Friday, July 21, 2023

CUET-PG Results : सीयूईटी स्नातकोत्तर के परिणाम घोषित : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने देशभर के 190 विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आयोजित साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (CUET-PG) के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए. एनटीए ने यह जानकारी दी.

एनटीए की वरिष्ठ निदेशक साधना परासर ने कहा, "उम्मीदवारों के परिणाम उन विश्वविद्यालयों के साथ भी साझा किए गए हैं, जहां दाखिले के लिए उन्होंने आवेदन किया था. उन्हें ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है."

उन्होंने कहा, 'संबंधित विश्वविद्यालयों या संगठनों की ओर से एक मेधा सूची तैयार की जाएगी. विश्वविद्यालय एनटीए द्वारा प्रदत्त सीयूईटी (पीजी) - 2023 के अंकों के आधार पर अपनी व्यक्तिगत काउंसलिंग के बारे में निर्णय लेंगे.'

परासर ने कहा कि एनटीए की भूमिका उम्मीदवारों के पंजीकरण, परीक्षा के संचालन, उत्तर कुंजियों को तैयार करने एवं अंतिम रूप देने, परिणाम तैयार करने व घोषित करने तथा अंक प्रदान किए जाने तक सीमित है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/fLKYwRD

Thursday, July 20, 2023

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक से मारपीट के आरोपी दो पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश/ लखनऊ: लखनऊ के मानक नगर क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक से मारपीट के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. मानक नगर थान के प्रभारी सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि 17/18 जुलाई की दरम्‍यानी रात को बारा बिरवा चौराहे पर एक टैक्‍सी चालक अपना वाहन सड़क पर खड़ा करके उसी के अंदर सो गया था. इसकी वजह से जाम की स्थिति उत्‍पन्‍न हो रही थी.

इस दौरान मौके पर गश्‍त कर रहे पुलिसकर्मियों अनमोल मिश्रा और गजेन्‍द्र सिंह ने उसे जगाने की कोशिश की. लेकिन चालक ने दरवाजा नहीं खोला. बाद में दरवाजा खुलने पर पुलिसकर्मियों ने चालक को थप्‍पड़ मार दिया. उसी वक्त वहां से गुजर रहे विनीत सिंह ने पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की तो वे उनसे भी उलझ गये और मारपीट पर आमादा हो गये.

सरोज ने बताया कि इस मामले में आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों को आज निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में विनीत सिंह का आरोप है कि दो पुलिसकर्मियों ने उसे टैक्‍सी चालक का साथी समझकर बुरी तरह मारापीटा और मानक नगर थाने ले जाने के लिये एक ई-रिक्‍शा पर बैठाया. रास्‍ते में पुलिसकर्मियों ने उसकी जेब में मादक पदार्थ रखकर उसे तस्‍करी के मामले में 'मार देने' की बात कही.

विनीत का आरोप है कि थाने में जब उसने अन्‍य पुलिसकर्मियों से अपनी बात बतायी तो उन्‍होंने कहा कि पुलिसकर्मियों से गलती हो गयी है. उन्हें इनको माफ कर दीजिये और बात यहीं पर खत्‍म कर दीजिये. इस पर वह वहां से चला गया. हालांकि, थानाध्‍यक्ष सरोज ने विनीत के आरोपों को गलत बताते हुए कहा उसे पुलिसकर्मी जबरन थाने नहीं ले गये थे, बल्कि वह खुद तहरीर लेकर थाने पहुंचे थे. लेकिन अपने वकील के नहीं आ पाने की वजह से उन्‍होंने तहरीर नहीं दी, लिहाजा कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/a5bZMto

राज्य मेला प्राधिकरण विधेयक सहित चार अन्य विधेयक राजस्थान विधानसभा में पारित

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में मेलों के सुरक्षित आयोजन और उनके प्रबंधन के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी विधेयक बुधवार को पारित हो गया. राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि नए कानून के तहत प्रत्येक जिले में एक प्रभावी प्राधिकरण और जिला समितियां स्थापित की जाएंगी, जिसमें सभी संबंधित विभाग शामिल होंगे.

मंत्री ने कहा कि समितियां मेलों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी, शौचालय, पार्किंग, परिवहन और आवास आदि की व्यवस्था और सुविधाएं करेंगी. विधानसभा ने राजस्थान सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक-2023 भी ध्वनि मत से पारित कर दिया. विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री उदय लाल अंजना ने कहा कि यह विधेयक राज्य में सहकारी समितियों को और मजबूत करेगा. अंजना ने कहा, इससे आम आदमी को राहत मिलेगी और गृह निर्माण सहकारी समितियों द्वारा भूखंडों के आवंटन में धोखाधड़ी बंद होगा.

सत्र के दौरान राजस्थान कानून निरस्तीकरण विधेयक-2023 भी ध्वनि मत से पारित किया गया. विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए, कानून और संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने कहा कि विधेयक के पारित होने से 133 "अप्रचलित और अनावश्यक" अधिनियम निरस्त हो जाएंगे.

धारीवाल ने कहा, राज्य सरकार राज्य की कानूनी व्यवस्था को आम जनता के लिए और अधिक सुलभ बनाने तथा इसमें सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. विधानसभा ने दिन के दौरान राजस्थान विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2023 भी पारित किया. इससे पहले विधानसभा ने 2023-24 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों को पारित कर दिया. 

ये भी पढ़ें:-

विपक्षी गठबंधन 'INDIA' से मुकाबले के लिए दिल्ली में NDA की बैठक, PM मोदी के नेतृत्व में रणनीति पर मंथन

NDA में पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच हाजीपुर सीट को लेकर सियासी घमासान शुरू

यह NDA और I-N-D-I-A की लड़ाई" : विपक्षी दलों की बैठक के बाद साझा PC में राहुल गांधी

NDA का गठन देश में स्थिरता लाने के लिए हुआ, हमने विदेशी ताकतों की मदद नहीं मांगी : PM मोदी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Yj6FmBA

मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, गैंगरेप का आरोप

हिंसाग्रस्त मणिपुर से दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, भीड़ ने न सिर्फ उन्हें पूरे इलाके में निर्वस्त्र करके घुमाया, बल्कि उसके साथ गैंगरेप की घटना को भी अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि रेप और पिटाई के बाद महिलाएं बोल भी नहीं पा रही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पुष्टि की है कि घटना 4 मई की है. पीड़ित महिलाएं घटना के दो हफ्ते बाद थाने आकर शिकायत दर्ज कराया. वहीं, मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने मामले में तेजी से जांच के आदेश दिए हैं.

स्मृति ईरानी ने किया ट्वीट
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मणिपुर के इस मामले को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, "मणिपुर में 2 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का भयावह वीडियो निंदनीय और सर्वथा अमानवीय है. सीएम एन बीरेन सिंह से बात हुई है. उन्होंने मुझे सूचित किया है कि जांच अभी चल रही है. सीएम ने इसके साथ ही आश्वासन दिया है कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा."

ITLF ने भी जारी किया बयान
वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के एक बयान के अनुसार, यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई को हुई. इस घटना से एक दिन पहले ही वहां दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी.

ITLF ने बयान में कहा, "वायरल वीडियो में एक समुदाय की भीड़ दो आदिवासी महिलाओं को खेत में निर्वस्त्र कर घुमाती दिखाई दे रही है. यह घृणित घटना 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई. कुछ लोग लगातार इन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं. वीडियो में महिलाओं को रोते हुए उनसे छोड़ देने की विनती करते देखा जा सकता है."

राष्ट्रीय महिला आयोग से एक्शन लेने की अपील
ITLF ने राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय आयोग से इस मामले में एक्शन लेने की अपील की है. ITLF ने कहा, "आरोपियों ने इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातनाओं को बढ़ावा देने के लिए वीडियो शेयर किया है. ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए."


4 मई से इंटरनेट बंद
बता दें कि मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद 4 मई से इंटरनेट बंद है. राज्य में अभी भी आए दिन हिंसा देखी जा रही है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की गई है. जातीय हिंसा में अब तक 120 से अधिक लोग मारे गए हैं. वहीं हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/G2nFJAB

संसद के मॉनसून सत्र में 31 विधेयक लाने की तैयारी में केंद्र, पहले नंबर पर दिल्ली वाला अध्यादेश

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. 11 अगस्त तक संसद का सत्र चलेगा. इस दौरान 17 दिन कामकाज होगा. मोदी सत्र ने मॉनसून सत्र के दौरान 31 विधेयकों को लाने की तैयारी की है. इसमें पहले नंबर पर दिल्ली की शासन व्यवस्था से जुड़े अध्यादेश को रखा गया है. इस अध्यादेश को लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के खिलाफ समर्थन जुटाने में लगे हैं. 

संसदीय मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान 31 विधायी विषयों को अस्थायी रूप से सूचीबद्ध किया है:

मॉनसून सत्र में इन विधेयकों पर हो सकती है चर्चा:-
1. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 (अध्यादेश को बदलने के लिए)
2. सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2019
3. डीएनए प्रौद्योगिकी (उपयोग और अनुप्रयोग) विनियमन विधेयक, 2019
4.मध्यस्थता विधेयक, 2021
5.जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक, 2022
6.बहु राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक, 2022
7.निरसन और संशोधन विधेयक, 2022
8.जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023
9.वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023
10.संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 (हिमाचल प्रदेश राज्य के संबंध में)
11.संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022 (छत्तीसगढ़ राज्य के संबंध में)
12.डाक सेवा विधेयक, 2023
13.राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2023
14.प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष (संशोधन) विधेयक, 2023
15.डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023
16.बहु राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक, 2022
17.निरसन और संशोधन विधेयक, 2022
18.जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023
19.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और बैंक विधेयक, 2023
20.करों का अनंतिम संग्रहण विधेयक, 2023
21.राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2023
22.राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक, 2023
23.औषधि, चिकित्सा उपकरण और प्रसाधन सामग्री विधेयक, 2023
24.जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023
25.जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023
26.सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023
27.प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक, 2023
28.अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023
29.खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023
30.रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2023
31.राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, 2023

ये भी पढ़ें:-

3400 अपराधों को डीक्रिमिनलाइज़ कर देगा जनविश्वास बिल, मॉनसून सत्र के लिए केंद्र ने तैयार किए 22 बिल

महाराष्ट्र : मॉनसून सत्र की पूर्व संध्या पर सरकार की पारंपरिक चाय पार्टी से दूर रहे विपक्षी दल



from NDTV India - Latest https://ift.tt/93AxLRX

पटना में लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग

बिहार के पटना में 13 जुलाई को बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी के नेता की मौत के मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव के खिलाफ CBI द्वारा एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की गई है.  

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में बिहार के डीजीपी, मुख्य सचिव, बिहार के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को पक्षकार बनाया गया है.  इस याचिका में मामले को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज या हाईकोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा जांच की भी मांग की गई है. 

टीचर भर्ती को लेकर हुए प्रदर्शन में लाठीचार्ज में जांच की मांग की गई. याचिका में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की इस पूरे मामले में भूमिका की जांच की मांग की भी गई है.

पटना में 13 जुलाई को शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत का गई थी. दरअसल बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर पटना के गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च निकालकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को विधानसभा का घेराव करना था. उस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसकी वजह से एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/gICwHRt

Wednesday, July 19, 2023

सकारात्मक राजनीति के 'बेंगलुरु आंदोलन' के दिन के रूप में याद रखा जाएगा आज का दिन: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेंगलुरू में विपक्षी दलों की बैठक का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय इतिहास आज के दिन को देशभक्ति और सकारात्मक राजनीति के 'बेंगलुरु आंदोलन' के दिन के रूप में याद रखेगा. यादव ने 26 विपक्षी दलों की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से मुकाबला करने वाले विपक्षी गठबंधन को ‘‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)'' नाम दिया गया।

सपा प्रमुख ने एक ट्वीट करके कहा, ''भारतीय इतिहास आज के दिन को देशभक्ति और सकारात्मक राजनीति के बेंगलुरु आंदोलन के दिन के रूप में याद रखेगा.'' यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में संवाददाताओं से बातचीत का एक वीडियो भी साझा किया. इसमें उन्होंने कहा, 'देश के दो तिहाई लोग भाजपा के खिलाफ हैं और इस बार सभी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट हैं.'

सपा प्रमुख ने ममता बनर्जी और सपा गठबंधन की सहयोगी पार्टी अपना दल (कमेरावादी) की नेता कृष्णा पटेल के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की. इस फोटो में वरिष्ठ सपा नेता राम अचल राजभर और लालजी वर्मा भी यादव के साथ खड़े हैं.

बेंगलुरु में आयोजित बैठक में 26 विपक्षी दलों ने जातिवार जनगणना कराने की मांग की और कहा कि वे 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत और हिंसा' के साथ-साथ 'महिलाओं, दलितों आदिवासियों और कश्मीरी पंडितों के खिलाफ बढ़ते अपराधों' के खात्मे के लिए एक साथ आए हैं.

सपा जातिवार जनगणना की मांग अक्सर उठाती रही है. पार्टी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिये जारी अपने घोषणापत्र में सत्ता में आने पर जातिवार जनगणना कराने का वादा किया था.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Qkd4mOB

Tuesday, July 18, 2023

धान के खेत में घुस आया बाघ, थोड़ी ही दूर पर किसान कर रहा था जुताई, तभी..

Tiger Spotted Taking A Stroll In A Field: अंधाधुंध जंगल की कटाई और कटते जंगल के रास्तों के कारण जंगली जानवर कई बार रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं. कई बार खाने की तलाश या फिर शिकार की फिराक में भी जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में टहलते देखा जाता है. यूं तो वाइल्ड लाइफ से जुड़े ढेरों वीडियो रोजाना सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं, जिनमें से कुछ दिल दहला देते हैं, तो कुछ हैरत में डाल देते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल बाघ के इस वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. वीडियो में एक बाघ को बड़े आराम से धान के खेत में टहलते देखा जा सकता है, जिसके थोड़ी ही दूर पर एक किसान खेतों में जुताई करता नजर आ रहा है. 

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें एक खूंखार बाघ को हरे भरे धान के खेत में बड़े आराम से टहलते देखा जा सकता है. वीडियो में बाघ के थोड़ी ही दूर एक किसान को ट्रैक्टर से अपनी जमीन जोतते देखा जा सकता है. वीडियो को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है मानो किसान को इस बात की भनक ही नहीं है कि, उसके अलावा एक बाघ भी इस खेत में मौजूद है. 

चौंका देने वाला यह वीडियो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का बताया जा रहा है, जिसे देखकर यकीनन किसी की भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. महज 52 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 123.1K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. 
 

ये भी देखें- सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी में "वी गेम"



from NDTV India - Latest https://ift.tt/lfIUtg4

महोबा में ट्रिपल मर्डर : आरोपी ने की अपनी दो बेटियों और पत्‍नी की हत्‍या 

उत्तर प्रदेश के महोबा में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है. यहां पर एक निर्दयी पिता ने अपनी दो मासूम बच्चियों और अपनी पत्नी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी. साथ ही आरोपी ने उनके शरीर को बेरहम तरीके से कुचल दिया. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा. महोबा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्‍ता भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं. 

महोबा की पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्‍ता ने बताया कि यह घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के समद नगर मुहल्ले की है. जहां रहने वाले देवेंद्र ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी रामकुमारी और अपनी दो मासूम बेटियों आरुषि 9 वर्ष और सोनाक्षी उम्र 6 वर्ष की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी देवेंद्र मौके से फरार हो गया. उन्‍होंने बताया कि इस बारे में देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी. 

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए उन्‍हें पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

उन्‍होंने बताया कि पुलिस की टीमें गठित कर फरार आरोपी देवेंद्र की तलाश शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें :

* करौली : प्रेम प्रसंग में हुई दलित युवती की हत्‍या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
* Delhi Double Murder: दिल्ली के वेलकम इलाके में डबल मर्डर, गोली मारकर की गई हत्‍या
* बिहार में जमीन विवाद के चलते महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्‍या



from NDTV India - Latest https://ift.tt/yfTpzRA

2024 की रणनीति पर चर्चा के लिए बेंगलुरु में जुटे विपक्षी दल, महाबैठक से पहले कांग्रेस की 'डिनर डिप्लोमेसी'

अगले लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) में भारतीय जनता पार्टी (BJP)के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने और न्यूनतम साझा कार्यक्रम (UPA) तय करने को लेकर सोमवार को विपक्षी दलों की चर्चा बेंगलुरु में सोमवार को शुरू हुई. शहर के एक फाइट स्टार होटल में विपक्षी नेताओं के लिए आयोजित डिनर से पहले यह चर्चा हो रही है. कांग्रेस (Congress) पार्टी के मुताबिक, इसमें 26 दल के नेता शामिल हुए हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बैठक में शामिल हो रहे नेताओं के लिए डिनर रखा है. मंगलवार को विपक्षी नेता आगामी लोकसभा चुनाव के लिये रणनीति पर औपचारिक और विधिवत रूप से चर्चा करेंगे. विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए इस बार 8 नए दलों को भी न्योता भेजा गया है.

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य नेता इस बैठक में शामिल हैं.

इस बीच, राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने मुंबई में बताया कि पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार मंगलवार को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे.

इन बिंदुओं पर होगी चर्चा
रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्ष की 18 जुलाई से शुरू हो रही बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, राज्यवार गठबंधन, सीट शेयरिंग, एजेंडा के अलावा महागठबंधन के नए नाम पर चर्चा हो सकती है.

कांग्रेस ने रखी ये मांग
रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने मांग रखी है कि 2004 लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी बनी थीं, उसी तरह नए महागठबंधन में भी सर्वसम्मति से ऐसी नियुक्ति हो. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस चाहती है कि विपक्षी दलों में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उसे ही यह पद सौंपा जाए. 23 जून को विपक्ष की पटना में हुई बैठक में कुछ दलों ने नीतीश कुमार को भी संयोजन बनाने की मांग रखी थी. हालांकि, इस पर बात आगे नहीं बढ़ी.

पहली बैठक में शामिल हुए थे 17 विपक्षी दल
विपक्षी एकता की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी. ये बैठक बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई थी. इसमें 17 राजनीतिक दल शामिल हुए थे. पहली बैठक में जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल, आम आदमी पार्टी, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम, तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट, सीपीआईएमएल, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), सपा, जेएमएम और एनसीपी शामिल हुए थे. 

इस बार इन नेताओं को मिला न्योता
इस बार विपक्षी कुनबे को और मजबूत करने के लिए मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, कोंगु देसा मक्कल काची, विदुथलाई चिरुथिगल काची, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (जोसेफ) और केरल कांग्रेस (मणि) को न्योता भेजा गया है. 

एनडीए ने भी 18 जुलाई को बुलाई बैठक
इधर, बीजेपी ने भी 18 जुलाई को शाम 4 बजे दिल्ली के अशोका होटल में एनडीए की बैठक बुलाई है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि इस मीटिंग में 38 दल शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

कांग्रेस-AAP आए साथ, फिर भी 'दिल्ली अध्यादेश' राज्यसभा में पारित करा सकती है केंद्र सरकार, जानें- कैसे

"किस हद तक जाएगा यह अवसरवादी गठबंधन?": विपक्षी बैठक पर रविशंकर प्रसाद; कांग्रेस की चुप्‍पी पर भी सवाल



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vZpQV2X

Monday, July 17, 2023

धर्मेंद्र नहीं इस सुपरस्टार से होने वाली थी हेमा मालिनी की शादी, लेकिन ही-मैन ने टाइम पर पहुंच कर दिया ये कारनामा

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी की फैन फॉलोइंग आज भी बेहद तगड़ी है. 70 और 80 के दशक में तो उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में थी. केवल फैंस ही नहीं बॉलीवुड में भी उनके कई चाहने वाले थे. खुद जितेंद्र और संजीव कुमार जैसे टॉप एक्टर्स ने हेमा मालिनी को प्रपोज भी किया था. जितेंद्र के संग तो हेमा की शादी होते-होते रह गई. लेकिन हेमा का दिल तो हीमैन धर्मेंद्र पर आ गया था और वह बस उन्हीं से शादी करना चाहती थीं. 

होने वाली थी जितेंद्र और हेमा की शादी

jeetendra ndtv

खबरों के मुताबिक, जितेंद्र और हेमा मालिनी दोनों की फैमिली चाहती थी कि उनकी शादी हो जाए. इस बात के लिए दोनों के परिवार इन स्टार्स पर दबाव भी डाल रहे थे. हालांकि हेमा मालिनी इस बात से राजी नहीं हो रही थीं, क्योंकि उनके दिल मे धर्मेंद्र बसे थे. हेमा मालिनी की किताब Hema Malini: Beyond The Dream Girl में भी इस बात का जिक्र किया गया है. इसमें बताया गया है कि दोनों स्टार्स के परिवार चेन्नई पहुंच गया गए थे और दोनों की शादी की तैयारी भी हो रही थी. लेकिन इस बात की भनक धर्मेंद्र को लग गई थी और वह भी चेन्नई पहुंच गए. साथ में शोभा कपूर भी वहां पहुंची, जो बाद में जितेंद्र की पत्नी बनीं. इस तरह जितेंद्र और हेमा की शादी नहीं हो पाई.

अब रिश्ते हो गए हैं नॉर्मल

24aglng

हेमा मालिनी ने Lehren Retro को दिए एक इंटरव्यू में एक बार कहा था कि अब उनके और जितेंद्र के बीच सब सामान्य हो गया है. पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने में ही समझदारी होती है और यहीं आपकी मिच्योरिटी को दिखाता है. बता दें, हेमा से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया था, क्योंकि वे पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर उन्हें तलाक देने को राजी नहीं थीं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/FbXNdts

तिलक लगाकर स्कूल आने पर प्रिंसिपल ने छात्र की कर दी पिटाई, विरोध प्रदर्शन के बाद मांगी माफी

राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक स्कूल में छात्र के तिलक लगाकर आने पर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है. पिटाई करने का आरोप स्कूल की प्रिंसिपल पर लगा है. मामला सामने आने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची. पुलिस ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया. बाद में स्कूल प्रबंधन ने पीड़ित परिवार से माफी मांगते हुए भविष्य में तिलक लगाकर आने पर छात्रों को प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन दिया.

मामले में पीड़ित का कहना है कि 2 दिन पहले स्कूल में एक टीचर ने माथे पर तिलक लगाकर आने के लिए मना किया था. सावन महीना चल रहा है इस महीने में मैं पूजा करके रोज तिलक लगाकर ही घर से निकलता हूं. आज भी मैं रोज की तरह तिलक लगाकर स्कूल गया तो प्रिंसिपल ने मुझे बुलाकर मेरी पिटाई शुरू कर दी. पिटाई के बाद मेरे पिता को फोन कर बुलाया गया और उनसे कहा गया कि मुझे निष्कासित किया जा रहा है.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पीड़ित के पिता ने कहा कि मेरे बच्चे के तिलक लगाकर स्कूल आने पर स्कूल प्रबंधन ने आपत्ति जताई और उसकी टीसी देने के लिए मुझे स्कूल में बुलाया गया. मैं आया तो मैंने भी इस बात का विरोध किया कि तिलक लगाकर स्कूल आने पर आप किसी बच्चे को स्कूल से कैसे निकाल सकते हो. करीब 3-4 घंटे के हंगामे के बाद सार्वजनिक रूप से स्कूल प्रबंधन ने माफी मांगी और भविष्य में बच्चों को परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ij85C6E

Sunday, July 16, 2023

चंद्रयान-3 की हालत "सामान्य": कक्षा में आगे बढ़ाने के पहले कदम के बाद ISRO ने कहा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को उसकी कक्षा में आगे बढ़ाने की पहली कवायद शनिवार को सफलतापूर्वक पूरी की. अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी. इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अंतरिक्ष यान की हालत ‘सामान्य' है.

इसरो ने कहा, ‘‘चंद्रयान-3 मिशन की ताजा जानकारी: अंतरिक्ष यान की हालत सामान्य है. कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद आईएसटीआरएसी/इसरो, बेंगलुरु द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई. अंतरिक्ष यान अब 41762 किलोमीटर (किमी) गुना 173 किमी कक्षा में है.''

इसरो ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया. चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, जिसका अब तक अन्वेषण नहीं किया गया है.

केवल तीन देश, अमेरिका, चीन और रूस ही अब तक चंद्रमा की सतह पर उतरने में सफल रहे हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/XBtwijQ