआई के हवाले कर दिया. 

ये भी पढ़ें :

* संदेशखाली : ED अधिकारियों पर हमले के आरोप में शाहजहां शेख के भाई समेत तीन गिरफ्तार
* संदेशखाली में ED का बड़ा एक्शन, शाहजहां शेख से जुड़े चार जगहों पर रेड
* CM ममता बनर्जी ने संदेशखाली की महिलाओं के साथ किया मार्च, कहा- PM मोदी के आरोप बेबुनियाद



from NDTV India - Latest https://ift.tt/WmE6nCJ

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को सराहा, कहा-बहुत कम लोग ही इस तरह की यात्रा निकाल सकते हैं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के समापन पर कांग्रेस नेता के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि बहुत कम लोग हैं, जो ऐसी यात्रा निकाल सकते हैं. राहुल गांधी ने 63 दिवसीय 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का समापन मध्य मुंबई में डॉ. बीआर आंबेडकर के स्मारक चैत्य भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर किया.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को इस यात्रा में शामिल होना था लेकिन वह शामिल नहीं हो सके. उन्होंने रविवार को राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर अपनी शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि इस यात्रा को असली सफलता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आगामी लोकसभा चुनाव में हराकर मिलेगी.

सपा प्रमुख ने पत्र में कहा ''आज (रविवार) मुंबई में आपकी (राहुल की) भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा का समापन हो रहा है. बहुत कम लोग हैं, जो ऐसी यात्रा कर सकते हैं. आपके इस दृढ़ संकल्प के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'' यादव ने कहा ''आपने (राहुल ने) इस यात्रा की मणिपुर से शुरुआत की, जो भाजपा सरकार की नाकामी के कारण जल रहा है. पूर्वोत्‍तर से आपने मजबूत संदेश दिया.'' उन्होंने पत्र में लिखा ''पूरी यात्रा के दौरान आपकी किसान, नौजवान, महिला, बुजुर्ग समेत समाज के हर वर्ग से मुलाकात हुई और आप उनकी समस्याओं से नजदीक से रूबरू हुए.''

यात्रा में शामिल न हो पाने का जिक्र करते हुए यादव ने कहा ''निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा कल (शनिवार) चुनाव की घोषणा कर दी गयी, 20 मार्च से यूपी में नामांकन प्रारंभ है, जिसकी तैयारियों के चलते ही यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं.'' सपा प्रमुख ने उम्मीद जताते हुए कहा, ''आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि किसान, नौजवान, पिछड़ा, दलित और महिला विरोधी भाजपा को जनता इस चुनाव में उखाड़ फेंकेगी. इस यात्रा की असली सफलता इसी मायने में होगी कि भाजपा को इस चुनाव में पराजय मिले.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/95krgMB

Sunday, March 17, 2024

संदेशखाली : ED अधिकारियों पर हमले के आरोप में शाहजहां शेख के भाई समेत तीन गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दल पर पांच जनवरी को हुए हमले में शामिल होने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शाहजहां शेख के भाई समेत तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया. सीबीआई ने शाहजहां शेख के भाई शेख अलोमगीर, संदेशखालि में तृणमूल की छात्र शाखा के अध्यक्ष मफुजर मोल्ला और स्थानीय व्यक्ति सिराजुल मोल्ला को गिरफ्तार किया. उन्हें रविवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. 

एजेंसी ने शाहजहां शेख के भाई और दो अन्य को पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया. सीबीआई ने पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज तीन प्राथमिकियों संबंधी मामलों को कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर अपने हाथ में ले लिया है.

अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद और एकत्र किए गए तकनीकी साक्ष्यों के मद्देनजर इन तीनों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. 

सीबीआई ने अब तक 14 को किया गिरफ्तार 

इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस मामले में सीबीआई द्वारा पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. 

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को संदेह है कि ये लोग पांच जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले में कथित तौर पर शामिल थे और जब अधिकारी पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शाहजहां शेख के परिसरों पर छापा मारने गए थे तब इन्होंने उन पर हमला करने के लिए भीड़ को उकसाया था. 

ये भी पढ़ें :

* संदेशखाली में ED का बड़ा एक्शन, शाहजहां शेख से जुड़े चार जगहों पर रेड
* संदेशखाली मामला: बंगाल सरकार ने SC में कहा- "CBI को जांच सौंपना संघवाद के सिद्धांतों के खिलाफ"
* पश्चिम बंगाल : संदेशखाली में CBI ने शाहजहां शेख के घर और दफ्तर पर मारे छापे



from NDTV India - Latest https://ift.tt/bQMLRUB

Saturday, March 16, 2024

के कविता की गिरफ्तारी के समय ED अधिकारियों के साथ KTR की हुई बहस, वीडियो बनाकर उठाए सवाल

दिल्ली शराब नीति मामले में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता की शुक्रवार शाम गिरफ्तारी के समय उनके भाई केटी रामा राव (KTR) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों की टीम के बीच खूब बहस हुई. दोनों पक्ष एक-दूसरे का वीडियो बनाते रहे और सवाल-जवाब करते रहे. के कविता के हैदराबाद स्थित घर के अंदर के एक वीडियो में केटीआर को ईडी अधिकारियों के साथ तीखी बहस करते हुए दिखाया गया है.

ट्रांजिट वारंट को लेकर हुआ विवाद
वीडियो में, उन्होंने दावा किया कि एजेंसी के अधिकारियों के पास पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को दिल्ली ले जाने के लिए आवश्यक ट्रांजिट वारंट नहीं है. केटीआर ने ईडी अधिकारियों से पूछा, "मैडम भानु प्रिया मीना कहती हैं कि तलाशी पूरी हो गई है और गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है, लेकिन उनके पास ट्रांजिट वारंट नहीं है. अब वह कहती हैं कि परिवार अंदर नहीं आ सकता?"

यह होता है ट्रांजिट वारंट
ट्रांजिट वारंट या ट्रांजिट रिमांड आदेश एक न्यायिक मजिस्ट्रेट का निर्देश है जो गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को कानूनी तौर पर राज्य की सीमाओं के पार ले जाने से पहले पुलिस हिरासत में सौंपता है. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया है कि के कविता को अब आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा.

अन्य लोग बहस करते रहे
के कविता के घर के 43-सेकंड के वीडियो में केटीआर और उनके सहयोगी जांच एजेंसी टीम को आमने-सामने होते हुए दिखाया गया है, जिसमें प्रत्येक पक्ष गतिरोध का वीडियो बना रहा है और दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में एक जगह मीना (पीली शर्ट वाली महिला) टकराव का फिल्मांकन कर रहे एक व्यक्ति को निर्देश देते हुए कहती हैं, "आप अंदर कैसे आए? वे अंदर कैसे आए? उनसे यह सवाल पूछें..." इस पर केटीआर का एक सहयोगी जवाब देता है, "मैडम, दरवाज़ा खुला था..." केटीआर और ईडी अधिकारियों के बीच विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने की चेतावनी भी शामिल है. तेलंगाना के पूर्व मंत्री ने घोषणा की, "आप गंभीर संकट में हैं (शीर्ष अदालत में एक अंडरटेकिंग की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए)", जिस पर एजेंसी के अधिकारी जवाब देते हैं, "आपके पास इसके लिए कानूनी रास्ते हैं."

यह है पूरा मामला
ईडी ने दावा किया है कि के कविता उस 'साउथ ग्रुप' का हिस्सा हैं, जिसने अब खत्म हो चुकी शराब उत्पाद शुल्क नीति के तहत शराब लाइसेंस के लिए दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को रिश्वत दी थी. 'साउथ ग्रुप' पर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है. ईडी का दावा है कि इस पैसे का इस्तेमाल AAP ने चुनाव अभियानों के लिए किया था. इस मामले में कविता से पहले भी दो बार 2022 और 2023 में पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन तब से वह ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो के कई समन के बाद भी जांच में शामिल नहीं हुईं. उन्होंने यह दावा करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया कि केंद्रीय एजेंसियां ​​महिला आरोपियों को अपने कार्यालयों में पेश होने के लिए नहीं बुला सकतीं. कविता ने पहले अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इन्कार किया है, और भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए ईडी के माध्यम से उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया है. आज शाम उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक मेगा आउटरीच के लिए तेलंगाना में हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/RaGzQNP

Friday, March 15, 2024

बैक टू बैक 14 फ्लॉप फिल्में दे चुका है ये डायरेक्टर, बॉलीवुड में हिट न मिलने पर बना डाली एडल्ट फिल्म

किसी डायरेक्टर ने अपने करियर में बनाई कुल फिल्मों में से अस्सी प्रतिशत फिल्में फ्लॉप दी हों तो उसका करियर का ग्राफ कैसा होगा. हम जिस डायरेक्टर की आपसे बात कर रहे हैं वो अपने फिल्मी करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में बना चुके हैं. 14 फिल्में तो ऐसी भी रही हैं जो बैक टू बैक फ्लॉप रहीं. हालांकि इस डायरेक्टर के नाम पर कुछ नायाब फिल्में भी दर्ज हैं लेकिन उनकी गिनती कितनी कम है ये आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं. लगातार इतनी फ्लॉप फिल्मों के बाद हाल ये हुआ कि डायरेक्टर एडल्ट फिल्म बनाने पर मजबूर हो गया. उसके लिए इसी इंड्स्ट्री की स्टार के साथ हाथ भी मिलाया.

ये फिल्में रहीं फ्लॉप

जिस डायरेक्टर का हम जिक्र कर रहे हैं वो हैं राम गोपाल वर्मा. जो नब्बे के दशक में अपने करियर की पीक पर थे. उनके नाम पर शूल जैसी मूवी दर्ज है, जिसे उन्होंने लिखा और डायरेक्ट किया. इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला. इसके अलावा रंगीला, शिवा, सत्या जैसी फिल्मों का इंपेक्ट भी खूब रहा. सरकार और रक्त चरित्र जैसी उनकी मूवीज आंशिक रूप से सफल मानी गईं, लेकिन उसके बाद से उनका सितारा डूबने लगा. रात, द्रोही, दौड़, मस्त, नाच, निशब्द, राम गोपाल वर्मा की आग, डार्लिंग, कॉन्ट्रेक्ट, अज्ञात, रण, नॉट अ लव स्टोरी, डिपार्टमेंट, भूत रिटर्न्स, सत्या 2, वीरप्पन और सरकार 3 जैसी उनकी मूवीज या तो फ्लॉप रहीं या डिजास्टर साबित हुईं.

एडल्ट मूवी बनाने पर हुए मजबूर

एक के बाद एक मिल रही नाकामी से राम गोपाल वर्मा शायद बहुत हताश हो गए. क्योंकि, से उबरने के लिए उन्होंने एडल्ट मूवी तक बनाने की कोशिश की. साल 2018 में उन्होंने गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ नाम की एडल्ट मूवी बनाई. इस फिल्म में लीड रोल में एडल्ट फिल्म स्टार मिया मालकोवा नजर आईं. मिया मालकोवा के साथ शूटिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर ये भी लिखा कि उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/HgxzNs2

D&V Business Consulting to expand presence in three states



from Ahmedabad News, Latest Ahmedabad News Headlines & Live Updates - Times of India https://ift.tt/roe2ZTh

Thursday, March 14, 2024

भाजपा ने गुजरात में 7 और सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए, 5 नए चेहरे

भारतीय जनता पार्टी (BJP Loksabha Candidate Second List) ने बुधवार को गुजरात में सात और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसमें रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश समेत पांच मौजूदा सांसदों को हटाकर नए चेहरों को प्रत्याशी बनाया गया है. गुजरात में लोकसभा की 26 सीट हैं. भाजपा ने दो मार्च को गुजरात की 15 लोकसभा सीटों समेत 195 सीट पर उम्मीदवार घोषित किए थे. पिछली बार भाजपा ने राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी.

नयी दिल्ली में 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के बाद अब गुजरात की शेष चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है. तीन बार की सांसद जरदोश की जगह पार्टी ने सूरत लोकसभा सीट से मुकेश दलाल को उम्मीदवार बनाया है.

दलाल (63) भाजपा शासित सूरत नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष थे और फिलहाल पार्टी की सूरत शहर इकाई के महासचिव हैं. जिन चार अन्य मौजूदा सांसदों का टिकट काटा गया है, उनमें साबरकांठा के दीपसिंह राठौड़, वलसाड के केसी पटेल, भावनगर की भारतीबेन शियाल और छोटा उदेपुर की गीताबेन राठवा शामिल हैं.

जिन दो मौजूदा सांसदों को पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है, उनमें वडोदरा की रंजनबेन भट्ट और अहमदाबाद-पूर्व के हसमुख पटेल शामिल हैं. भाजपा ने साबरकांठा से भीकाजी ठाकोर, भावनगर से नीमूबेन बंभानिया, वलसाड से दलाल पटेल और छोटा उदेपुर से धवल पटेल को उम्मीदवार बनाया है. लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dDk1mEq

Wednesday, March 13, 2024

कमलनाथ और उनके बेटे के BJP में जाने की अफवाह के बाद नकुलनाथ को मिला कांग्रेस से टिकट

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस सांसद नकुल नाथ को कांग्रेस ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से टिकट दिया है. कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी दूसरी लिस्ट में 43 नए उम्मीदवारों की घोषणा की है. पहली सूची में 39 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था. 'वरिष्ठ' नाथ और 'कनिष्ठ' नाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के कारण पिछले महीने कांग्रेस नेतृत्व तनाव में था. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कमलनाथ पार्टी से 'नाखुश' हैं.

कांग्रेस ने इन खबरों का खंडन किया था कि कमलनाथ पार्टी छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1979 में चुनाव प्रचार के दौरान कमलनाथ को अपना "तीसरा बेटा" कहा था. कुछ दिनों बाद कमलनाथ ने भी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी में जाने की खबरों से इनकार किया था. उन्होंने कहा, "क्या आपने ये बात मेरे मुंह से सुनी है?"

नकुलनाथ ने भी इसका जोरदार खंडन करते हुए कहा, "...न तो कमलनाथ और न ही नकुल नाथ बीजेपी में शामिल होंगे."

छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ है और राज्य में कांग्रेस द्वारा जीती गई एकमात्र लोकसभा सीट है. भाजपा ने 2019 में मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर जीत हासिल की थी. ​​इस बार बीजेपी ने सभी 29 सीटें पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है.

हालांकि, अपने पिता के बजाय इस सीट से खुद चुनाव लड़ने के नकुल नाथ की पसंद ने कुछ लोगों की भौंहें चढ़ा दी हैं. खासकर तब जब पूर्व मुख्यमंत्री ने 24 घंटे पहले ही जोर देकर कहा था कि वो छिंदवाड़ा सीट नहीं छोड़ेंगे. ऐसी भी चर्चा थी कि कमलनाथ जबलपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

जबलपुर भाजपा का गढ़ है. 1996 के चुनाव से ही इस पर बीजेपी का कब्जा है और मौजूदा सांसद राकेश सिंह यहां से लगातार पांचवीं जीत की तलाश में हैं.

1996 में कमलनाथ की पत्नी अलका नाथ की जीत से लेकर कांग्रेस की तरफ से नाथ परिवार ने छिंदवाड़ा में अब तक 11 बार जीत हासिल की है. वास्तव में, पार्टी केवल एक बार ये सीट भाजपा से हारी है. 1997 के उपचुनाव में सुंदर लाल पटवा ने यहां से जीत हासिल की थी.

राजस्थान में वैभव गहलोत

भाजपा लगातार कांग्रेस पर 'वंशवाद' को लेकर हमला करती रही है. हालांकि कांग्रेस ने इस बार एक और दिग्गज नेता के बेटे को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के बेटे वैभव गेहलोत को जालौर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जाएगा. ये पिछले चार चुनावों से भाजपा का गढ़ रहा है. मौजूदा सांसद देवजी पटेल यहां से लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं.

वैभव गहलोत से पिछले साल कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने नौ घंटे तक पूछताछ की थी. गहलोत की पूछताछ राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुई थी, जिसमें तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि वैभव गहलोत ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा, "न तो मेरे परिवार और न ही मेरा फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) या विदेशी लेनदेन से कोई संबंध है."

आरोपों को खारिज करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि वैभव का कोई विदेशी मुद्रा लेनदेन नहीं था. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था, ''वैभव गहलोत की सिर्फ एक टैक्सी कंपनी है.''

इस बीच, कांग्रेस ने अपनी 43 सीटों की दूसरी सूची में गौरव गोगोई का भी नाम शामिल किया है, जो लोकसभा में पार्टी के उपनेता हैं. गोगोई जोरहाट सीट से चुनाव लड़ेंगे. 2014 और 2019 में उन्हें कांग्रेस के गढ़ कलियाबोर सीट से मैदान में उतारा गया था और उन्होंने जीत हासिल की थी.

आजादी से लेकर 2009 लोकसभा चुनाव तक जोरहाट भी कांग्रेस की सीट थी. लेकिन 2014 में कामाख्या प्रसाद तासा और 2019 में टोपोन कुमार गोगोई ने यहां से जीत हासिल की थी.

कांग्रेस इंडिया गठबंधन में सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर समझौता करने की लगातार कोशिश कर रही है. उसने अभी तक अधिकांश सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जिन पर वो संभवतः चुनाव लड़ेगी.

इसमें राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की 17 सीटें शामिल हैं, जहां प्रियंका गांधी वाड्रा के अपनी मां सोनिया गांधी द्वारा खाली की गई रायबरेली सीट से चुनावी शुरुआत करने की उम्मीद है. उम्मीद है कि राहुल गांधी परिवार के दूसरे यूपी गढ़- अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. केरल के वायनाड सीट से उनकी उम्मीदवारी की पहले ही घोषणा हो चुकी है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/TyPYcvJ

Tuesday, March 12, 2024

BJP-TDP-JSP ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए बांटी सीटें, जानें- कौन कितने पर लड़ेगा

आंध्र प्रदेश में बीजेपी-टीडीपी-जेएसपी गठबंधन पर औपचारिक मुहर लग गई है. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) 17 लोकसभा और 144 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) 6 लोकसभा 10 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना पार्टी (JSP) को 2 लोकसभा और 21 विधानसभा सीटें दी गई है.

आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी होने हैं. यहां विधानसभा की 175 और लोकसभा की 25 सीटें हैं.

तेदेपा अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने विश्वास जताया है कि आंध्र प्रदेश के मतदाता एनडीए को उनकी सेवा करने के लिए ऐतिहासिक जनादेश देंगे.

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की खातिर टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण से सोमवार को मुलाकात की.

तेदेपा सूत्रों ने बताया कि शेखावत के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने नायडू और कल्याण से मिलकर गठबंधन के उम्मीदवारों पर चर्चा की.

सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश में विपक्षी पार्टी ने 17 से 20 मार्च के बीच एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित किया है.

उन्होंने कहा, “हमने पीएम मोदी को सभा के लिए आमंत्रित किया है. उम्मीद है कि वो आएंगे. तारीख अभी तय नहीं हुई है. हमने 17 मार्च का प्रस्ताव रखा, लेकिन एक दिन आगे-पीछे हो सकता है. 17 से 20 मार्च के बीच ये सभा होगी. ये अभियान शुरू करने का एक अच्छा तरीका होगा. मोदी, नायडू और पवन, सब एक साथ होंगे.”

तेदेपा के एक नेता ने कहा कि अगर मोदी इस सभा में भाग लेते हैं, तो ये एक दशक में पहली बार होगा कि मोदी, नायडू और कल्याण एक ही मंच पर होंगे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/PnItk6j

पोखरण में होगा तीनों सेनाओं के स्वदेशी हथियारों की ताकत का प्रदर्शन, PM मोदी देखेंगे 'भारत शक्ति'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार (12 मार्च) को राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन देखेंगे. तीनों सेनाओं के लाइव फायर और युद्धाभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के समन्वित प्रदर्शन को 'भारत शक्ति' नाम दिया गया है. भारतीय थल सेना, भारतीय जल सेना और वायु सेना लगभग 50 मिनट तक युद्धाभ्यास करके मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत निर्मित हथियारों का प्रदर्शन करेंगी. 

रक्षा क्षेत्र में भारत की ‘आत्मनिर्भरता' का होगा प्रदर्शन
इस अभ्यास के दौरान भारत में निर्मित हथियार प्रणालियां, अर्जुन टैंक, धनुष होवित्जर, तेजस लड़ाकू विमान और एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. रक्षा क्षेत्र में भारत की ‘आत्मनिर्भरता' के इस प्रदर्शन को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय भी होंगे.

रविवार को पीएमओ ने पुष्टि कर दी है कि पीएम मोदी मंगलवार को राजस्थान के पोखरण में ‘भारत शक्ति' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

"पहले सरकारें सिर्फ घोषणाएं करती थीं, हमने जो कहा वो करके दिखाया": आजमगढ़ में बोले पीएम मोदी

ड्रोन और वायुसेना की ली जाएगी मदद
आर्मी डिजाइन ब्यूरो के मेजर जनरल सी एस मान एडीजी ने बताया, "नौसेना के मार्कोस, वायुसेना के गरुड़ और थलसेना की स्पेशल फोर्सेस अभ्यास के लिए बनाए गए दुश्मन के इलाके में घुसकर ऑपेरशन करेंगे. आसमान से ड्रोन और वायुसेना की मदद भी ली जाएगी, ताकि कोई इस दौरान उनपर हमला ना कर पाए. इसके बाद लंबी दूरी के हथियारों और आर्टिलरी गन से लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगाकर उन्हें नष्ट किये जाने का प्रदर्शन होगा." 

पीएम मोदी के दखल के बाद पुतिन ने बदली थी यूक्रेन पर परमाणु हमले की योजना : रिपोर्ट

स्वाति और ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम भी दिखाएंगे दमखम
प्रदर्शित किए जाने वाले महत्वपूर्ण उपकरणों में के-9 वज्र सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर, रोबोटिक म्यूल्स, मोबाइल एयर डिफेंस सिस्टम, इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड न्यूट्रलाइजेशन सिस्टम, सर्वत्र ब्रिजिंग सिस्टम, माइनफील्ड प्लॉ, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम और एके-203 असॉल्ट राइफलें शामिल हैं. स्थिर प्रदर्शन में हथियार का पता लगाने वाले रडार स्वाति और ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली भी होगी.

गरजेंगे तेजस लड़ाकू विमान और ध्रुव हेलीकॉप्टर
अभ्यास के दौरान भारत में निर्मित पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, अर्जुन टैंक, धनुष होवित्जर, तेजस लड़ाकू विमान और एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर के विभिन्न संस्करण अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. वायु सेना रणनीतिक लक्ष्यों को गहराई से भेदने, जबकि नौसेना रणनीतिक प्रभाव के लिए समुद्री संचालन का प्रदर्शन करेगी. साथ ही किसी स्थान पर कब्जा करने के लिए सेना की सामरिक कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद वायु रक्षा हथियारों और काउंटर ड्रोनों का उपयोग करके दुश्मन वायु सेना पर हमला किया जाएगा.

द्वारका एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित, PM ने ₹1 लाख करोड़ की 112 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का किया उद्घाटन, शिलान्यास



from NDTV India - Latest https://ift.tt/CArYJdS