Tuesday, June 20, 2023

परधनमतर मद क अमरक दर : USA क सथ करब रकष सहयग हग परमख एजड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की महत्वपूर्ण यात्रा पर रहेंगे. इस यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सह उत्पादन, सह विकास में करीबी सहयोग के लिए रक्षा औद्योगिक सहयोग का खाका पेश किए जाने की संभावना है. साथ ही इस भेंट से उभरते एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी सहित कई अहम क्षेत्रों में सहयोग के ठोस परिणाम सामने आने की भी उम्मीद है. पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के बारे में विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने सोमवार को कहा कि यह दोनों देशों के संबंधों को लेकर मील का पत्थर है. यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है. 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान रक्षा औद्योगिक सहयोग खाका सामने आने की उम्मीद है.हम इस यात्रा को काफी गहरे और व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखते हैं और पाते हैं कि इस यात्रा को लेकर अमेरिका में अत्यंत सकारात्मक रुचि है. हम नए क्षेत्र में सहयोग को लेकर प्रतिबद्ध और लक्षित हैं जो दोनों देशों और समाज को लेकर महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ दुनिया के लिए भी सकारात्मक योगदान देने की क्षमता वाले हैं. 

प्रधानमंत्री की यात्रा में रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप,उभरते एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग व दूरसंचार, अंतरिक्ष, विनिर्माण क्षेत्र में संबंधों को विस्तार देने पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा. अगर आप भारत-अमेरिका रक्षा गठजोड़ के परिदृश्य को देखें तब यह काफी मजबूत एवं विविधतापूर्ण है. इसमें ऐसे सभी तत्व हैं जो इसे काफी महत्वपूर्ण बनाते हैं. इसमें रक्षा सह उत्पादन और सह विकास से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा हो सकती है।

क्वात्रा ने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर पर अनेक अभ्यास हुए हैं, इसमें कुछ द्विपक्षीय और कुछ क्षेत्रीय प्रकृति के रहे हैं. सशस्त्र बलों के बीच भी स्टाफ स्तर पर संपर्क हैं. भारत ने अमेरिकी उपकरणों की तैनाती की है और इनका उपयोग किया जा रहा है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं. इस दौरान वह दोनों देशों के साथ पहले से ही मजबूत संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा करेंगे.

विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की वाशिंगटन की राजकीय यात्रा का एक महत्वपूर्ण आयाम भारत और अमेरिका के बीच मजबूत प्रौद्योगिकी गठजोड़ बनाना और आर्थिक संबंधों को बेहतर बनाना है. क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच रक्षा सह उत्पादन और सह-विकास से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा हो सकती है.

प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के महत्वपूर्ण पहलुओं एवं रक्षा सहयोग के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में विदेश सचिव ने कहा कि भारत, अमेरिका के रक्षा सहयोग को एक सीमित दृष्टि से देखने के बजाय, इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हमारा सहयोग काफी व्यापक है. इसके कई महत्वपूर्ण भाग हैं. इसके एक नए भाग पर हम काफी ध्यान दे रहे हैं कि भारत और अमेरिका के रक्षा उद्योग अपना द्विपक्षीय सहयोग कैसे बढ़ा सकते हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ySDBvcW

मबई : चलत ऑट म हई कहसन शखस न महल क गल रत कर द हतय

मुंबई के साकीनाका इलाके में सोमवार दोपहर को एक व्यक्ति ने चलती ऑटो रिक्शा के अंदर एक महिला की कथित रूप से गला रेत कर हत्या कर दी और फिर इसी धारदार हथियार से खुद को भी घायल कर लिया. साकीनाका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दत्त नगर के खैरानी रोड पर हुई. पुलिस के अनुसार दीपक बोरसे नामक शख्स ने चलते ऑटो रिक्शा में पंचशीला जामदार नाम की महिला का गला रेत दिया. उसने बचने के लिए गाड़ी से उतरने की कोशिश की लेकिन वह थोड़ी दूरी पर जाकर गिर पड़ी. बोरसे ने इसी धारदार हथियार से अपना गला काटकर अपनी जान देने की भी कोशिश की.

अधिकारी ने बताया कि राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया. दोनों को समीप के अस्पताल ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया. आरोपी का उपचार किया जा रहा है.  उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और ऑटोरिक्शा में किसी बात को लेकर हुए झगड़े की वजह से यह घटना हुई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोरसे के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

ये भी पढ़ें-

 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/QngprdR

Monday, June 19, 2023

एकसपरट क बतय यह HD गल मसक चहर क बन दत ह बदग बस 3 चज मलकर ह ह जएग तयर

Skin Care: पार्लर जाकर फेशियल कराने की बहुत सी महिलाओं की इच्छा होती है. लेकिन, फेशियल महंगे भी होते हैं और हर हफ्ते नहीं कराए जा सकते. इसके बजाय आप घर पर ही फेशियल जैसा ग्लो पाने के लिए हर हफ्ते फेस मास्क  लगा सकती हैं. यहां एक्सपर्ट का बताया एक ऐसा ही फेस मास्क (Face Mask) बनाने का तरीका दिया जा रहा है जिसे लगाने पर स्किन पर एच डी ग्लो आ जाता है. सबसे अच्छी बात है कि यह फेस मास्क एकदम किफायती है और इसे बनाने के लिए सिर्फ 3 चीजों की जरूरत होती है. तो बिना देरी किए आप भी जान लीजिए इस कमाल के फेस मास्क को घर पर बनाकर लगाने का तरीका. 

मुल्तानी मिट्टी से बने ये 6 फेस पैक्स स्किन से चिकनाहट, डेड स्किन और दाग-धब्बों का कर देंगे सफाया 

बेदाग त्वचा के लिए एचडी ग्लो फेस मास्क | HD Glow Face Mask For Spotless Skin 

इंस्टाग्राम पर स्किन एक्सपर्ट गगन सिद्धू का अपना अकाउंट है. गगन सिद्दू कॉस्मोटॉलिजिस्ट भी हैं और डाइटीशियन भी. गगन अपने अकाउंट पर अक्सर ही स्किन केयर टिप्स ट्रिक्स शेयर करती रहती हैं. ऐसे ही एक वीडियो में गगन ने एचडी ग्लो फेस मास्क बनाने का तरीका बताया है. इस फेस मास्क को बनाना आसान है और गगन के अनुसार इसे लगाने पर चेहरे पर बेदाग निखार भी आ जाता है. 

फेस मास्क बनाने के लिए आपको चीनी, मोरिंगा पाउडर (Moringa Powder) और कॉफी की जरूरत होगी. तीनों चीजों को एकसाथ गुलाबजल या फिर पानी के साथ मिक्स करके पेस्ट बना लें. इस तैयार फेस मास्क को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. 

गगन के अनुसार, इस फेस मास्क में मोरिंगा का इस्तेमाल किया गया है. मोरिंगा एक जड़ है जिसके सेवन की सलाह आमतौर पर डाइटीशियन देते हैं. यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है और चेहरे के लिए भी अच्छा होता है. इस फेस मास्क की मुख्य सामग्री की तरह यह काम करता है. कॉफी (Coffee) की बात करें तो यह एक अच्छा एक्सफोलिएटर है जो स्किन पर एंटी-स्पॉट, एंटी-पिग्मेंट और एंटी-डार्क सर्कल का काम करती है. इसके अलावा इस फेस मास्क में चीनी (Sugar) का इस्तेमाल हुआ है जो स्क्रब के लिए परफेक्ट साबित होता है. 

आप भी घर पर गगन के बताए इस फेस मास्क को बनाकर लगा सकती हैं और पा सकती हैं, कोमल, निखरी और मुलायम त्वचा. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

परिवार के साथ आदिपुरुष स्क्रीनिंग में पहुंची कृति सनोन


from NDTV India - Latest https://ift.tt/h4T5HPD

PM Modi इस बर UN म हन वल यग दवस करयकरम म शमल हग : अनरग ठकर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 21 जून को केवल भारत में ही नहीं, दुनिया के 197 देशों में योग दिवस मनाया जाता है. यह पहली बार होगा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi इस बार NewYork के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UN) में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के अमेरिका के राजकीय दौरे से पहले न्‍यूयॉर्क के टाइम्‍स स्क्वायर पर भारतीय मूल के नागरिकों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखा जा रहा है. भारतीय मूल के लोग टाइम्‍स स्क्वायर पर भारतीय झंडे लिए और मोदी मोदी के नारे लगाते नजर आए. लोगों ने कहा कि पीएम मोदी का राजकीय दौरे पर आना हमारे लिए गर्व की बात है. NDTV ने टाइम्‍स स्‍क्‍वायर पर उत्‍साह से लबरेज भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों से बातचीत की. बता दें कि पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. 

टाइम्‍स स्‍क्‍वायर पर मौजूद एक महिला ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि हम लोग बहुत खुश हैं. पीएम मोदी इस बार योग दिवस पर नेतृत्‍व करेंगे. उन्‍होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी राजकीय दौरे पर आ रहे हैं. हम काफी खुश और उत्‍साहित हैं. इसके साथ ही महिला ने पीएम मोदी से मुलाकात की भी इच्‍छा जताई.  

एक शख्‍स ने कहा कि पीएम मोदी का कद न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ रहा है. उन्‍होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि जब एक लीडर काम करता है जैसे उन्‍होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम तो दुनिया समझने लगी है कि हिंदुस्‍तान में यदि कोई घटना घटती है तो उसका प्रभाव अमेरिका पर भी होता है. वैश्‍विक नेता के रूप में पिछले कुछ सालों से पीएम मोदी नंबर वन हैं. भारत ही नहीं हमारे अमेरिकी मित्र भी उनकी एक झलक देखने के लिए आतुर हैं. 

ये भी पढ़ें :

भारत-अमेरिका मिलकर दुनिया को बना सकते हैं बेहतर: PM मोदी के US दौरे पर बोले राजदूत एरिक गार्सेटी
PM मोदी US तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे योग, जानिए 21 जून को कौन मंत्री कहां रहेंगे मौजूद
भारत-अमेरिका के रिश्ते का लैंडमार्क साबित होगा PM मोदी का राजकीय दौरा: भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू



from NDTV India - Latest https://ift.tt/o4DKwPr

डआरडओ और नसन न मलकर मनव रहत हवई वमन तपस क सफलतपरवक परकषण कय

डीआरडीओ और नौसेना ने मिलकर एक मानव रहित हवाई विमान तपस का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. नौसेना के कारवाड़ नेवल बेस से 148 किलोमीटर दूर आईएनएस सुभद्रा पर एक दूरस्थ ग्राउंड स्टेशन से तपस यूएवी की कमांड  एंड कंट्रोल की क्षमताओं को ट्रांसफर करने का सफल परीक्षण किया गया.

तपस ने सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर कारवाड़ नेवल बेस से 285 किलोमीटर दूर चित्रदुर्गा के एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से उड़ान भरी. इसने 20 हजार फीट की ऊंचाई पर करीब साढ़े तीन घंटे भरी. इस यूएवी को कंट्रोल करने के लिये आईएनएस सुभद्रा में एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और दो शिप डेटा टर्मिनल लगाए गए थे.

सफल परीक्षण के बाद तपस एटीआर लौट आया. यह यूएवी स्वदेशी तकनीक से बना है. इसका इस्तेमाल केवल सीमा पर निगरानी के लिये नहीं, बल्कि हमले के लिये किया जा सकता है. यह 30 हजार फीट की ऊंचाई पर 24 घंटे उड़ान भर सकता है और अपने साथ 350 किलो तक पेलोड ले जा सकता है. इस यूएवी की इजरायल के हेरॉन यूएवी से तुलना की जा रही है.

ये भी पढ़ें :

भारत-अमेरिका मिलकर दुनिया को बना सकते हैं बेहतर: PM मोदी के US दौरे पर बोले राजदूत एरिक गार्सेटी
PM मोदी US तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे योग, जानिए 21 जून को कौन मंत्री कहां रहेंगे मौजूद
भारत-अमेरिका के रिश्ते का लैंडमार्क साबित होगा PM मोदी का राजकीय दौरा: भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू



from NDTV India - Latest https://ift.tt/mFWur7N

ढल ह गई ह फस क सकन दखन लग ह बढत उमर सबह और रत क लगए य एक चज कछ ह दन म दखग असर

Tulsi For Anti Ageing: मलाइका रोड़ा की फिटनेस और स्किन देखकर क्या आप उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं. शायद आपके मन में भी हमारी तरह से सवाल आता होगा कि आखिर ये सारे सेलेब्स खुद को इतना फिट कैसे रखते हैं कि उनकी उम्र का पता नहीं लगता. बता दें कि मलाइका अरोड़ा 49 साल की हैं लेकिन उनकी फिटनेस और स्किन देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं. इस लिस्ट में सिर्फ मलाइका नहीं बल्कि कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं जिनको देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. 

दरअसल आपकी स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आ जाते हैं. जैसे स्किन का ढ़ीला होना और वजन का बढ़ना. अगर आप इन चीजों के खुद को बचाना चाहते हैं तो हमारे पास है आपके लिए एक घरेलु उपाय जो आपकी इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है. खुद को फिट रखने के लिए आप एक्सरसाइज कर सकते हैं. वहीं स्किन टाइटनिंग के लिए आप घर पर नेचुरल स्किन केयर टॉनिक बना सकते हैं जो स्किन को टाइट ( Skin Tightening Toner) बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है. 

गर्मी से राहत पाने के लिए पी लें इस चीज का शरबत, शरीर को रखेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर

स्किन टाइटनिंग टोनर ( Skin Tightening Toner)

इस टोनर को बनाने के लिए आपको तुलसी का इस्तेमाल करना है. तुलसी जिसे उसके जीवणरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है. इसका सेवन स्वास्थय के लिए फायदेमंद होने के साथ आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. स्किन पर मुहांसे, बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करने में इसका इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है. बस आपकी तुलसी की पत्तियों से टोनर बनाना है और उसका रेगुलर इस्तेमाल करना है. तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये तुलसी स्किन टाइटनिंग टोनर-

तुलसी टोनर बनाने के लिए सामग्री ( Tulsi Toner Ingredients) 

इस टोनर को बनाने के लिए आपको तुलसी के पत्ते, गुलाब जल और ग्लिसरीन चाहिए.

तुलसी टोनर कैसे बनाएं ( How to Make Tulsi Skin Tightening Tonet)

तुलसी टोनर को बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी लेना है और उसे उबलने के लिए रख दें. अब इसमें तुलसी की पत्तियों को धुलकर डाल दें और बर्तन को ढ़ककर धीमी आंच पर गर्म होने दें. 10 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने पर एक स्प्रे बोतल में इस पानी को छानकर निकाल लें. अब इसमें आधा गुलाब जल और एक चम्मच ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. आपको स्किन टाइटनिंग टोनर बनकर तैयार है. 

सुबह और शाम को चेहरे पर लगा लें ये फेस पैक, दूर से ही चमकेगा आपका चेहरा, यहां देखें बनाने का तरीका

कैसे करें इस्तेमाल ( How To Use Ski Tightening Toner)

इसको लगाने के लिए सबसे पहले अपने फेस को धोकर अच्छे से साफ कर लें. फिर इस टोनर को स्प्रे करें. इसके सूख जाने के बाद मॉइश्चराइज लगा लें. बेहतर रिजल्ट के लिए इस टोनर का इस्तेमाल सुबह और रात को सोते समय कर सकते हैं. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/0BJDmaP

सल ऑफ सटल हमलयन चलज क समपन यदध कशल पर आधरत करयकरम न कय मतरमगध

उत्तराखंड के घमशाली में 'सोल ऑफ स्टील हिमालयन चैलेंज' का समापन हुआ. इस मौके पर आयोजित समारोह में मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, जीओसी उत्तर भारत क्षेत्र के लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी, सेना के अन्‍य अधिकारियों और स‍ैनिकों, आईटीबीपी, एनडीआरएफ के जवानों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामवासियों ने भाग लिया. इस दौरान सेना द्वारा युद्ध कौशल आधारित रॉक क्लाइम्बिंग, मिक्स्ड मार्शल आर्ट, कलारीपयट्टू जैसे सामरिक कार्यक्रम पेश किए गए. साथ ही स्थानीय ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय लोक नृत्यों और लोक गीतों के जरिए सभी को मंत्रमुग्‍ध कर दिया. 

कार्यक्रम के दौरान विजेता टीमों को पदक और ट्रॉफी प्रदान की गई. कार्यक्रम के बाद ह्यूमन एबिलिटी बायोम का उद्घाटन किया गया, जो भूमि, वायु और जल के क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों, जीवन कौशल प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वानिकी के क्षेत्र में एक आधार के तरह कार्य करेगा. 

कॉन्कर लैंड एयर वाटर (CLAW) ग्लोबल के सहयोग से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना द्वारा समर्थित सोल ऑफ स्टील अभियान को 14 जनवरी 2023 को देहरादून में लॉन्च किया था. 

‘सोल ऑफ़ स्टील हिमालयन चैलेंज' अपनी तरह का पहला अनूठा अभियान है जिसे गढ़वाल हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्रों के इलाके में आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य केंद्र की 'वाइब्रेंट विलेज' योजना के तहत सीमावर्ती गांवों से पलायन को रोककर यहां की पर्यटन क्षमता को बढ़ाना और लोगों के लिए आय का सृजन करना है. सोल ऑफ स्टील अभियान उच्च इलाकों में पर्वतारोहण, अत्यधिक ठंड में सरवाईव करने के साथ ही मानसिक और शारीरिक कुशलता का अद्वितीय मिश्रण है. 

इस अभियान ने 1401 (94 महिलाओं सहित) साहसिक खेलों के प्रति उत्साही कुशल एथलीटों, सशस्त्र बलों के उम्मीदवारों को इससे जुड़ने के लिए आकर्षित किया. इनमें से केवल 23 (दो महिलाओं सहित) को भारतीय सशस्त्र बलों और CLAW ग्लोबल के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम के द्वारा 10 सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना गया, जिसमें बचाव कौशल, पर्वतारोहण और अत्यधिक ठंड में स्वयं को बचाये रखने का प्रशिक्षण दिया गया था. 

ये भी पढ़ें :

* जम्मू-कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, हथियार और गोला-बारूद बरामद
* मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में एक BSF जवान शहीद, दो अन्य जवान घायल
* सेना ने आपातकालीन अभियानों के लिए ध्रुव हेलीकॉप्टर के उड़ान को दी मंजूरी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/cRMin9e

Sunday, June 18, 2023

जमम-कशमर और लददख म महसस कए गए भकप क झटक

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके रात पौने दस बजे महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 से 4.5 आंकी गई है. जम्मू-कश्मीर में डोडा में झटके महसूस किए गए. भूकंप की वजह से अभी तक जान और माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय लोग अपने घर से बाहर आ गए.

खास बात ये है कि 35 मिनट के अंदर भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए हैं. बार-बार महसूस किए जा रहे भूकंप के झटकों की वजह से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. 

बता दें कि लद्दाख में पिछले गुरुवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस दौरान भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई थी. प्रशासन से मिली जानकारी के उस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी. जबकि उस दौरान भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर पाई गई थी. 

 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/g7DVhIO

Saturday, June 17, 2023

PM मद US त अमत शह दलल म करग यग जनए 21 जन क कन मतर कह रहग मजद

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 21 जून यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day)के मौके पर देश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है. इन आयोजनों में मुख्य रूप केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता अलग-अलग जगहों पर योग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पहली बार अमेरिकी यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UN) में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ओडिशा के बालासोर जाएंगे. जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) कोच्चि में आईएनएस विक्रांत पर योग करेंगे.

गृह मंत्री और रक्षा मंत्री इन जगहों पर करेंगे योग
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही योग दिवस समारोह में शामिल होंगे.जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

बालासोर में रेल त्रासदी के पीड़ितों से मिलेंगे अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा के बालासोर में रेल त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देंगे. रेल मंत्री बालासोर में योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रशासन के उन लोगों से भी मिलेंगे, जो ओडिशा हादसे के पीड़ितों का ध्यान रख रहे हैं. रेल मंत्री हादसे के बाद घायलों के बचाव में जिन डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अन्य कर्मचारियों ने आगे आकर मदद की उनसे भी मुलाकात करेंगे. 

कानून मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल बेकानेर में करेंगे योग
मोदी सरकार में हाल ही में नए कानून मंत्री बनाए गए अर्जुन सिंह मेघवाल राजस्थान के बिकानेर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं, केंद्रीय विज्ञान और तकनीकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जवानों के साथ योग करेंगे.

आयुष मंत्री गोवा में योग दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल 
योग दिवस पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय गोवा में एक बड़े समारोह का आयोजन करेगा. गोवा के पणजी में खुद केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल शामिल होंगे. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के जबलपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे. 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में योग दिवस संबंधी बड़े आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं. बीजेपी के करीब 250 बड़े नेताओं को योग दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा. 

2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पारित किया था प्रस्ताव
बता दें कि दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था. तब से हर साल यह दिन भारत समेत पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. देश और दुनिया के कई छोटे और बड़े संगठन भी अपने स्तर पर योग दिवस को धूमधाम से मनाते हैं. कार्यक्रमों में आम जनता की भागीदारी भी व्यापक तौर पर देखी जाती है

ये भी पढ़ें:-

डेली कर लीजिए ये 5 योगासन, बढ़ेगी पाचन शक्ति पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मिलेगी मदद

योग दिवस पर बालासोर जाएंगे रेल मंत्री, हादसे के दौरान मदद करने वालों से करेंगे मुलाकात



from NDTV India - Latest https://ift.tt/3u0nTEN

बलय : गरम स जल असपतल म बत द दन म 34 लग क मत

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. बलिया में भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. ऐसे में बीते दिनों में ही बलिया में गर्मी की वजह से कुल 34 बीमार लोगों की मौत हो गई है. बलिया जिला अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की गर्मी की वजह से जान गई है उनमें खास तौर पर बुजुर्ग शामिल हैं. 

बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर जयंत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जिले में भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं और अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं.पिछले दो दिन में 34 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 15 जून को 23 और 16 जून को 11 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि मरने वाले मरीजों में ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक हैं और वे अन्य बीमारियों से पीड़ित थे.

सीएमओ ने बताया कि इन लोगों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इन सभी की मौत इलाज के दौरान हुई है. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए गर्मी बर्दाश्त करना मुश्किल होता है.

वहीं, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) दिवाकर सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में मरीजों व कर्मचारियों को लू के खतरे से बचाने के लिए पंखे, कूलर व एसी की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर, पैरा मेडिकल कर्मियों की संख्या में वृद्धि कर दी गई है.

CMO ने लोगों को नसीहत दी है कि गर्मी में, खास तौर से धूप में अगर आवश्यक न हो, तो घर से बाहर ना निकलें. और अगर किसी वजह से घर से बाहर निकलने की जरूरत पड़ती है तो गर्मी व धूप में रहने से बचें और अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना शुरू करें. साथ ही लू से बचाव के लिए छाता, धूप चश्मा और गमछा/दुपट्टा आदि का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EU6awPT

रजयपल न सथल बलज क वभग दसर मतरय क दए कबनट म रहन क भ कय वरध

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की सिफारिश पर वी सेंथिल बालाजी द्वारा संभाले जा रहे विभागों को राज्य सरकार के दूसरे मंत्रियों को आवंटित कर दिया और बालाजी के मंत्रिमंडल में बने रहने पर सहमति नहीं जताई. राज भवन ने यह जानकारी दी. सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था.

राज भवन ने एक बयान जारी कर कहा कि बालाजी अब बिना मंत्रालय के मंत्री हैं, वहीं रवि ने स्टालिन के मंत्रिमंडल में उनके बने रहने का विरोध किया है क्योंकि वह आपराधिक कार्यवाही का सामना कर रहे हैं.इसमें कहा गया कि रवि ने टी वी सेंथिल बालाजी के मंत्रिपरिषद के सदस्य रहने पर सहमति नहीं जताई है क्योंकि वह इस समय न्यायिक हिरासत में हैं.

जारी बयान के अनुसार स्टालिन की सिफारिश पर बालाजी द्वारा अब तक संभाले जा रहे बिजली, गैर-परंपरागत ऊर्जा विभाग वित्त मंत्री थंगम थेनारसु को आवंटित किये गये हैं. बालाजी के अधीन संचालित मद्य निषेध और आबकारी विभाग अब आवास और शहरी विकास मंत्री एस मुथुस्वामी संभालेंगे.थेनारसु और मुथुस्वामी अपने मौजूदा विभागों के साथ नये विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे. सत्तारूढ़ द्रमुक ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि राज्यपाल रवि मुख्यमंत्री स्टालिन की सिफारिश को स्वीकार नहीं कर रहे हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iCzUpsQ

Friday, June 16, 2023

500-500 म बहर स खरद 26 बचच रज करवय 18 घट कम; पलस न ऐस कय रसकय

जयपुर पुलिस ने एक बाल संस्था के साथ मिलकर भट्टाबस्ती में स्थित एक मकान में रेड मारी और 26 बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया. इन बच्चों को उनके माता-पिता ने सिर्फ 500-500 रुपये में एक चूड़ी व्यापारी को बेच दिया था. वो उन्हें पहले बिहार से जयपुर लाया. इन बच्चों से दिन के 18-18 घंटे काम करवाया जाता था और उन्हें प्रताड़ित किया जाता था. बच्चों की उम्र 7 से 11 साल के बीच है.

इन बच्चों के हाथों में या तो पेंसिल और किताब होनी चाहिए या ये किसी मैदान में हंसते खेलते दिखने चाहिए. लेकिन गरीबी की ये मजबूरी है कि इन बच्चों को बिहार से इनके ही मां बाप ने जयपुर में काम करने भेजा है. ये काम नहीं... असल में एक तरह की ग़ुलामी है. 12 जून को पुलिस ने जिन बच्चों को रेस्क्यू किया वे सभी बिहार के सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के निवासी हैं. रेस्क्यू के बाद जब बाल संस्था और पुलिस को पता चला कि इन मासूमों से दिन के 18-18 घंटे काम करवाया जाता है और खाने के नाम पर केवलदो वक्त खिचड़ी दी जाती है, तो पुलिसकर्मियों की भी आंखें भर आईं.

 बच्चों ने बताया कि उन्हें शाहनवाज उर्फ गुड्डू नामक एक शख्स ने उनके माता-पिता को महज 500-500 रुपये देकर खरीद लिया और बिहार से यहां ले आया. शाहनवाज़ उन्हें एक कमरे में बंद करके रखता था. कमरे में 26 बच्चे रहते थे. रोज सुबह से 6 बजे से रात के 11 बजे तक उनसे लाख के गहने बनवाए जाते थे. इतनी सी उम्र में ऐसा काम करके और हर दिन सुबह-शाम खिचड़ी खाकर कुछ बच्चे बीमार भी पड़ गए हैं.

रेस्क्यू किए गए बच्चों ने पुलिस के सामने कहा कि इस काम में शाहनवाज की बीवी भी शामिल है. दोनों के खुद के चार बच्चे भी हैं, जिन्हें शाहनवाज और पत्नी छापेमारी के वक्त वहीं छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने जब रेस्क्यू किए गए बच्चों का मेडिकल करवाया तो इनमें से 11 वर्षीय एक बच्चा जांच में कुपोषित निकला, जिसे अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है. फिलहाल पुलिस शाहनवाज और उसकी पत्नी की तलाश में लग गई है. वहीं, आरोपी पति-पत्नी के 4 बच्चे पुलिस के ही पास हैं.

ये भी पढ़ें:-

नोएडा पुलिस ने चलाया "नो चाइल्ड लेबर" अभियान, 11 बाल श्रमिकों को करवाया गया मुक्त

दो साल से बाल श्रमिक के रूप में शोषित हो रही बच्ची को DCW और दिल्ली पुलिस ने रेस्क्यू किया

उत्तर प्रदेश : ईंटों का ढेर गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 4 पर मामला दर्ज



from NDTV India - Latest https://ift.tt/XwaYKzv

बपरजय क तबह स एशयई शर क बचन क लए गजरत सरकर न कए ऐस उपय

अरब सागर से उठा चक्रवात 'बिपरजॉय' ​​​​​​का गुजरात के तट पर लैंडफॉल हो चुका है. यह तूफान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. गुजरात में बिपरजॉय की तबाही के बीच राज्य सरकार ने लुप्तप्राय एशियाई शेरों और अन्य जानवरों को बचाने के भी खास उपाय किए हैं. राज्य सरकार बिपरजॉय तूफान को लेकर 'जीरो कैसुअल्टी' का दृष्टिकोण अपना रही है. इसके तहत गिर वन, कच्छ में नारायण सरोवर अभयारण्य, माता नो मध, बरदा और नारायण सरोवर में बचाव दलों को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, वाइल्ड लाइफ सैंचुरी में लुप्तप्राय एशियाई शेरों पर काफी ध्यान दिया जा रहा है. 9 डिवीजनों के तहत 184 टीमों और उनके लिए 58 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. एक स्पेशल टीम गिर वन और तटीय क्षेत्रों में 40 शेरों के स्थान और गतिविधि की निगरानी कर रही है.

इस तरह की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हाई-टेक मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है. यह सिस्टम समूहों में रहने वाले चुनिंदा शेरों को रेडियो कॉलर से लैस करती है, जिससे मॉनिटरिंग सेल द्वारा सैटेलाइट लिंक के माध्यम से उनके मूवमेंट को ट्रैक किया जा सकता है. स्पेशल टीमें जानवरों को ट्रैक करती रहेंगी और गिरे हुए पेड़ों को हटा देंगी.

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा, "जंगली जानवरों से संबंधित आपातकालीन एसओएस संदेशों को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए 58 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं. जूनागढ़ वन्यजीव और प्रादेशिक सर्कल में गिर पूर्व, गिर पश्चिम, सासन, पोरबंदर, सुरेंद्रनगर, जामनगर, भावनगर, मोरबी और जूनागढ़ वन प्रभाग शामिल हैं." 

चूंकि शेर क्षेत्र में सात नदियां और जल निकाय हैं. इसलिए भारी बारिश और जल प्रवाह के मामले में बचाव अभियान चलाने के लिए विशेष टीमों को भी तैनात किया गया है. गिर में रहने वाले मालधारी (देहाती समुदाय) को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है.

इसके अलावा 13 ऑपरेशनल टीमों, छह विशेष वन्यजीव बचाव दलों को कच्छ के अभयारण्य क्षेत्र में भेजा गया है. गुजरात के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन नित्यानंद श्रीवास्तव ने कहा, 'चक्रवात से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा, "हम हाई अलर्ट पर हैं. इस चक्रवात का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं..."

ये भी पढ़ें:-

गुजरात तट से Biparjoy के गुजरने के दौरान कुछ देर के लिए हवा की गति में क्यों आएगी गिरावट?

गुजरात में Cyclone Biparjoy का असर : तेज हवा और भारी बारिश से उखड़े पेड़, गिरे बिजली के खंभे

Cyclone Biparjoy Live Updates: गुजरात में तबाही मचाने के बाद 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा बिपरजॉय तूफान



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Z9luSJB